किसी भी राज्य का मुख्यमंत्री उस राज्य का प्रमुख होता है इसी तरह अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान समय में पेमा खांडू को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है | अब वह इस समय अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की पूरी जिम्मेदारियों को निभा रहे है |

इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में और भी कई बड़े नेताओं को मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी है | इसलिए यदि आप भी अरुणाचल प्रदेश के सीएम के बारे में जानने की इच्छा रखते है, तो इस पोस्ट में आपको अरुणाचल प्रदेश के सीएम के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |
मेघालय के मुख्यमंत्रियों की सूची
अरूणाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री कौन थे (Who was the first CM of Arunachal Pradesh) ?
प्रेम खांडू थुंगन को अरुणांचल प्रदेश में पहले मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था | उनका जन्म 5 जून 1946 शेगांव में हुआ था | उन्होंने जनता पार्टी में शामिल होकर अरुणांचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को प्राप्त किया था | खांडू थुंगन ने 1975 ई. में अरुणांचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के लिए शपथ ली थी |
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री (CM of Arunachal Pradesh)
प्रेम खांडू थुंगन (Prem Khandu Thungan)
प्रेम खांडू थुंगन का जन्म 5 जून 1946 शेगांव में हुआ था | प्रेम खांडू एक भारतीय राजनेता और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता के रूप में कार्यों को पूरा किया है |
टोमो रिबा (Tomo Riba)
टोमो रिबा का जन्म 1934 ई. में हुआ था | इसके बाद 2000 में उनका निधन हो गया था | वह पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके है | टोमो रिबा की पत्नी ने पांच बेटे और चार बेटियों को जन्म दिया था |
गेगोंग अपांग (Gegong Apang)

गेगोंग अपांग का जन्म 8 जुलाई 1949 ई. अरुणाचल प्रदेश में हुआ था | वह अरुणाचल प्रदेश के एक भारतीय राजनेता हैं । उन्होंने 18 जनवरी 1980 से 19 जनवरी 1999 तक और दोबारा में अगस्त 2003 से अप्रैल 2007 तक अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की सभी जिम्मेदारियां बखूबी निभाई थी |
मुकुट मिथि (Mukut Mithi)

मुकुट मिथि का जन्म 1 जनवरी 1952 उत्तर-पूर्व फ्रंटियर एजेंसी में हुआ था | मिथि जी ने कांग्रेस पार्टी से जुड़कर अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री बने थे |
दोरजी खांडू (Dorjee Khandu)

दोरजी खांडू का जन्म 19 मार्च 1955, उत्तर-पूर्व फ्रंटियर एजेंसी में हुआ था | इसके बाद 30 अप्रैल 2011, तवांग में उनकी मृत्यु हो गई थी | वह एक कांग्रेसी नेता थे |
जारबोम गैमलिन (Jarbom Gamlin)

जारबोम गैमलिन का जन्म 16 अप्रैल 1961, आलो में हुआ था | इसके बाद उनकी मृत्यु 30 नवंबर 2014, गुरुग्राम में हो गई थी | जारबोम गैमलिन की पत्नी का नाम शकुंतला गैमलिन था |
नबाम तुकी (Nabam Tuki)

नबाम तुकी का जन्म 7 जुलाई 1964 पापम पारे में हुआ था | वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक राजनीतिज्ञ के रूप में कार्य करते है |
कालीखो पुल (Kalikho Pul)

कालीखो पुल का जन्म 20 जुलाई 1969 में हुआ था | इसके बाद 9 अगस्त 2016, इटानगर में उनका निधन हो गया था |
पेमा खांडू (Pema Khandu)

पेमा खांडू का जन्म 21 अगस्त 1979 तवांग में हुआ था | वह एक भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनकर अरूणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए जीत दर्ज की है और अब वह वर्तमान समय में अरूणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे है |
कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की सूची
अरुणाचल प्रदेश के सीएम की सूची (Arunachal Pradesh CM List)
क्रम स. | मुख्यमंत्रियों का नाम ( Name of Chief Ministers ) | From से | To प्रति | दल ( Party ) |
1. | प्रेम खांडू थुंगन (Prem Khandu Thungan) | 13 अगस्त, 1975 | 18 सितम्बर , 1979 | जेएनपी ( JNP |
2. | टोमो रिबा (Tomo Riba) | 18 सितम्बर, 1979 | 3 नवम्बर, 1979 | पीपीएपी (PPAP) |
राष्ट्रपति शासन (President’s rule) | 3 नवम्बर, 1979 | 18 जनवरी, 1980 | ||
3. | गेगोंग अपांग (Gegong Apang) | 18 जनवरी, 1980 | 19 जनवरी, 1999 | कांग्रेस, अरुणाचल कांग्रेस (INC, Arunachal Congress) |
4. | मुकुट मिथियो (Mukut Mithi) | 19 जनवरी, 1999 | 3 अगस्त, 2003 | अरुणाचल कांग्रेस (मीठी), कांग्रेस (Arunachal Congress (Mithi), INC) |
5. | गेगोंग अपांग (Gegong Apang) | 3 अगस्त, 2003 | 9 अप्रैल, 2007 | यूडीएफ, बीजेपी, कांग्रेस (UDF, BJP, INC ) |
6. | दोरजी खांडू (Dorjee Khandu) | 9 अप्रैल, 2007 | 30 अप्रैल, 2011 | कांग्रेस (INC) |
7. | जारबॉम गैमलिन (Jarbom Gamlin) | 5 मई, 2011 | 31 अक्टूबर, 2011 | कांग्रेस (INC) |
8. | नबाम तुकिओ (Nabam tuki) | 1 नवम्बर, 2011 | 26 जनवरी, 2016 | कांग्रेस (INC) |
राष्ट्रपति शासन (President’s Rule) | 27 जनवरी, 2016 | 19 फरवरी, 2016 | ||
9. | कलिखो पुल (Kalikho Pul) | 19 फरवरी, 2016 | 12 जुलाई, 2016 | पीपीएपी (PPAP) |
10. | नबाम तुकिओ (Nabam Tuki) | 13 जुलाई, 2016 | 17 जुलाई, 2016 | कांग्रेस (INC) |
11. | पेमा खांडू (Pema Khandu) | 17 जुलाई, 2016 | 16 सितम्बर, 2016 | कांग्रेस (INC) |
12. | पेमा खांडू (Pema Khandu) | 16 सितम्बर, 2016 | 31 दिसंबर, 2016 | पीपीएपी (PPAP) |
13. | पेमा खांडू (Pema Khandu) | 31 दिसंबर, 2016 | वर्तमान (Present) | पीपीएपी (PPAP) |
Quick Info About Chief Ministers of Arunachal Pradesh in Hindi
वर्तमान मुख्यमंत्री | पेमा खांडू |
राजनीतिक दल | पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल |
शपथ ग्रहण की तिथि | 30 मई 2019 |
प्रथम मुख्यमंत्री | प्रेम खंडु थंगुन |
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची