हमारे जीवन में वन्यजीवों और वनस्पतियों का अत्याधिक महत्व है, क्योंकि इनके बिना हमारा जीवन जीना असम्भव होता है | इसलिए सरकार द्वारा एक ऐसे क्षेत्र का निर्माण किया गया था | जहाँ पर प्रमुख रूप से विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों एवं वनस्पतियों का सरंक्षण होता है, जिस क्षेत्र में वन्यजीवों एवं वनस्पतियों का सरंक्षण किया जाता है, उस क्षेत्र को राष्ट्रीय उद्यान कहा जाता है। इन राष्ट्रीय उद्यानों की स्थापना मुख्य रूप से विभिन्न प्रजातियों के वन्यजीवो एवं वनस्पतियो का संरक्षण करने के लिए किया गया है |

इसके अलावा इन राष्ट्रीय उद्यानों में पेड़ – पौधे, अन्य जीव – जंतु तथा उनके निवास स्थानों का संरक्षण के कार्य को संपन्न किया जाता है | इसलिये यदि आपको भारत के राष्ट्रीय उद्यान के विषय में अधिक जानकारी नहीं प्राप्त है और आप इससे सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक है, तो इस लेख में आपको भारत में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं | National Parks List In Hindi | सबसे नया राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है? इसकी पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |
राष्ट्रीय उद्यान क्या है (what is National Parks) ?
राष्ट्रीय उद्यान एक प्रकार का प्रमुख क्षेत्र होता है, जहाँ पर विशेष रूप से वन्यजीवों एवं वनस्पतियों के सरंक्षण करने के कार्य को पूरा किया जाता है | वर्ष 1936 में भारत के प्रथम राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना की गई थी, जिसका नाम’ हैली नेशनल पार्क ‘ है, लेकिन कुछ समय पश्चात इस राष्ट्रीय उद्यान के नाम में परिवर्तन कर दिया गया, जिसके बाद भारत के पहले उद्यान का नाम ‘ जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क ‘ रख दिया गया | वहीं अब वर्तमान में यह राष्ट्रीय उद्यान जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के नाम से प्रचलित है |
भारत में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं (How many total National Parks in India) ?
इसके बाद भारत में वर्ष 1970 तक कुल 5 राष्ट्रीय उद्यानों का निर्माण किया गया था, लेकिन वर्ष 1972 में राष्ट्रीय उद्यानों को लेकर सरकार की ओर से वन्यजीव संरक्षण अधिनियम कानून पारित कर दिया गया | इसके बाद इस क़ानून के तहत कई वन संरक्षण परियोजनाओं को लागू करके उनकी शुरुआत कर दी गई | इसलिए इन्ही परियोजनाओं के तहत वर्तमान समय में भारत में कुल 106 राष्ट्रीय उद्यान बनकर तैयार हो चुके है |
भारत में सबसे नया राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ( Which one new National Parks in India ) ?
भारत का सबसे नए राष्ट्रीय उद्यान का नाम देहिंग पटकाई है, जो वर्षा वन के नाम से भी प्रचलित है | यह भारत का एक ऐसा राष्ट्रीय उद्यान है, जहाँ पर अनेकों प्रकार के पेड़-पौधे एवं जीव-जंतु का निवास होता हैं। सरकार द्वारा निर्माण किये गये यह राष्ट्रीय उद्यान 111.19 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है |
भारत के सभी राज्यों की राजधानी के नाम
भारत के सभी 106 राष्ट्रीय उद्यानों की सूची ( List of all 106 National Park in India 2022 )
क्र.सं. | राष्ट्रीय उद्यान | राज्य | स्थापना वर्ष | क्षेत्रफल (वर्ग किमी. में) |
1. | कान्हा राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | 1955 | 940 |
2. | माधव राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | 1959 | 375.22 |
3. | बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | 1968 | 448.85 |
4. | फॉसिल जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | 1968 | 0.27 |
5. | पेंच राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | 1975 | 292.85 |
6. | वन विहार राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | 1979 | 4.45 |
7. | पन्ना राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | 1981 | 542.67 |
8. | सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | 1983 | 525 |
9. | संजय राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | 1981 | 466.88 |
10. | ओंकारेश्वर राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | 2004 | 293 |
11. | डायनासोर जीवाश्म उद्यान | मध्य प्रदेश | 2010 | 0.89 |
12. | कूनो राष्ट्रीय उद्यान | मध्य प्रदेश | 2018 | 750 |
13. | चंदोली राष्ट्रीय उद्यान | महाराष्ट्र | 2004 | 317.67 |
14. | गुगामल राष्ट्रीय उद्यान | महाराष्ट्र | 1987 | 361.28 |
15. | संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान | महाराष्ट्र | 1983 | 89.96 |
16. | ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान | महाराष्ट्र | 1955 | 116.55 |
17. | पेंच राष्ट्रीय उद्यान | महाराष्ट्र | 1975 | 257.26 |
18. | नवेगांव राष्ट्रीय उद्यान | महाराष्ट्र | 1975 | 133.88 |
19. | तन्सा राष्ट्रीय उद्यान | महाराष्ट्र | 1970 | 320 |
20. | बनेरघटा राष्ट्रीय उद्यान | कर्नाटक | 1974 | 260.71 |
21. | बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान | कर्नाटक | 1974 | 874.2 |
22. | नागरहोल (राजीव गांधी) राष्ट्रीय उद्यान | कर्नाटक | 1988 | 643.39 |
23. | कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान | कर्नाटक | 1987 | 600.32 |
24. | अंसी राष्ट्रीय उद्यान | कर्नाटक | 1987 | 417.37 |
25. | हरीके वेटलैंड राष्ट्रीय उद्यान | पंजाब | 1953 | 41 |
26. | पेरियार राष्ट्रीय उद्यान | केरल | 1982 | 350 |
27. | साइलैंट वैली राष्ट्रीय उद्यान | केरल | 1984 | 89.52 |
28. | पंबदुम शोला राष्ट्रीय उद्यान | केरल | 2003 | 1.32 |
29. | एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान | केरल | 1978 | 97 |
30. | मथिकेत्तन शोला राष्ट्रीय उद्यान | केरल | 2003 | 12.82 |
31. | मुदुमलाई राष्ट्रीय उद्यान | तमिलनाडु | 1990 | 103.24 |
32. | मन्नार की खाड़ी राष्ट्रीय उद्यान | तमिलनाडु | 1980 | 6.23 |
33. | मुकुर्ती राष्ट्रीय उद्यान | तमिलनाडु | 1990 | 78.46 |
34. | इंदिरा गांधी (अन्नामलाई) राष्ट्रीय उद्यान | तमिलनाडु | 1989 | 117 |
35. | गुइंडी राष्ट्रीय उद्यान | तमिलनाडु | 1976 | 2.82 |
36. | जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान | उत्तराखंड | 1936 | 520.82 |
37. | नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान | उत्तराखंड | 1982 | 624.6 |
38. | राजाजी राष्ट्रीय उद्यान | उत्तराखंड | 1983 | 820.42 |
39. | गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान | उत्तराखंड | 1989 | 2390 |
40. | गोविंद पशु विहार राष्ट्रीय उद्यान | उत्तराखंड | 1990 | 472 |
41. | फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान | उत्तराखंड | 1982 | 87.5 |
42. | सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान | पश्चिम बंगाल | 1984 | 1330 |
43. | बक्सा राष्ट्रीय उद्यान | पश्चिम बंगाल | 1992 | 117 |
44. | जल्दापरा राष्ट्रीय उद्यान | पश्चिम बंगाल | 2014 | 216.51 |
45. | सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान | पश्चिम बंगाल | 1986 | 78.6 |
46. | नियौर वैली राष्ट्रीय उद्यान | पश्चिम बंगाल | 1986 | 159.89 |
47. | गोरुमारा राष्ट्रीय उद्यान | पश्चिम बंगाल | 1992 | 79.45 |
48. | रणथम्बौर राष्ट्रीय उद्यान | राजस्थान | 1980 | 282 |
49. | मुकुन्दरा राष्ट्रीय उद्यान | राजस्थान | 2006 | 200.54 |
50. | केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान | राजस्थान | 1981 | 28.73 |
51. | थार राष्ट्रीय उद्यान | राजस्थान | 1992 | 3162 |
52. | सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान | राजस्थान | 1982 | 273.8 |
53. | बालपकरम राष्ट्रीय उद्यान | मेघालय | 1985 | 220 |
54. | नोकरेक राष्ट्रीय उद्यान | मेघालय | 1986 | 47.48 |
55. | काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान | असम | 1974 | 859 |
56. | मानस राष्ट्रीय उद्यान | असम | 1990 | 500 |
57. | ओरंग राष्ट्रीय उद्यान | असम | 1999 | 78.81 |
58. | डिब्रू-शैखोवा राष्ट्रीय उद्यान | असम | 1999 | 340 |
59. | नमेरी राष्ट्रीय उद्यान | असम | 1998 | 200 |
60. | रायमोना राष्ट्रीय उद्यान | असम | 2021 | 422 |
61. | देहिंग पटकाई राष्ट्रीय उद्यान | असम | 2004 | 231.65 |
62. | क्लाउडेड लेपर्ड राष्ट्रीय उद्यान | त्रिपुरा | 2007 | 5.08 |
63. | राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान | आंध्रप्रदेश | 2005 | 2.4 |
64. | पापीकोंडा राष्ट्रीय उद्यान | आंध्रप्रदेश | 2008 | 1012.86 |
65. | श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान | आंध्रप्रदेश | 1989 | 353.62 |
66. | बेतला राष्ट्रीय उद्यान | झारखंड | 1986 | 226.33 |
67. | वंसदा राष्ट्रीय उद्यान | गुजरात | 1979 | 24 |
68. | समुद्री राष्ट्रीय उद्यान | गुजरात | 1982 | 162.89 |
69. | गिर वन राष्ट्रीय उद्यान | गुजरात | 1975 | 258.71 |
70. | ब्लैकबक राष्ट्रीय उद्यान | गुजरात | 1976 | 34.53 |
71. | नामदफा राष्ट्रीय उद्यान | अरुणाचल प्रदेश | 1983 | 1807.82 |
72. | मौलिंग राष्ट्रीय उद्यान | अरुणाचल प्रदेश | 1986 | 483 |
73. | सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान | हरियाणा | 1989 | 1.43 |
74. | भीतरकणिका राष्ट्रीय उद्यान | उड़ीसा | 1988 | 145 |
75. | सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान | उड़ीसा | 1980 | 845.7 |
76. | सिरोही राष्ट्रीय उद्यान | मणिपुर | 1989 | 41.3 |
77. | केबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान | मणिपुर | 1977 | 40 |
78. | साउथ बटन आईलैंड राष्ट्रीय उद्यान | अंडमान निकोबार द्वीप समूह | 1987 | 0.03 |
79. | कैंपबैल बेय राष्ट्रीय उद्यान | अंडमान निकोबार द्वीप समूह | 1992 | 426.23 |
80. | महात्मा गांधी मरीन राष्ट्रीय उद्यान | अंडमान निकोबार द्वीप समूह | 1983 | 281.5 |
81. | माउंट हैरियट राष्ट्रीय उद्यान | अंडमान निकोबार द्वीप समूह | 1987 | 46.62 |
82. | नॉर्थ बटन आईलैंड राष्ट्रीय उद्यान | अंडमान निकोबार दीप समूह | 1987 | 0.44 |
83. | मिडिल बटन आईलैंड राष्ट्रीय उद्यान | अंडमान निकोबार द्वीप समूह | 1987 | 0.44 |
84. | रानी झांसी समुद्री राष्ट्रीय उद्यान | अंडमान निकोबार द्वीप समूह | 1996 | 256.17 |
85. | सैडल पिक राष्ट्रीय उद्यान | अंडमान निकोबार द्वीप समूह | 1987 | 32.54 |
86. | गलातया राष्ट्रीय उद्यान | अंडमान निकोबार द्वीप समूह | 1992 | 110 |
87. | न्टंकी राष्ट्रीय उद्यान | नागालैंड | 1993 | 200 |
88. | मोल्लेम राष्ट्रीय उद्यान | गोवा | 1978 | 107 |
89. | फांगपुई ब्लू माउंटेन राष्ट्रीय उद्यान | मिजोरम | 1992 | 50 |
90. | मुर्लेन राष्ट्रीय उद्यान | मिजोरम | 1991 | 200 |
91. | कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान | सिक्किम | 1977 | 1784 |
92. | वाल्मिकी राष्ट्रीय उद्यान | बिहार | 1978 | 898.45 |
93. | महावीर हरिना वनस्थली राष्ट्रीय उद्यान | तेलंगाना | 1994 | 14.59 |
94. | मृगवनी राष्ट्रीय उद्यान | तेलंगाना | 1994 | 3.6 |
95. | सलीम अली राष्ट्रीय उद्यान | जम्मू और कश्मीर | 1992 | 9 |
96. | दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान | जम्मू और कश्मीर | 1981 | 141 |
97 | किश्तवाड़ राष्ट्रीय उद्यान | जम्मू और कश्मीर | 1981 | 425 |
98. | हेमिस राष्ट्रीय उद्यान | लद्दाख | 1981 | 4400 |
99. | सिंबलबारा राष्ट्रीय उद्यान | हिमाचल प्रदेश | 2010 | 27.88 |
100. | खिरगंगा राष्ट्रीय उद्यान | हिमाचल प्रदेश | 2010 | 710 |
101. | पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान | हिमाचल प्रदेश | 1987 | 675 |
102. | ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान | हिमाचल प्रदेश | 1984 | 754.4 |
103. | दुधवा राष्ट्रीय उद्यान | उत्तर प्रदेश | 1977 | 490 |
104. | इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान | छत्तीसगढ़ | 1982 | 1258.37 |
105. | गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान | छत्तीसगढ़ | 1981 | 1440.71 |
106. | कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान | छत्तीसगढ़ | 1982 | 200 |