Pratham prithvi sammelan Kab Aur Kaha Hua tha जाने पूरी जानकारी हिंदी में

आपने कभी न कभी अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन के बारे में तो जरूर सुना या पढ़ा होगा। और शिखर सम्मेलन का एक महत्वपूर्ण परिणाम जलवायु परिवर्तन सम्मेलन पर एक समझौता के लिए किया गया था। यदि आप भी जानना चाहते है कि पृथ्वी पर पहला अन्तराष्ट्रीय सम्मलेन कहाँ और कब हुआ था।  प्रथम अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन कब और कहां हुआ था, यदि आप इसके बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं।  तो आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको pratham antarrashtriya prithvi sammelan kya hai ,  विषय के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। इसलिए आप हमारी पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़े।

ग्लोबल वार्मिंग क्या है

अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन क्या होता है

 अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन का आयोजन तथा पर्यावरण का विकास करने के लिए शुरू किया गया। क्योकि पृथ्वी के लिए सबसे महत्वपूर्ण वस्तु पर्यावरण होता है, और इस पृथ्वी पर मौजूद सभी जीव जंतु मुख्य रूप से पर्यावरण पर ही निर्भर करते हैं। इसी समस्या का समाधान करने के लिए अलग-अलग देशों से प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन में भाग लेते थे। अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को किस तरह से प्रदूषित होने से बचाना है, किस तरह से पर्यावरण का विकास करना है, और इसको सही तरह कैसे इस्तेमाल करने के लिए अलग-अलग चीजों पर बात की जाती है।

प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन कब और कहां हुआ था

प्रथम अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन का आयोजन 3 जून 1992 से लेकर 14 जून 1992 के बीच रियो डी जेनेरो में  किया गया था। इस सम्मेलन में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विश्व पृथ्वी सम्मेलन को पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन या रियो सम्मेलन के नाम से भी जाना जाता है। स अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन के अंतर्गत विकसित तथा विकासशील दोनों देशों के अलग-अलग प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। इसका मुख्य लक्ष्य भविष्य की पर्यावरण संबंधी चिंताओं पर चर्चा करना और उन्हें दूर करने के लिए एक ठोस योजना विकसित करना था।

एजेंडा 21 क्या होता है

  • अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन पृथ्वी के विनाश को रोकने के लिए आयोजित किया गया था, उसी सम्मेलन में एजेंडा 21 विषय भी था जिसे लगभग सभी देशों ने स्वीकार किया था।
  • एजेंडा 21 में प्राकृतिक संतुलन को स्ट्रांग बनाये रखने, पेड़ों की कटाई को कम करने, प्रदूषण को नियंत्रण में रखने की चर्चा की जाती है।
  • सम्मेलन में सभी देशों को एजेंडा 21 रखना भी प्रकाशित किया गया।
  • एजेंडा 21 को 300 पेज के दस्तावेज़ में प्रकाशित किया गया था, जिसे 40 अध्यायों और 4 खंडों में विभाजित किया गया था।
  • एजेंडा 21 का उद्देश्य 21वीं सदी के दौरान सतत विकास हासिल करने के लिए कार्रवाई का एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम तैयार करना है।

प्रथम अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी सम्मलेन

प्रथम अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी सम्मलेन की बैठक में कई  मुद्दों पर चर्चा की गई।यह एक दीर्घकालिक योजना है, और इसमें बहुत सी विभिन्न चीज़ें शामिल हैं।एजेंडा 21 वैश्विक सहयोग के माध्यम से पर्यावरणीय क्षति, गरीबी, बीमारी आदि को रोकने के लिए विश्व नेताओं द्वारा हस्ताक्षरित एक घोषणा है। रियो सम्मलेन से जुड़े मुद्दे निम्नलिखित हैं

  •  वाहनों से बढ़ते उत्सर्जन, प्रदूषित हवा और अन्य कारणों से होने वाले स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने पर चर्चा की गई।
  • पेट्रोल के वैकल्पिक ईंधनों पर निर्भरता बढ़ाना
  • रासायनिक कचरों का उचित प्रबंधन करना
  • वनों और पर्यावरण का उचित संरक्षण
  • सभी देशों के नेतृत्त्व कर्ताओं ने बने कानून पर हस्ताक्षर किया जाना इत्यादि।