भारत देश के प्रधामंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी को चुना गया है | इसी तरह भारत के सभी राज्यों में सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रत्येक राज्य में एक मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाता है, जिसे अपने राज्य के लिए सभी अहम् फैसले लेने का अधिकारी बनाया जाता है | एक मुख्यमंत्री का पद बहुत बड़ा पद माना जाता है, क्योंकि मुख्यमंत्री का पद प्रधामंत्री पद के बाद आता है |

इसी तरह मेघालय भी भारत का एक राज्य है और वर्तमान समय में मेघालय में कॉनराड संगमा को मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है | इसलिए क्या आप मेघालय के सभी मुख्यमंत्रियों के विषय में जानना चाहते है, तो इस लेख में आपको मेघालय के मुख्यमंत्रियों की सूची | Meghalaya CM List | मेघालय के सर्वप्रथम मुख्यमंत्री कौन थे ? इसकी पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |
कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों की सूची
मेघालय के सर्वप्रथम मुख्यमंत्री कौन थे (Who was the first CM of Meghalaya) ?
मेघालय के सर्वप्रथम मुख्यमंत्री के रूप में विलियमसन ए. संगमा को चुना गया था | उनका जन्म 18 अक्टूबर 1919 दक्षिण गारो हिल्स जिले के बागमारा में हुआ था। विलियमसन ए. संगमा एपीएचएलसी पार्टी में शामिल होने के बाद 2 अप्रैल, 1970 में मेघालय में मुख्यमंत्री पद को प्राप्प्त किया था | संगमा एक राजनेता, आदिवासी नेता थे | इसके बाद 25 अक्टूबर 1990 में उनका निधन हो गया था |
मेघालय के मुख्यमंत्री (CM of Meghalaya)
विलियमसन ए. संगमा (Williamson A. Sangma )

विलियमसन ए. संगमा का जन्म 18 अक्टूबर 1919 दक्षिण गारो हिल्स जिले के बागमारा में हुआ था। वह मेघालय के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में चुने गये थे | उनकी मृत्यु 25 अक्टूबर 1990 में हो गई थी |
डब्ल्यूए संगमा (W.A. Sangma)
डब्ल्यूए संगमा ने 21 जुलाई , 1972 में मेघालय में मुख्यमंत्री पद के रूप में कार्य करने के लिए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे | इसके बाद उन्होंने मेघालय में मुख्यमंत्री पद की पूरी जिम्मेदारियां अपने कंधो पर ले थी |
डार्विन डिएंगदोह पुघो (Darwin Diengdoh Pugh)
डार्विन डिएंगदोह पुघो का जन्म 12 जनवरी 1927 ई. में हुआ था | इसके बाद 17 नवंबर 2008 में उनका निधन हो गया था | वह एपीएचएलसी पार्टी के राजनेता के रूप में कार्यों को पूरा करते थे |
बी बी लिंगदोह

बी बी लिंगदोह का जन्म 27 अक्टूबर 1922 ई. में हुआ था | उन्होंने अपनी पढ़ाई कोलकाता के स्कॉटिश चर्च कॉलेज से की थी | इसके बाद 27 अक्टूबर 2003 में उनका देहांत हो गया था |
पीए संगमा (P.A. Sangma)

पीए संगमा का पूरा नाम पूर्ण ऐजिटक संगमा था | उनका जन्म 1 सितम्बर 1947, मेघालय में हुआ था | इसके बाद 4 मार्च 2016 में उनकी मृत्यु हो गई थी | वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल होकर मेघालय में मुख्यमंत्री पद को प्राप्त किया था |
डी.डी. लपांग (D.D. Lapang)

डी.डी. लपांग को मेघालय में दसवें मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया था | उन्होंने 5 फरवरी , 1992 में मेघालय में मुख्यमंत्री पद को प्राप्त किया था |
एस.सी. मराकी (S.C. Marak)
एस.सी. मराकी का जन्म 1941 ई. में हुआ था | वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता है |
ई.के. मावलोंग (E.K. Mawlong)

ई.के. मावलोंग का जन्म 1 फरवरी 1946 ई. में हुआ था | इसके बाद 18 अक्टूबर 2008 को उनकी मृत्यु हो गई थी |
फ्लिंडर एंडरसन खोंगलाम (Flinder Anderson Khonglam)

फ्लिंडर एंडरसन खोंगलाम का जन्म 6 फरवरी 1945 ई. में हुआ था | इसके बाद 22 मई 2012 को उनका निधन हो गया था |
जे. डी. रिंबाई (J. D. Rymbai)

वयोवृद्ध राजनेता और मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री जेम्स ड्रिंगवेल रिंबाई की 88 वर्ष की आयु में ही मृत्यु हो गई थी |
डोनकुपर रॉय (Donkupar Roy)

डोनकुपर रॉय ने मेघालय में 19 मार्च, 2008 को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ली थी |
मुकुल संगमा (Mukul Sangma)

मुकुल संगमा का जन्म 1965 अम्पतिगिरि में हुआ था | संगमा के पिता का नाम बिनॉय भूषण एम मारक और माता का नाम रोशनारा बेगम था | उन्होंने दिकांची डी शिरा नाम की एक लड़की के साथ विवाह किया था |
कॉनराड संगमा (Conrad Sangma)

कॉनराड संगमा का जन्म 27 जनवरी 1978 ई. में हुआ था | वह एनपीपी पार्टी में शामिल होकर मेघालय में मुख्यमंत्री पद को प्राप्त किया था |
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची
मेघालय के मुख्यमंत्रियों की सूची (Meghalaya CM List)
क्रम स. | मुख्यमंत्रियों का नाम | From से | To प्रति | Party दल |
1. | विलियमसन ए. संगमा (Williamson A. Sangma) | 2 अप्रैल, 1970 | 21 जुलाई , 1972 | एपीएचएलसी (APHLC) |
2. | डब्ल्यूए संगमा (W.A. Sangma) | 21 जुलाई, 1972 | 18 मार्च, 1973 | एपीएचएलसी (APHLC) |
3. | डब्ल्यूए संगमा (W.A. Sangma) | 18 मार्च, 1973 | 21 नवम्बर, 1976 | एपीएचएलसी (APHLC) |
4 | डब्ल्यूए संगमा (W.A. Sangma) | 22 नवम्बर, 1976 | 3 मार्च, 1978 | कांग्रेस (INC) |
5. | डार्विन डिएंगदोह पुघो (Darwin Diengdoh Pugh) | 10 मार्च, 1978 | 21 फरवरी, 1979 | एपीएचएलसी (APHLC) |
6. | डार्विन डिएंगदोह पुघो (Darwin Diengdoh Pugh) | 21 फरवरी, 1979 | 6 मई, 1979 | एपीएचएलसी (APHLC) |
7. | बी बी लिंगदोह (B.B. Lyngdoh) | 7 मई, 1979 | 7 मई, 1981 | एपीएचएलसी (APHLC) |
8. | डब्ल्यूए संगमा (W.A. Sangma) | 7 मई, 1981 | 24 फरवरी, 1983 | कांग्रेस (INC) |
9. | बी बी लिंगदोह (B.B. Lyngdoh) | 2 मार्च, 1983 | 31 मार्च, 1983 | एपीएचएलसी (APHLC) |
10. | डब्ल्यूए संगमा (W.A. Sangma) | 2 अप्रैल, 1983 | 5 फरवरी, 1988 | कांग्रेस (INC) |
11. | पीए संगमा (P.A. Sangma) | 6 फरवरी, 1988 | 25 मार्च, 1990 | कांग्रेस (INC) |
12. | बी बी लिंगदोह (B.B. Lyngdoh) | 26 मार्च, 1990 | 10 अक्टूबर, 1991 | एचपीयू (HPU) |
राष्ट्रपति शासन (President’s rule) | 11 अक्टूबर, 1991 | 5 फरवरी, 1992 | ||
13. | डी.डी. लपांग (D.D. Lapang) | 5 फरवरी, 1992 | 19 फरवरी, 1993 | कांग्रेस (INC) |
14. | एस.सी. मराकी (S.C. Marak) | 19 फरवरी, 1993 | 27 फरवरी, 1998 | कांग्रेस (INC) |
15. | एस.सी. मराकी (S.C. Marak) | 27 फरवरी, 1998 | 10 मार्च, 1998 | कांग्रेस (INC) |
16. | बी बी लिंगदोह (B.B. Lyngdoh) | 10 मार्च, 1998 | 8 मार्च, 2000 | यूडीपी (UDP) |
17. | ई.के. मावलोंग (E.K. Mawlong) | 8 मार्च, 2000 | 8 दिसंबर, 2001 | यूडीपी (UDP) |
18. | फ्लिंडर एंडरसन खोंगलाम (Flinder Anderson Khonglam) | 8 दिसंबर, 2001 | 4 मार्च, 2003 | आईएनडी (IND) |
19. | डी.डी. लपांग (D.D. Lapang) | 4 मार्च, 2003 | 15 जून, 2006 | कांग्रेस (INC) |
20. | जे. डी. रिंबाई (J. D. Rymbai) | 15 जून, 2006 | 10 मार्च, 2007 | कांग्रेस (INC) |
21. | डी.डी. लपांग (D.D. Lapang) | 10 मार्च, 2007 | 4 मार्च, 2008 | कांग्रेस (INC) |
22. | डी.डी. लपांग (D.D. Lapang) | 4 मार्च, 2008 | 19 मार्च, 2008 | कांग्रेस (INC) |
23. | डोनकुपर रॉय (Donkupar Roy) | 19 मार्च, 2008 | 18 मार्च, 2009 | यूडीपी (UDP) |
राष्ट्रपति शासन (President’s rule) | 18 मार्च, 2009 | 12 मई, 2009 | ||
24. | डी.डी. लपांग (D.D. Lapang) | 13 मई , 2009 | 19 अप्रैल, 2010 | कांग्रेस (INC) |
25. | मुकुल संगमा (Mukul Sangma) | 20 अप्रैल, 2010 | 5 मार्च, 2013 | कांग्रेस (INC) |
26. | मुकुल संगमा (Mukul Sangma) | 5 मार्च, 2013 | 6 मार्च, 2018 | कांग्रेस (INC) |
27. | कॉनराड संगमा (Conrad Sangma) | 6 मार्च, 2018 | Present वर्तमान | एनपीपी (NPP) |
सिक्किम के मुख्यमंत्रियों की सूची