दशहरा दीपावली अवकाश 2022 लिस्ट (PDF Download) | Dussehra Diwali Govt Holiday List in Hindi

अक्टूबर महीने का प्रारम्भ होने वाला है, यानि कि सभी पर्वों की शुरुआत होने वाली है | इस महीने का इन्तजार बच्चों से लेकर बड़ों तक रहता है, क्योंकि भारत में मनाए जाने वाले सभी पर्वों को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाये जाते है और इन्ही पर्वों के साथ स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को शिक्षा विभाग की ओर से अवकास प्रदान किया जाता है और साथ ही में स्कूलों, कॉलेजों में पढ़ाने वाले अध्यापको को भी अवकाश प्रदान किया जाता है |

इसलिए वर्ष 2022 के अक्टूबर महीने में दशहरा दीपावली जैसे बड़े पर्वों में अध्यापको और अभ्यर्थियों को कई अवकाश प्राप्त होने वाले है | इसलिए यदि आपको दशहरा दीपावली में सरकार की ओर से कितने दिनों के लिए अवकाश प्रदान किया जाएगा | इस बात की जानकारी नहीं प्राप्त है और आप इसके विषय में जानना चाहते है, तो इस लेख में आपको दशहरा दीपावली अवकाश 2022 लिस्ट के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है | 

दशहरा (Dussehra) क्या है

दशहरा दीपावली अवकाश 2022 लिस्ट ( Dussehra Diwali Govt Holiday List in Hindi ) 

अभी सितम्बर महीने के 26 तारीख़ से मां दुर्गा यानि कि नवरात्रों का प्रारम्भ हो जाएगा, जिसके बाद से सभी पर्वों का मनाने का सिलसिला भी जारी हो जाएगा | वर्ष 2022 में 3 तारीख़ को महाष्टमी, 4 को महानवमी और 10 तारीख़ विजय दशमी, जिसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है | विजय दशमी के दिन सभी स्कूलों में अवकाश कर दिया जाता है | इसलिए इस वर्ष दशहरा में अभ्यर्थियों को 4 दिन के लिए  अवकास प्रदान किये जायेंगे | इसके बाद अध्यापको और अभ्यर्थियों को सबसे लंबा अवकाश दीपावली में प्रदान किया जाएगा, जिसमें उन्हें इस वर्ष दीपावली पर्व के दौरान लगभग 6 अवकाश प्रदान किये जायेंगे, क्योंकि  स्कूल शिक्षा विभाग  द्वारा  दशहरा और दीवाली अवकाश  घोषित कर दिए गये है |  इसलिए आप आगे के इस लेख में दशहरा दीपावली अवकाश 2022 लिस्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते है | 

दशरहा अवकाश 2022 लिस्ट (Dussehra Holiday List in Hindi) 

राज्य के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा विभाग ने दशहरा के लिए 03 अक्टूबर से 06 अक्टूबर तक कुल 04 दिनों के अवकाश के लिए घोषणा की है | 

क्रम संख्या  अवकाश की तारीख़ दिन 
1.3 अक्टूबर सोमवार 
2.4 अक्टूबर मंगलवार 
3.5 अक्टूबर बुधवार 
4.6 अक्टूबर गुरूवार 

विजय दशमी यानि की दशहरा भारत का एक ऐसा पर्व है, जो अधिकतर सभी  जगहों पर बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है | दशहरा का वह पर्व प्रत्येक वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है | दशहरा के दिन बहुत से स्थानों पर मेले का आयोजन किया जाता है, तो वहीं कई स्थानों पर जागारण जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते है | वैसे तो इस दिन की ख़ास की बात यह है, कि दशहरा के दिन कई स्थानों बड़े-बड़े स्थानों पर रावण दहन का आयोजन किया जाता है, जहाँ पर दहन के समय बड़ी तदाद में लोग जमा होते है और रावण का वध देखते है, कहा जाता है, कि इस दिन रावण का वध देखना बहुत ही शुभ होता है, क्योंकि दशहरा के दिन श्री राम भगवान ने लंका के रावण का घमंड चूर करने के साथ-साथ उसका वध भी किया था | इसके बाद से ही भारत के लगभग सभी लोग इस दिन को एक पर्व के रूप में मनाने लगे है |

