भारत के त्योहारों की सूची | Indian Festival List in Hindi | भारत के प्रमुख त्योहार

भारत देश एक ऐसा देश है, जो संस्कृति और सभ्यता के मामले में सबसे ऊपर है | भारत देश में हर धर्म के लोग रहते है, जो अपने धर्म के मुताबिक अलग-अलग त्योहारों को मनाते है | भारत में मनाये जाने वाले सभी त्योहारों को एक जश्न की तरह मनाये जाते है | भारत देश में मनाये जाने वाले  त्यौहार ही यहाँ की सभ्यता और संस्कृति को प्रदर्शित करते है, क्योंकि भारत में मनाये जाने वाले सभी त्योहार को देखकर अन्य देश के लोग भी अपने देश के त्योहारों को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाते है |

इसलिए यदि आपको भारत के त्योहारों के बारे में जानकारी नहीं प्राप्त है, तो इस लेख में आपको भारत के सभी त्योहारों की सूची और प्रमुख त्योहार कौन-कौन से है ? इसके विषय में पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है | 

भारत के क्रांतिकारियों के नामों की सूंची 

भारत के प्रमुख त्योहार (Important Festival of India) 

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) 

मकर संक्रांति  भारत का एक प्रचलित त्योहार है | यह त्योहार भारत में रहने वाले सभी हिन्दू धर्म के लोग बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते है |  मकर संक्रांति का यह त्योहार देश के अलग-अलग राज्यों में  अलग-अलग नामों से मनाया जाता है | प्रतिवर्ष यह त्योहार 14 या 15 जनवरी को ही पड़ता है, क्योंकि यह त्यौहार तारीख़ के मुताबिक़ मनाया जाता है | मकर संक्रांति के दिन भारत के अधिकतर लोग सुबह गंगा स्नान के लिए जाते है और साथ ही लोग इस दिन दान-पुण्य भी करते है | इस त्योहार में सभी लोगों के घरों में खिचड़ी बनाई जाती है | इसलिए उत्तर प्रदेश में इस त्योहार को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है |

बसंत पंचमी (Basant Panchamee) 

भारत में बसंत पंचमी का त्यौहार एक बड़ा त्योहार माना जाता है, क्योंकि इस दिन सभी हिन्दू धर्म की सुहागने अपनी पति की लम्बी आयु के लिए ज्ञान की देवी माँ सरस्वती जी की पूजा करती है | इस दिन सभी महिलायें पीले वस्त्र पहनती है और साथ ही घरों में पीला भोजन भी बनाया जाता है और फिर सभी सुहागिन महिलाएं सुहाग लेकर व्रत खोलती है | बसंत पंचमी के इस त्योहार को ज्ञान पंचमी के नाम से भी जाना जाता है | यह त्योहार जनवरी या फरवरी माह के मध्य में ही पड़ता है और वहीं हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक, इस त्योहार को माघ के महीने में शुक्ल पंचमी के दिन मनाया जाता है |

महाशिवरात्रि (Mahashivaratri) 

महाशिवरात्रि का त्योहार भोले बाबा और पार्वती जी का त्योहार है, क्योंकि इस दिन हिन्दु धर्म के अधिकतर लोग व्रत रखते है और भोले बाबा के मंदिरों में जाकर बहुत ही श्रध्दा के साथ पूजा-अर्चना करते है | हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक, यह त्यौहार प्रतिवर्ष फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष क़ी त्रयोदशी को आता है | मान्यता है, कि यह व्रत महिलाओं के लिये बहुत ही ख़ास होता है, क्योंकि   महाशिवरात्रि का व्रत करने वाली कन्याओं का विवाह अति शीघ्र हो जाता है और उनका दूल्हा भी भोले बाबा की परछाई जैसा ही होता है | 

होली (Holi) 

होली का यह त्योहार हर साल फाल्गुन (मार्च) के महीने में पड़ता है | हिन्दू धर्म के लोगों के लिए यह त्योहार खुशियों का त्योहार होता है, क्योंकि इस दिन सभी लोग अपने गिले-शिकवे मिटाकर आपस में गले लगकर एक दूसरे को होली की ढेर सारी बधाईयाँ देते है | इसलिए इस त्योहार को रंगों का त्यौहार भी कहा जाता है | इस दिन सभी लोग अपने रंगों को लेकर एक दूसरे के साथ ढेर सारी  मौज मस्ती करते है | 

रामनवमी (Ramanavami) 

रामनवमी का त्योहार भी एक बहुत ख़ास त्यौहार होता है, क्योंकि कहा जाता है, कि इस दिन भगवान राम ने धरती पर जन्म लिया था | यह त्योहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी (अप्रैल) को मनाया जाता पड़ता है | हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, रामनवमी के दिन भगवान विष्णु ने रावण के अत्याचारों का खात्मा करने के लिए भगवान राम के रूप में अवतार लिया था | भगवान राम विष्णु जी के सातवें अवतार हैं |

बैसाखी (Baisakhi) 

बैसाखी का यह त्यौहार अधिकतर सिख परिवारों में मनाया जाता है, क्योंकि यह पर्व सिखों के लिए बनाया गया है | प्रत्येक वर्ष यह त्योहार अप्रैल माह में पड़ता है | इस त्योहार में सिख परिवारों के लोग रंगीन कपड़े पहनकर पारंपरिक लोक नृत्यों गिद्दा और भांगड़ा नृत्य का आयोजन करते है और इसके साथ ही कुश्ती,संगीत प्रदर्शन आदि भी आयोजित किये जाते है |

ईद (Eid) 

ईद का त्यौहार मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बहुत ही बड़ा त्यौहार माना जाता है, क्योंकि मुस्लिम लोग इस दिन एक दूसरे के यहाँ जाकर एक दूसरे के गले मिलते है | इस दिन सभी मुस्लिम लोग नए-नए वस्त्रों को पहनते है और इस दिन इनके यहाँ सेवैंयाँ बनने का रिवाज होता है |  

रक्षाबंधन (Rakshabandhan) 

हिन्दू धर्म में रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहनों के लिए बहुत ही बड़ा त्योहार होता है | प्रत्येक वर्ष यह त्योहार श्रावण मास (अगस्त) की पूर्णिमा के दिन पड़ता है | इस पावन से अवसर पर सभी भाई अपनी बहन से कलाई पर रक्षा-सूत्र बंधवाते है और इसके साथ ही अपनी बहन की रक्षा करने का बचन भी देते है | इसके अलावा रक्षा-सूत्र बंधवाने के बाद सभी भाई अपने बहनों को कुछ उपहार भी देते है | 

दुनिया के अमीर लोगों की सूची (हिंदी में)

जन्माष्टमी (Janmashtami) 

कृष्ण जन्माष्टमी हिन्दू समुदाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण त्योहारों होता है, क्योंकि इस दिन कृष्ण जी की पूजा-अर्चना की जाती है |  प्रत्येक वर्ष यह पर्व  भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है | इस त्यौहार में हिन्दू समुदाय के अधिकतर बच्चे व्रत करते है और रात्रि में अच्छे – अच्छे पकवान बनाये जाते और इसके साथ ही संध्या काल से ही कृष्ण जी के मंदिर को सजाने का प्रोग्राम भी जारी कर दिया जाता है | इसके बाद रात्रि के 12 बजने पर सभी लोग कृष्ण जी आरती गाते हुए उनके जन्म को पूरी हर्षोल्लास के साथ मनाते है, क्योंकि जन्माष्टमी के कृष्ण जी का जन्म हुआ था |  

गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi ) 

गणेश चतुर्थी का यह बड़ा त्योहार हिन्दू समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाता है | इस दिन मुख्य रूप से भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है | गणेश चतुर्थी का यह त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए गणेश जी स्थापना  की जाती है और इसके बाद गणेश चतुर्थी के दिन सभी लोग बैंड-बाजों के साथ गणेश जी मूर्ती का विसर्जन करते है |

नवरात्रि (Navaratri) 

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर 7 या फिर 9 दिनों तक मां दुर्गा जी की पूजा पूरे श्रध्दा के साथ ही जाती है | नवरात्रि का त्योहार वर्ष में दो बार मनाया जाता है, पहला चैत्र मास(मार्च/ अप्रैल) और दूसरा अश्विन मास (सितम्बर/ अक्टूबर) में आता है | इस पावन पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरुपों का व्रत रखकर पूजा की जाती है और फिर नवरात्रि के अंतिम दिन हवन करके कन्याओं के लिए भोज का आयोजन किया जाता है | 

दशहरा (Dashahra) 

दशहरा हिंदुओं का महत्वपूर्ण त्योहार है, मान्यता है, कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का सबसे बड़ा प्रतीक है | हिंदू पचांग के मुताबिक, दशहरा का यह प्रमुख त्योहार दीवाली से ठीक 20 दिन पहले आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को पड़ता है | 

करवाचौथ (Karwachouth) 

करवा चौथ का यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वूर्ण है | हिन्दू पंचाग के मुताबिक,  यह त्योहार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है | करवाचौथ के दिन अधिकतर महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं और फिर चांद को अर्ध देकर व्रत खोलती हैं |

धनतेरस (Dhanateras) 

हिन्दू धर्म में दिवाली के त्योहार का एक अलग ही महत्व है, क्योंकि इस दिन को सभी लोग बहुत ही उत्साह के साथ मनाते है, दिवाली की शुरुआत धनतेरस के पावन अवसर के साथ की जाती है | धनतेरस का त्यौहार कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी को आता  है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है | इस दिन नए बर्तन, गहने खरीदने का रिवाज है, कहा जाता है, कि इस दिन नए बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ होता है | 

दीपावली (Deepawali) 

हिन्दू समुदाय के लिए दिवाली त्यौहार बहुत ही ख़ास त्योहार होता है, क्योंकि इस दिन सभी लोगों के घरों में गोधोलू बेला में गणेश जी और लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है | यह पर्व पूरे भारत में बहुत ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है | दिवाली का यह पर्व कार्तिक माह की अमावस्या के दिन पड़ता है | दीवाले के दिन ही भगवान श्री रामचंद जी 14 वर्ष का बनवास काट कर तथा असुर राज रावण का वध कर अपनी पत्नी माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या वापस लौटे थे | इसलिए भगवान् राम के आने की खुशी में अयोध्या के सभी वासी पूरी अयोध्या को दीपों से उज्जवलित कर दिया था, जिससे पूरा अयोध्या दीपों से जगमगा रहा था | तभी से पूरे भारत में दिवाली का यह पर्व बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया जाने लगा है |

क्रिसमस डे (Crisamus day) 

क्रिसमस डे ईसाईयों का एक महत्वपूर्ण त्योहार है | इस दिन को ईसाई समुदाय के लोग बहुत ही खुशी के साथ मनाते है | यह त्योहार घरों के साथ – साथ स्कूल और कॉलजों में भी बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है | यह त्योहार प्रतिवर्ष 25 दिसम्बर को ही मनाया जाता है |

भारत रत्न विजेताओं की सूची

भारत के त्योहारों की सूची ( Indian Festival List in Hindi ) 

क्रम स०त्योहार का नाम
1.नव वर्ष
2.लोहड़ी
3.मकर संक्रांति 
4.बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
5. महाशिवरात्रि
6.होलिका दहन
7.होली 
8.बैसाखी, अम्बेडकर जयन्ती 
9.राम नवमी 
10.हनुमान जयंती 
11.गुरु पूर्णिमा
12.नाग पंचमी 
13.रक्षा बंधन
14.कजरी तीज
15. जन्माष्टमी
16.हरतालिका तीज 
17.गणेश चतुर्थी
18.अनंत चतुर्दशी
19.दुर्गा महा अष्टमी पूजा
20.दुर्गा महा नवमी पूजा
21.दशहरा, शरद नवरात्रि पारणा
22. करवा चौथ
23. धनतेरस
24.दिवाली, नरक चतुर्दशी 
25. गोवर्धन पूजा
26.भाई दूज
27.छठ पूजा
28.रविवार
29. क्रिसमस

भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची