स्वामित्व योजना 2023: PM Swamitva Yojana रजिस्ट्रेशन फॉर्म & स्टेटस

Swamitva Yojana: भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा ही देश के नागरिको को डिजिटल इंडिया को और प्रेरित करने के लिए किसी न किसी ऑनलाइन योजना का आरम्भ करते रहते है | केंद्र सरकार द्वारा ऐसी ही एक और स्वामित्व योजना का आरम्भ किया गया है | इस योजना के अंतर्गत देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नागरिको की प्रापर्टी सम्बंधित समस्याओ निवारण किया जायेगा | योजना में सरकार द्वारा ई-ग्राम स्वराज पोर्टल को जारी किया गया है | इस पोर्टल में ग्राम समाज की सभी समस्याओ की जानकारी उपलब्ध कराई जाएँगी |

Swamitva Yojana

यदि किसी व्यक्ति की संपत्ति पर किसी तरह का विवाद होता है, तो वह इस पोर्टल में उपस्थित सभी डिजिटली रिकॉर्ड के माध्यम से अपनी समस्याओ का समाधान प्राप्त कर सकेंगे | देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2021 को इस योजना के बजट की घोषणा की थी | यदि आप इस योजना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है, तो इस पोस्ट में आपको प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना क्या है,और इसके लिए SWAMITVA ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया क्या है इसका फुल फॉर्म और योजना से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी जा रही है |

प्रधानमंत्री आवास योजना

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना क्या है (Swamitva Yojana)

इस योजना के तहत देश के भू मालिकों को संपत्ति कार्ड वितरण किया जायेगा | देश के प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा इस स्वामित्व योजना की घोषणा की है | स्वामित्व योजना में देश के तकरीबन एक लाख संपत्ति धारको को उनके फ़ोन नंबर पर SMS के जरिये एक लिंक सेंड किया जायेगा | इस लिंक का इस्तेमाल कर प्रापर्टी धारक अपना संपत्ति कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे | इसके बाद राज्य सरकार अपने क्षेत्र के लोगो को यह संपत्ति कार्ड फिजिकल रूप से वितरण करेगी | मिली जानकारी के अनुसार यह पता लगा है कि देश की मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 346, हरियाणा राज्य के 221, मध्य प्रदेश के 44, महाराष्ट्र के 100, उत्तराखंड के 50 तथा कर्नाटक के दो गावो में रहने वाली आबादी को उनकी जमीन का मालिकाना हक़ के दस्तावेज उपलब्ध करा रही है |

इस योजना में लोगो की संपत्ति के ब्योरे को डिजिटल रूप में रखा जायेगा | स्वामित्व योजना के तहत राजस्व विभाग द्वारा देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली आबादी के संपत्ति का विवरण एकत्रित किया जा रहा है | इसके अतिरिक्त राजस्व विभाग द्वारा विवादित जमीनों के निपटारे के लिए डिजिटल अरेंजमेंट किया जा रहा है |

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना फुल फॉर्म (SVAMITVA Full Form)

स्वामित्व को हिंदी भाषा “गांव आबादी का सर्वेक्षण और ग्राम क्षेत्रों में सुधारित प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण” तथा अंग्रेजी भाषा में इसे SVAMITVA – ‘Survey of Villages Abadi and Mapping with Improvised Technology in Village Areas’ कहते है |

स्वामित्व योजना का उद्देश्य (Ownership Scheme Purpose)

केंद्र सरकार द्वारा आरम्भ की गई स्वामित्व योजना का मुख्य उद्देश्य किसानो को उनकी जमीन की ऑनलाइन जानकारी प्रदान करना है | इस ऑनलाइन पोर्टल में किसानो को उनकी जमीन की मैपिंग और मालिकाना हक़ को दिलाया जायेगा | इसके लिए ग्रामीणो के हक़ में जमीनी प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए योजना के अंतर्गत कार्य किया जायेगा |

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के मुख्य तथ्य
योजना का नामSwamitva Yojana
योजना की घोषणाप्रधानमंत्री द्वारा 24 अप्रैल 2020
विभागपंचायती राज्य मंत्रालय
योजना का उद्देश्यऑनलाइन संपत्ति की जानकारी प्रदान करना
आरम्भ तिथि24 अप्रैल 2020
लाभार्थीदेश के ग्रामीण नागरिक
Official Websitehttps://egramswaraj.gov.in

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना ऑनलाइन

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना का लाभ (Swamitva Yojana Benefits)

देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से योजना को सम्बोधित करते हुए कहा की इससे 5 वर्ष पहले देश की 100 ग्राम पंचायतो को डिजिटल रूप से जोड़ा गया था | किन्तु वर्तमान समय में तक़रीबन 1,25,000 ग्राम पंचायतो को ब्रॉडबैंड से जोड़ा गया है, और वह अब इंटरनेट का लाभ प्राप्त कर रही है | इस योजना के आने से देश के ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी योजनाए आसानी से पहुंच सकेंगी, तथा उन्हें सहायता भी अधिक तेजी से उपलब्ध होगी |

इस योजना का लाभ प्राप्त कर गांव के लोग भी शहर के लोगो की भांति आसानी से मकानों, खेतो पर लोन ले सकेंगे | ग्रामीण क्षेत्रों की मैपिंग के लिए ड्रोन की मदद ली जाएगी, जिसका कार्य लगभग 6 राज्यों में आरम्भ हो चुका है | इस योजना को देश के प्रत्येक गांव तक पहुंचाने के लिए 2024 तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है |

  • स्वामित्व योजना के तहत संबंधित संपत्ति नामांकन की प्रक्रिया को आसान बनाना है |
  • खेतो की भूमि की मैपिंग के लिए ड्रोन की सहायता ली जाएगी |
  • इस योजना से यह लाभ होगा कि भूमि भ्रष्टाचार में कमी आएगी और भूमि के सत्यापन की प्रक्रिया में भी तेजी आएगी |
  • योजना के तहत उन किसानो को लोन की सुविधा प्रदान होगी जो ग्राम पंचायत के अंतर्गत आते है |

स्वामित्व योजना प्रॉपर्टी कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड प्रक्रिया (Swamitva Scheme Property Card Online Download)

  • देश के इच्छुक प्रॉपर्टी धारक जो इस योजना का लाभ प्राप्त कर सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे प्रॉपर्टी कार्ड को डाउनलोड करने के लिए बताये गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा |
  • स्वामित्व योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बटन दबाते ही देश के लगभग एक लाख संपत्ति धारको को एक SMS प्राप्त हो जायेगा |
  • इसके बाद उन्हें इस SMS को खोलना होगा |
  • इस SMS में आपको एक लिंक दिखाई देगा |
  • इस लिंक पर आपको क्लिक कर आप अपने प्रॉपर्टी कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे |
  • इसके बाद राज्य सरकारों द्वारा अपने राज्य के संपत्ति धारको को यह कार्ड उपलब्ध कराये जायेंगे |

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना

SWAMITVA ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (PM Swamitva Scheme Online Registration)

  • सर्वप्रथम आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://svamitva.nic.in/svamitva/को ओपन करना होगा |
  • आपके सामने वेबसाइट का Home Page खुल कर आ जायेगा |
  • इस होम पेज में आपको New Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • आपके सामने रजिस्ट्रेशन का फॉर्म खुल कर आ जायेगा |
  • इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी जानकारियों को ठीक तरह से भरना होता है |
  • फॉर्म को ठीक तरह से भरने के बाद Submit के बटन पर क्लिक कर फॉर्म को सबमिट कर दे |
  • आपका सफलता पूर्वक रजिस्ट्रेशन हो जाने पर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS या Email ID के माध्यम से सन्देश प्राप्त हो जाता है |

इस योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज।

  • Land Certificate
  • Resident Certificate
  • आवेदक का एक्टिव पर्सनल (Bank Passbook)
  • आवेदक का एक्टिव पर्सनल मोबाइल नंबर। (Mobile Number)

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना