किसान सुविधा योजना 2023 : ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | Kisan Suvidha App Download|

भारत सरकार द्वारा देश के किसानो की हर तरह की समस्याओं का समाधान करने के लिए अनेकों योजनाओं का प्रारम्भ किया जा रहा है | इन सुविधाओं का लाभ उठाकर देश के सभी किसान अपने लिए एक आसान रास्ता का चुनाव कर सकते है | इसी तरह अभी कुछ समय पहले ही हमारे देश की सरकार द्वारा किसानो को एक और सुविधा प्रदान करते हुए किसान सुविधा योजना की शुरुआत की गई है | यह एक ऐसी योजना है, जिसके माध्यम से देश के सभी किसानो को खेती से सम्बन्धित अनेकों जानकारियाँ प्रदान की जायेंगी |

Kisan Suvidha Yojana Kya Hai

यह योजना किसानो के लिए बेहद फायदेमंद योजना साबित होगी,क्योंकि किसान सुविधा योजना का  लाभ उठाते हुए किसान अपनी कई तरह की समस्याओं का हल निकाल सकते है | इसलिए यदि आप भी एक किसान है और आप इस योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक है, तो आपको इस लेख में किसान सुविधा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | स्टेटस कैसे चेक करे | Kisan Suvidha App Download आदि सम्बंधित पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है | 

PM Kisan e KYC Kaise Kare 

किसान सुविधा योजना 2023 क्या है  (Kisan Suvidha yojna ) ?

सरकार द्वारा किसानो को खेती से सम्बंधित हर प्रकार की जानकारी प्रदान करने के लिए किसान सुविधा ऐप/पोर्टल लॉन्च कर दिया गया है। सरकार द्वारा लॉन्च किया गया यह एक ऐसा ऐप/पोर्टल है, जिसके माध्यम से किसानों को खेती से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां प्रदान की जाएंगी। जैसे इस ऐप के माध्यम से किसानो को बाजार मूल्य, मौसम, कृषि इनपुट, डीलरों की जानकारी, कीट और फसल रोगों की पहचान और प्रबंधन आदि जैसी- जानकारियां मुहैया कराई जायेंगी । सरकार का मानना है, कि किसानो को फसलों से सम्बंधित अधिक से अधिक जानकारी प्रदान करने से फसल की गुणवत्ता में सुधार हो सकता है | इसलिए इस ऐप/पोर्टल के जरिये किसानो को हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में जानकारियाँ प्रदान की जायेंगी | इस ऐप को लॉन्च करने का सरकार का प्रमुख उद्देश्य किसानो की फसलों में होने वाले फायदों से लेकर नुकसान तक की जानकारी प्रदान करना है | 

इस योजना का प्रारम्भ होने के पश्चात इस ऐप/पोर्टल का इस्तेमाल करने वाले किसानो को किसी भी प्रकार की राशि का भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ेंगी, क्योंकि इस पोर्टल के माध्यम से किसानो को फ्री में जानकारी उपलब्ध कराई जायेंगी | किसान सुविधा ऐप/पोर्टल की शुरुआत प्रमुख रूप से सेवादल सीडैक मुंबई के सहयोग से कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग की टीम द्वारा की गई है |  

Key Highlights Of Kisan Suvidha 2023

पोर्टल का नामकिसान सुविधा
किसने आरंभ कियाभारत सरकार
लाभार्थीदेश के किसान
उद्देश्यकिसानों को फसलों से संबंधित जानकारी प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
साल2023

किसान सुविधा पोर्टल/एप को शुरू करने का उद्देश्य

पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य किसानों को उनकी फसल से सम्बंधित सभी जानकारियों को प्रदान करवाना है। जिससे भविष्य में उनकी फसल की क्वालिटी में सुधार आ सके। पोर्टल के जरिये किसान भाइयों को सभी तरह जानकारी मिल सकेगी। जिससे जानकारी होने के बाद उनकी फसल में सुधार आएगा और उनकी फसल अच्छी बिक सकेगी इससे उनकी आय में वृद्धि हो पायेगी। 

पोर्टल से मिलने वाले लाभ एवं विषेशताएं

  • इस पोर्टल/एप के माध्यम से किसान भाइयों को अपनी खेती से सम्बंधित सभी जानकारियों को प्राप्त कर सकेंगे।
  • किसान सुविधा एप के माध्यम से किसानो को मार्किट का प्राइस, मौसम से जुडी जानकारी, कृषि इनपुट डीलर्स की जानकारी, कीट और फसल रोगो की पहचान और साथ ही मैनेजमेंट आदि जैसी जानकारियाँ किसानों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • पोर्टल और एप की मदद से जानकारी प्राप्त होने के बाद किसानों की फसलों की क्वॉलिटी में सुधार आ पायेगा।
  • सभी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक किसान को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।
  • पोर्टल के जरिये किसानों की जिंदगी में बहुत बदलाव आ सकेगा और वह अपना जीवन व्यापन अच्छे से व्यतीत कर सकेंगे।
  • Kisan Suvidha 2023 पर जितना भी डाटा उपलब्ध होगा वह डिस्ट्रिक्ट और ब्लॉक लेवल पर स्टेट गवर्नमेंट द्वारा नियंत्रित किया जायेगा।

किसान सुविधा पोर्टल/ऐप पर प्रदान की जाने वाली जानकारियाँ  (Kisan Suvidha yojna Information ) 

किसान सुविधा पोर्टल/ऐप पर किसानो को प्रदान करने के लिए अनेकों जानकारियाँ प्रदान की जायेंगी, जिसकी जानकारी कुछ इस प्रकार से है – 

मौसम से सम्बंधित जानकारी ( Season information ) 

यदि किसी किसान को अपने फसलों के उत्पादन के मुताबिक़ मौसम से सम्बंधित कोई जानकारी प्राप्त करनी है, तो वह किसान सुविधा पोर्टल/ऐप के जरिये मौसम से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकता है, क्योंकि इस पोर्टल पर किसानों द्वारा दी जाने वाली जानकारी के मुताबिक़, अगले 5 दिनों के लिए आंधी, तूफान या बारिश का अनुमान लगाया जा सकता है। इस अनुमान के मुताबिक़,  किसान अपनी फसलों को सुरक्षित कर सकते है, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार के  नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा |

डीलर्स से सम्बंधित जानकारी ( Dealer information) 

यदि किसी किसान को अपनी फसलों को बेचने के लिए किसी डीलर की आवश्यकता होती है, तो वह इस ऐप के माध्यम से डीलर से संबंधित हर प्रकार की जानकारी अपने फोन पर ही प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही किसान को डीलर का नाम, मोबाइल नंबर, पता आदि सभी प्रकार की जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी |   

मार्केट प्राइस से सम्बंधित जानकारी (Market price information) 

आपने देखा होगा कि, कई किसान ऐसे होते है, जो अपने फसलों के उत्पादन को बेचने के लिए बेहद परेशान हो जाते है, कि कहीं उनकी फसलों की बिक्री कम दामो में तो नहीं हो रही है | इसलिए अब ऐसे किसान मार्केट प्राइस से लेकर कोई भी अन्य जानकारी किसान सुविधा पोर्टल/ऐप के माध्यम से आसानी प्राप्त कर सकते है, क्योंकि इस विकल्प के माध्यम से किसानों द्वारा विभिन्न राज्यों की मार्केट प्राइस से संबंधित जानकारी भी  प्रदान की जा सकती है | 

प्लांट प्रोटक्शन से सम्बंधित जानकारी ( Plant protection information) 

यदि किसान अपनी फसल का संरक्षण करना चाहते है, तो अब उन्हें कहीं भी भटकने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह इस ऐप के माध्यम से इससे सम्बंधित पूरी जानकारी आसानी पूर्वक प्राप्त कर सकते है | इसके साथ ही यदि कोई भी किसान प्रत्येक फसल में कीट दूर करने का तरीका एवं कीटनाशकों से छुटकारा पाने की तलाश में है, तो वह इस पोर्टल के माध्यम से इसकी जानकारी भी प्राप्त कर सकता है | 

PM किसान सम्मान निधि योजना

फोटो अपलोड के लिए सुविधा ( Facility for photo upload ) 

सभी किसानो की फसलों का उत्पादन एक जैसा नहीं होता है, क्योंकि कई किसान ऐसे होते है, जिनकी फसलों की उपज बहुत ही अच्छी होती है और वहीं बहुत से किसान ऐसे भी होते है, जिनकी फसल की उपज अच्छी नहीं हो पाती है | इसलिए अब यदि किसानों की फसल की उपज की स्थिति अच्छी नहीं है तो, किसान इस ऐप के माध्यम से अपनी फसल की फोटो खींचकर अपलोड कर सकते है। इसके बाद फसलों में होने वाली गड़बड़ी से सम्बंधित सलाह किसानो को कृषि विशेषज्ञों के माध्यम दी जायेगी |   

एग्रो एडवाइजरीज से सम्बंधित जानकारी ( Agro advisories information) 

यदि किसानो को अपनी फसल से सम्बंधित जानकारी किसी कृषि विशेषज्ञों से प्राप्त करना है, तो उन्हें इस ऐप के जरिये यह जानकारी भी प्रदान की जायेगी |  

किसान कॉल सेंटर की सुविधा ( Facilitiy of kisaan call center)

यदि किसी किसान को कॉल सेंटर का नंबर की आवश्यकता होती है, तो वह इस पोर्टल से कॉल सेन्टर का नंबर आसानी पूर्वक प्राप्त कर सकता है और अपनी समस्याओं का समाधान का हल निकाल सकता है | 

सॉइल हेल्थ कार्ड की सुविधा ( Facility of soil health card ) 

इस पोर्टल पर किसान सॉइल हेल्थ कार्ड से संबंधित जानकारी भी ले सकते है और इसके बाद किसान अपने खेत के अनुसार कीटनाशकों का उपयोग कर सकते है | 

कोल्ड स्टोरेज एवं गोडाउन की जानकारी (Cold storage and godown information )

यदि किसानो को राज्य एवं जिलों में उपलब्ध गोदाम एवं कोल्ड स्टोरेज की जानकारी प्राप्त करनी है, तो वह इस ऐप के माध्यम से आसानी पूर्वक प्राप्त कर सकते है ।

किसान सुविधा योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ( Kisaan suvidha yojna online registration) 

  • सुविधा योजना  का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले किसान अपने मोबाइल फोन में किसान सुविधा ऐप को खोल लें | 
  • बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन का विकल्प आ जाएगा, जिसपर आप क्लिक कर दें | 
  • आपके सामने आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा | 
  • बाद आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गई विस्तृत जानकारी विधिपूर्वक भर दें | 
  • आप अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड कर दें | 
  • बाद आप सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें | 
  • तरह से आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया संपन्न हो जायेगी | 

किसान सुविधा ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया (Kisan Suvidha App Download)

  • सुविधा ऐप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर पर जाएँ |
  • बाद आप सर्च बॉक्स में किसान सुविधा ऐप दर्ज कर दें ।
  • आप सर्च के विकल्प पर क्लिक कर दें ।
  • बाद आपके सामने एक सूची खुलकर आ जायेगी |
  • गई इस सूची में आप किसान सुविधा ऐप के विकल्प पर क्लिक कर दें ।
  • बाद आप इंस्टॉल कर विकल्प पर क्लिक कर दें ।
  • आपका किसान सुविधा एप आपके डिवाइस में आसानी पूर्वक डाउनलोड हो जाएगा।

पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया ( Portal online registration)

  • पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आप किसान सुविधा पोर्टल पर जाएँ ।
  • बाद आपके सामने होम पेज खुलकर आ जाएगा ।
  • आप रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक कर दें ।
  • बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा, जिसमें आप मांगी गई पूरी जानकारी विधिपूर्वक भर दें | 
  • आप अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड कर दें ।
  • बाद आप सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर दें | 
  • आपकी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया संपन्न हो जायेगी | 

किसान सुविधा पोर्टल पर उपलब्ध कुछ आवश्यक लिंक

सुविधालिंक
पीएम किसानयहां क्लिक करें
फर्टिलाइजरयहां क्लिक करें
किसान रथयहां क्लिक करें
क्रॉप इंश्योरेंसयहां क्लिक करें
एग्रीकल्चर मार्केटिंग एंड प्रोक्योरमेंटयहां क्लिक करें
केवीकेयहां क्लिक करें
सॉइल फर्टिलिटीयहां क्लिक करें
ऑर्गेनिक फार्मिंगयहां क्लिक करें
सीड्सयहां क्लिक करें
फार्म मशीनरीयहां क्लिक करें
हॉर्टिकल्चरयहां क्लिक करें
ट्रेनिंग एवं एक्सटेंशन सर्विसयहां क्लिक करें
सरकारी योजनायहां क्लिक करें
डायरेक्टरी सर्विसयहां क्लिक करें
एडवाइजरी सर्विसयहां क्लिक करें
डीडी किसानयहां क्लिक करें
PMKSY माइक्रो इरिगेशनयहां क्लिक करें
कॉमन डिजीज एंड क्योरयहां क्लिक करें
बेनिफिट्स ऑफ AIयहां क्लिक करें
मेजर ब्रीड्सयहां क्लिक करें
मेजर वैक्सीनेशनयहां क्लिक करें
सेंट्रल वैक्सीनेशन स्कीमयहां क्लिक करें

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना