राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 बजट घोषणा में मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना 2023 का शुभारम्भ किया। इस योजना के माध्यम से राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को, राज्य के गरीब और असहाय लोगों को सरकार द्वारा निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत यदि किसी नागरिक की किसी दुर्घटना के कारण मृत्यु या क्षति होती है तो ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत पात्र नागरिक को 10 लाख रुपए तक का निशुल्क दुर्घटना बीमा कवर का लाभ प्रदान किया जाएगा। यदि आप भी मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023 के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान कराएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।
BHU OPD Online Booking Registration
Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को राजस्थान सरकार द्वारा 2023 बजट घोषणा में को लांच करने की घोषणा की। Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana निशुल्क इलाज प्राप्त करने के लिए एक प्रकार की दुर्घटना पॉलिसी है। इस योजना के तहत राज्य के आर्थिक रूप से कमज़ोर नागरिक, और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों तथा असहाय लोगों को चिरंजीवी कार्ड धारक परिवार को किसी दुर्घटना में क्षति या मौत होने पर बीमा कवर प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत राज्य के नागरिकों को 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा क्लेम मिलेगा। इसके अतिरिक्त चिरंजीवी कार्ड धारक परिवार का जनाधार कार्ड लिंक होने पर ही दुर्घटना बीमा क्लेम का भुगतान किया जाएगा।

Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana 2023 (Keyhighlights)
योजना का नाम | Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana |
शुरू की गई | राजस्थान सरकार द्वारा |
लाभार्थी | कमजोर वर्ग के गरीब नागरिकों को और चिरंजीवी परिवार के सदस्य |
उद्देश्य | स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के लिए दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करना |
बीमा कवर राशि | 10 लाख रुपए |
राज्य | राजस्थान |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/ |
Mukhyamantri Chiranjeevi Durghatna Bima Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की शुरुआत राजस्थान सरकार द्वारा की गई है।
- इस योजना के अंतर्गत दुर्घटना होने के कारण अपंग होने, मृत्यु होने या क्षति होने पर 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा एवं मुआवजा राज्य सरकार द्वारा पात्र को उपलब्ध कराया जाएगा।
- इस योजना से जुड़े परिवारों को निशुल्क बीमा उपलब्ध कराया जाएगा।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पहले आप को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ना होगा।
- इस योजना के अंतर्गत आप एक से अधिक क्लेम राशि प्राप्त नहीं कर सकते हैं।
- दुर्घटना में मौत या क्षति की राशि एसडीआरएफ मुख्यमंत्री सहायता कोष की राशि को मिलाकर 10 लाख रुपए तक प्रदान की जाएगी।
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करना होगा।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के लिए पात्रता
- आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिक इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- चिरंजीवी कार्ड धारक परिवार का जनाधार कार्ड बैंक से लिंक होना चाहिए।
- डॉक्टर की गलती से या शराब या नशीली दवा पीने से बीमा कवर का लाभ नहीं मिलेगा।
- सांप के डसने से मौत होने पर बीमा क्लेम के लिए पात्र नहीं होंगे।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- चिरंजीवी कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया
- मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में आवेदन के लिए आपको सबसे पहले मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।
- अधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करते ही आपके सामने एक होम पेज ओपन होगा।

- होम पेज पर आपको योजना का विवरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके के सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको इस फॉर्म में आपसे पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको इस पेज पर SSO ID के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद, आपको नए पेज पर अपनी एसएसओ आईडी दर्ज करनी होगी।
- अंत में आपको रजिस्टर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आपकी मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।