Percentage Kaise Nikale – प्रतिशत कैसे निकाले?, जाने बहुत आसान तरीका

Percentage Kaise Nikale आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Percentage Kaise Nikale से जुड़ी जानकारी देने वाले है। हर छात्र को लगभग हर विषय में रूचि होती है परन्तु मैथमैटिक्स को छोड़कर। लेकिन जो बच्चे मैथ में भी तेज़ है वह आसानी से हर प्रश्न को हल कर लेते होंगे। परन्तु जिन छात्रों को चीज़े देर से समझ में आती है उनके लिए तो मैथ एक बहुत कठिन पहेली है। लेकिन जिन बच्चो को मैथ के प्रश्न समझ नहीं आता है उनके लिए यूट्यूब और गूगल जैसे अद्भुद प्लेटफार्म हमेशा तत्पर है। तो यदि मैथ में आपको परसेंटेज समझ नहीं आती की परसेंटेज क्या है, परसेंटेज कैसे निकाले, परसेंटेज का फार्मूला क्या है आदि। तो यह लेख आपके लिए काफी मत्वपूर्ण है। आप लेख को अंत एक पढ़ें।

कॉल डिटेल कैसे निकाले

प्रतिशत क्या है?

परसेंटेज निकलने से पहले यह जानना जरूरी है की परसेंटेज किसे कहते है। जैसे की हमें मालूम है की प्रतिशत शब्द का मतलब ‘सौ’ के आंकड़े से होता है। जिसको हम आसान भाषा में ‘प्रति सौ’ कहते है। जब हम किसी भी संख्या को 100 से भाग देंगे। तो उस संख्या के पीछे % का चिन्ह लग जाता है। यदि मान लीजिए की आपने 50 को 100 से भाग दिया है। तो 50% का चिन्ह लग जाएगा। अब बात करते है की परसेंटेज कैसे निकालते है।

Percentage Kaise Nikale

जब आप मूल्य को कुल मूल्य से विभाजित करके और फिर परिणाम को 100 से गुणा करेंगे। तो आसानी से परसेंटेज निकाल सकेंगे। प्रतिशत की गणना करने के लिए (मान/कुल मूल्य)×100% सूत्र का उपयोग होता है। सबसे पहले “प्रतिशत” लैटिन शब्द “प्रति सेंटम” से लिया गया था। जिससे तात्पर्य “सौ द्वारा” से है। प्रतिशत वे भिन्न (Fraction) होते है, जिनमें हर के रूप में 100 होते है। यदि हम दूसरे शब्दों में बताए तो यह भाग और संपूर्ण के बीच का संबंध होते है। जहां पूर्ण का मान हमेशा 100 के रूप में दिखाया  जाता है।

ऐसे निकाले Percentage

यदि आप अपने परीक्षा रिजल्ट में आए अंकों का प्रतिशत निकलना चाहते है। तो उसके लिए आपको परीक्षा में प्राप्त अंकों को 100 से गुणा कर देना होगा। इसके बाद जो भी परिणाम आपको प्राप्त होगा, उसे कुल अंकों से भाग करेंगे। जिसके बाद आपका प्रतिशत निकल जाएगा। परसेंटेज का फार्मूला निम्न प्रकार है:-

Scored Marks × 100 ÷ Total Marks = Percentage

जैसे- किसी स्कूल में पढ़ने वाले एक स्टूडेंट को 1000 में से 800 मिले हैं। तो उसका प्रतिशत इस तरह निकाला जा सकता है:-

800*100÷1000= 80%

Percentage से नंबर या अंक कैसे निकाले

देखिए अगर आपको अंक मिले है तो भी आप प्रतिशत निकल सकते है और अगर आपको यह पता है की आपकी परसेंटेज कितनी है परन्तु नंबर का नहीं पता है। तो आप वह भी निकाल सकते है। इसका पता लगाने के लिए अपने अंक को एक वैल्यू में मानना होगा। आपको अपने अंक को X मानना होगा। इसके बाद आपको कुल नंबर को 100 से गुणा करना होगा। जिसका फार्मूला कुछ इस प्रकार है:-

एक छात्र ने 1000 अंक का पेपर दिया है और उसका परसेंटेज 60% है। तो स्टूडेंट अपने नंबर का पता लगाने हेतु 

1000*60/100 = 600

परसेंटेज से निकाले कुल नंबर

यदि आप यह जानना चाहते है की आपकी परीक्षा में कुल मार्क कितने होते है। तो आपको जितने नंबर मिले है उसकी 100 नंबर से गुणा करनी होगी। इसके बाद आपको जो भी रिजल्ट प्राप्त हो, उसे अपने Percentage से भाग (Divide) करना होगा। जिसके बाद आपको अपने अंकों का पता चल जाएगा। तो इस तरह से आप बहुत आसानी से अपने नंबर का पता लगा सकते है।

एक छात्र को परीक्षा में 400 मार्क्स मिले है और उसका Percentage 60% बना है। तो वो इस तरह से कुल मार्क्स का पता लगाएगा:

400*100 ÷ 60% = 800

Discount Percentage Kaise Nikale M.R.P Se

यदि हम स्वयं किसी उत्पाद का डिस्काउंट निकालना चाहते है। तो उसके लिए बहुत आसान तरीका अपना सकते है। 

नीचे दिए गए फार्मूला के माध्यम से आसानी से प्रतिशत निकाल सकते है। जोकि इस प्रकार है:-

ऋतिक अपने लिए सूट खरीदने बाज़ार गया था। जिसका पहले दाम 800 रूपये था, अब वही सूट उसे 600 में मिल रहा है, बताएं ऋतिक को उस कपड़े पर कितना प्रतिशत डिस्काउंट प्राप्त हुआ है। 

उत्तर डिस्काउंट निकालने के लिए सबसे पहले आपको प्रोडक्ट के ओरिजिनल प्राइस से सेलिंग प्राइस को घटना होगा।

डिस्काउंट अमाउंट फार्मूला = M.R.P – Selling Price (SP)

डिस्काउंट अमाउंट = 800 – 600

डिस्काउंट अमाउंट = 200 रुपए

अब डिस्काउंट परसेंटेज निकालने के लिए,

डिस्काउंट पर्सेंटेज फार्मूला = डिस्काउंट अमाउंट x100/M.R.P

डिस्काउंट पर्सेंटेज = 200×100/800 = 20000/800

डिस्काउंट पर्सेंटेज = 25

इस प्रक्रिया से यह पता चलता है की ऋतिक को कपड़ों पर 25% डिस्काउंट मिल रहा है।

ATM Se Paise Kaise Nikale

Percentage Formula in Hindi

1.प्रतिशत एरर फार्मूला (Percentage Error Formula)

 % एरर = एरर × 100 / वास्तविक कीमत

(% error = error × 100 / actual price)

प्रश्न- राम ने अपने बॉक्स की लंबाई 16 सेमी मापी। परन्तु वास्तव में लंबाई 14 सेमी है।  तो रेखा की कैलकुलेशन में प्रतिशत एरोर कितना है? 

उत्तर – इसमें रेखा द्वारा मापने में 2 सेमी Error हुआ है।

% एरर = 2× 100 / 14 = 14.28 %

2.असली कीमत फार्मूला 

मूल मूल्य = नया मूल्य × 100 / 100 + % परिवर्तन

(Original Price = New Price × 100 / 100 + % Change) 

प्रश्न:- फातिमा एक पर्स खरीदती है और उसे 2000 में बेचकर 25% लाभ कमाती है। पर्स की लागत ज्ञात कीजिए।

उत्तर:- पर्स की लागत ज्ञात करने के लिए हम इस फार्मूला का इस्तेमाल करेंगे:

2000 × 100

—————– =1600

100 + 25

पर्स की लागत 1600 है।

3.Percentage Change Formula

% परिवर्तन = नया मूल्यमूल मूल्य × 100 / मूल कीमत

(% Change = New Price – Original Price × 100 / Original Price) 

प्रश्न:- एक पाइनएप्पल की कीमत 42 से 56 हो जाती है। अनन्नास की कीमत में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?

उत्तर:- % परिवर्तन = 56–42× 100 / 42 = 33.33%

4.प्रतिशत वृद्धि और ब्याज फार्मूला

नया मान = 100 + प्रतिशत वृद्धि × मूल मूल्य / 100

(New Value = 100 + Percentage Increase × Original Value / 100) 

प्रश्न:- राघव ने अपने बैंक खाते में 1000 रूपये डाले जिससे उसे प्रतिवर्ष 8% ब्याज मिलता है। जब वो 1 साल के बाद अपना पैसा निकलेगा तो, नया मूल्य कितना होगा?

उत्तर:– नया मूल्य = (100 + 8 × 1000) / 100 = 1080 रुपए

Conclusion

उम्मीद करते है की हमारे पाठकों को आज का पसंद आया होगा। और अपने इस लेख Percentage Kaise Nikale के माध्यम से परसेंटेज से जुड़ी ज़रूर सीखी होगी। यदि आपका इस विषय से जुड़ा कोई प्रश्न है। तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है। हम एवं हमारी टीम सदैव अपने पाठकों की सेवा हेतु तत्पर है।

बैंक खाते से पैसा कैसे निकाले

Percentage Kaise Nikale से जुड़े प्रश्न

प्रतिशत से क्या तात्पर्य है?

प्रतिशत का मतलब ‘सौ में से’ होता है। इसका उपयोग Fraction और Decimals की तरह किया जाता है।

Percentage Kaise Nikale?

प्रतिशत निकालने के हमने आपको ऊपर काफी फॉर्मूले बताए है। यदि आप इनको याद में रखकर प्रैक्टिस करते है। तो आप आसानी से प्रतिशत निकाल सकते है।