शिक्षक भर्ती में नया बदलाव लाने के लिए महाराष्ट्र की राज्य सरकार ने एक वेब पोर्टल का शुभारम्भ किया है, इस पोर्टल का नाम “पवित्र पोर्टल महाराष्ट्र” रखा गया है, इस पोर्टल के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार का उद्देश्य योग्य अध्यापको का चुनाव करके उनकी भर्ती सरकारी या व्यक्तिगत स्कूलों में करना है | इस पवित्रा पोर्टल के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार तथा बदलाव लाना चाहती है,
Ayushman Bharat Swasthya Bima Yojana|
यदि आप अध्यापक भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको सर्वप्रथम पवित्र पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा और इसके बाद ही आप अध्यापक पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे | यहाँ आपको पवित्र पोर्टल क्या है तथा महाराष्ट्र पवित्र पर ऑनलाइन आवेदन कैसे करे के विषय में विस्त्रत जानकारी उपलब्ध कराएँगे |
पवित्र पोर्टल क्या है? (What is Pavitra Portal)
योग्य शिक्षक भर्ती के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार ने इस सेवा का आरम्भ किया है, जिसका नाम पवित्र पोर्टल है| महाराष्ट्र शिक्षक भर्ती में जो भी आवेदक सम्मिलित होना चाहते है, उनके इस पवित्र पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है | इस पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण होने के बाद ही आप शिक्षक भर्ती में शामिल हो सकेंगे|महाराष्ट्र में योग्य शिक्षकों की भारी कमी को ध्यान में रखकर राज्य सरकार ने यह सेवा जारी की है| इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए कुछ अनिवार्य मानदंड सरकार ने निर्धारित किये है, जिन अभ्यर्थियों ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) पास किया है उन अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है |
Key Highlights of Pavitra Portal 2023
आर्टिकल का नाम | पवित्रा पोर्टल क्या है? पवित्रा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन |
सम्बंधित राज्य | महाराष्ट्र |
पवित्रा पोर्टल की शुरुआत | 2 जुलाई 2018 |
विभाग | स्कूली शिक्षा एवं खेल विभाग (school education and sports department) |
लाभार्थी | राज्य के सभी जिलों के शिक्षक |
उद्देश्य | शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करना |
ऑफिसियल वेबसाइट | education.maharashtra.gov.in |
साल | 2023 |
पवित्रा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य
पवित्रा पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य में अध्यापकों एवं शिक्षको की भर्ती संबधी सभी प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराना है, जिसमें उनके आवेदन से लेकर नियुक्ति तक सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन माध्यम से ही की जाती हैं, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पवित्रा पोर्टल शुरू किया गया है।
पवित्रा पोर्टल के लाभ
- पवित्रा पोर्टल महाराष्ट्र राज्य के सभी छात्रों को शिक्षक भर्ती हेतु आवेदन की ऑनलाइन सुविधा देता है।
- छात्र आवेदन के लिए पवित्रा पोर्टल पर अपना अकाउंट बनाकर शिक्षक भर्ती के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- अब राज्य में निकलने वाली शिक्षक भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया को ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है।
- Pavitra Portal पर आवेदन बहुत आसानी से किया जा सकते हैं और शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन भी आसानी से देखा जा सकते है।
- पवित्रा पोर्टल पर महाराष्ट्र के हर जिले और डिवीजन (devision) में रिक्त पदों की पूरी डिटेल्स उपलब्ध है। राज्य के सभी क्षेत्र के छात्रों को पोर्टल पर शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन की सुविधा होगी।
Pavitra Portal की कुछ खास बातें –
- छात्रों को भर्ती आवेदन के लिए बार-बार फॉर्म भरने के जरूरत नहीं होगी। एक बार फॉर्म भरने पर सारा डाटा सरकार के पास चले जायेगा जो सुरक्षित भी रहेगा।
- covid-19 के समय सभी लोगो को ऑफलाइन आवेदन में अनेक समस्या का सामना करना पड़ा अब इन सभी समस्या का निवारण पवित्रा पोर्टल (Online Registration) ने निकल दिया है।
- इस पोर्टल पर अंग्रेजी और मराठी भाषा के अलावा अन्य भाषाओं को भी रखा गया है ताकि कोई भाषा समझने में परेशानी न हो।
- पवित्रा पोर्टल के माध्यम से न केवल शिक्षक भर्ती आवदेन होता है इसके अलावा शिक्षक समायोजन, शिक्षक ट्रांसफर और शिक्षक गतिविधियों का भी पता लगाया जाता है।
- इस पोर्टल के द्वारा समय-समय पर भर्ती के नोटिफिकेशन, अपडेट और रिजल्ट प्राप्त भी होता है।
- पवित्रा पोर्टल पर शिक्षक भर्ती से सम्बंधित सभी जानकारियों को इस पोर्टल पर उपलब्ध कर दिया है ताकि कोई भी अभ्यर्थी शिक्षक भर्ती में अपना आवदेन करने से दूर न रहें।
पवित्रा पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं
- शिक्षकों की भर्ती ऑनलाइन माध्यम से करना।
- शिक्षकों का संपूर्ण डेटा एक ही पोर्टल पर संग्रहित करना और उसे सुरक्षित रखना
- अभ्यर्थियों को आवेदन की जानकारी एवं नोटिफिकेशन की जानकारी उपलब्ध कराना।
- पोर्टल पर मराठी भाषा के अलावा हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं का प्रयोग करना।
- डाटा संग्रहण की प्रक्रिया को सरल बनाना।
- शिक्षकों की भर्ती के अलावा उनके स्थानांतरण, जिलेवार रिक्तियां आदि की जानकारी प्राप्त कराना।
- एक ही बार रजिस्ट्रेशन करके बार-बार आवेदन करने की समस्या से निजात दिलवाना।
पात्रता
- रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक को महाराष्ट्र का नागरिक (citizen of maharashtra) होना चाहिए।
- शिक्षक पात्रता परीक्षा- टीईटी (TET) पास छात्र ही pavitra portal पर पंजीकरण कर सकेंगे।
- राज्य के हर ऐसे छात्र जो टीईटी पास कर किये हैं को इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (registration) आवश्यक रूप से कराना होगा।
पवित्रा पोर्टल आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज
- छात्र का आधार कार्ड
- स्थायी प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- शैक्षिक योग्यता दस्तावेज
- ईमेल आईडी
पवित्र पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण (Pavitra Portal Online Registration)
- पवित्र पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए सर्वप्रथम आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पवित्र पोर्टल पर लॉगिन करना होगा |
- अब आपके सामने होम पेज खुल कर सामने आ जायेगा |

खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) क्या है
- अब बायीं ओर पवित्र ऑप्शन आएगा |

- ऑप्शन पर जाकर एप्लिकेंट पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करेंगे |

- इसके बाद Select Role पर क्लिक करना है |
- पूरा फॉर्म भरने के बाद अपने मोबाइल यूजर एड और पासवर्ड बनान होगा |
- मोबाइल फ़ोन पर आपको OTP प्राप्त होगा |
- इसके बाद दुबारा आपको OTP और पासवर्ड डाल कर लॉगिन करना होगा |
- इसके बाद एक पेज खुल कर आएगा |
- जिस पर आपको Applicant Detail के अंदर Personal Detail पर क्लिक करना होगा तथा पूछी गयी सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा |
- इस तरह से आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी, और आप इस योजना का लाभ प्राप्त कर पाएंगे |

- आपको Address For Correspondence पर क्लिक करना होगा तथा पूछी गयी जानकारी को भरना होगा |
- अब आपको TET Exam Details को भरना होगा |
- दो विकल्प आपको दिखाई देंगे State TET और Center TET आपके द्वारा उत्तीर्ण की गयी परीक्षा के अनुसार विकल्प का चयन करना होगा |
- TET से सम्बंधित पूरी जानकारी को भरना होगा |

- अब आपको Qualification Details पर क्लिक करना होगा |
- आपको दो विकल्प दिखाई देंगे एक Academic Qualification और Professional Qualification आपको यहाँ दोनों विकल्प पर जाना है और पूछी गयी सभी जानकारी को सही- सही भरना है |
- Self Certification का विकल्प आएगा आपको उस पर क्लिक करना होगा |

मुख्यमंत्री निशुल्क कोचिंग योजना
- भरी गयी पूरी जानकारी को देखने के बाद आपको Certify पर क्लिक करना होगा, इसके बाद आपको प्रिंट आउट निकलना होगा |
- इस पूरी प्रक्रिया के माध्यम से आप पवित्र पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है |
pavitra portal registration 2023 last date
15 September 2023
प्रक्रिया ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट edustaff.maharashtragov.in