दीपावली अवकाश  2022 लिस्ट (Diwali Holiday List in Hindi)

शिक्षा विभाग द्वारा  राज्य के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में दीपावली के पर्व के अवसर पर 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक कुल 06 दिनों का अवकाश घोषित कर दिया गया है | 

क्रम संख्या  अवकाश की तारीख़ दिन 
1.22 अक्टूबरशनिवार 
2.23 अक्टूबर रविवार
3.24 अक्टूबर सोमवार 
4.25 अक्टूबर मंगलवार 
5.26 अक्टूबर बुधवार 
6.27 अक्टूबर गुरूवार 

पूरे भारत देश में दीपावली का त्योहार बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है | दिवाली का त्योहार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष के अमावस्या तिथि को मनाया जाता है | इस वर्ष यह पर्व 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा | यह  भारत के सभी बड़े पर्वों में से एक है | इस पर्व में सभी लोगों के घरों में पहले से ही साफ-सफाई का वातावरण प्रारम्भ हो जाता है, क्योंकि दीपावली के दिन मां लक्ष्मी जी और भगवान गणेश जी की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है | माना जाता है कि, इस दिन मां लक्ष्मी स्वयं अपने सभी भक्तों के घर जाकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान करती है | इसलिए इस दिन का सभी लोगों को बेसब्री से इन्तजार रहता है |  

दुर्गा अष्टमी (Durga Ashtami) क्या है

वर्ष 2022 में दीपावली का शुभ मुहूर्त (Diwali in the Year 2022 of Auspicious time ) 

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त्त :06:54:52 से 08:16:07 तक 
अवधि :1 घंटे 21 मिनट
प्रदोष काल :05 :43:11 से 08:16:07 तक
वृषभ काल :06:54:52 से 08:50:43 तक

दिवाली 2022, 2023 और 2024 लिस्ट ( Diwali 2022, 2023 and 2024 list in Hindi ) 

क्रम स.वर्ष तारीख़ दिन अवकाश राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश
1.202224 अक्टूबरसोमवारदिवालीराष्ट्रीय अवकाश
2.25 अक्टूबरमंगलवारदिवाली / दीपावली छुट्टियांHR, RJ & UP
3.26 अक्टूबरबुधवारदिवाली / दीपावली छुट्टियांKA, MH & UK
1.202312 नवंबररविवारदिवालीसभी राज्य सिवाय AP, GA, KA,
KL, PY, TN & TG
2.12 नवंबररविवारदिवाली / दीपावलीAP, GA, KA, KL, PY,
TG & TN
3.13 नवंबरसोमवारदिवाली / दीपावली छुट्टियांDD, HR, KA, MH, RJ,
UK & UP
 1.202431 अक्टूबरगुरूवारदिवाली / दीपावलीAP, GA, KA, KL, PY,
TG & TN
2. 1 नवंबरशुक्रवारदिवालीसभी राज्य सिवाय AP, GA, KA,
KL, PY, TN & TG
3.2 नवंबरशनिवारदिवाली / दीपावली छुट्टियांDD, HR, KA, RJ, UK
& UP
1.202521 अक्टूबरमंगलवारदिवालीराष्ट्रीय अवकाश
2.22 अक्टूबरबुधवारदिवाली / दीपावली छुट्टियांHR, KA, MH, RJ, UK
& UP
1.20268 नवंबररविवारदिवालीराष्ट्रीय अवकाश
2.9 नवंबरसोमवारदिवाली / दीपावली छुट्टियांHR, KA, MH, RJ, UK
& UP

दिवाली (Diwali) क्या है