Man ko Shant Kaise Kare – दिमाग काबू में करने के 10 उपाय

Man Ko Shant Kaise Kare मन को शांत कैसे करे मन को शांत करने के 10 उपाय (Best 10 ways to calm the mind, How To Calm Your Mind In Hindi)

आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने मन को शांत कैसे रखे। दरअसल मन को शांत करना बहुत ही मुश्किल है और आज कल तो काम का अधिक दवाब, तथा जिंदगी के भागदौड़ में हम इतने उलझ चुके हैं कि, हमारा मन शांत ही नही रहता है। इसलिए मानसिक शांति के लिए आपने वो मुहावरा सुना होगा कि “पीपल पात सरस मन डोला ” अर्थात हमारा मन पीपल के पत्ते जैसा हल्का होता है जैसे पीपल का पत्ता इतना हल्का होता है की थोडी सी हवा के बहाव से हिलने लगता है। वैसे ही हमारा मन भी थोडे से विचलन से ही अपनी स्थिरिता खो देता है। लेकिन जीवन का उद्देश्य सुखमय जीवन है।

यदि आप भी अशांत मन का शिकार है। तो हम आपको बताएंगे की अपने दिनचर्या में बदलाव लाकर Man Ko Shant Kaise Kare करे। मन को शांत करने के कई तरीके हैं लेकिन आज हम आपको मन शांत करने के कुछ मुख्य तरीकों के बारे में बताएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।

मुख्यमंत्री को पत्र कैसे लिखे

Man Ko Shant Kaise Kare

मन को शांत रखना बहुत ही ज़रूरी है ,क्योकि अगर आपका मन अशांत है तो आपको दुनिया में कुछ भी अच्छा नहीं लगता। क्योंकि मन बड़ी झिलमिल आहट होता है हर पल बदलाव रहता है कभी कहीं तो कभी कहीं अशांत मन से कई तरह की परेशानियां होती है। और अगर आपकी मानसिक शांति का संतुलन बिलकुल ठीक है। तो आप जिंदगी के सभी कर्मो को सम्पूर्ण कर पाएंगे। और आपका प्रत्येक कार्य निश्चिंत रूप से सफल होगा। जिससे पारिवारिक जीवन, व्यक्तिगत जीवन, और रिश्तेदारों के बीच आपसी झगड़े भी काम हो जाएंगे।

मन को शांत करने के उपाय

अब हम आपको मन को शांत करने के 10 उपायों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

  • सुबह जल्दी उठे
  • ईश्वर कीपूजा
  • योग और ध्यान करें
  • सकारात्मक विचार रखें
  • कुछ समय पैदल चलें
  • अपनी सफलता को देखे
  • भविष्य की चिंता ना करें
  • पूरी नींद
  • चेहरे पर खुशी रखें
  • नशे का सेवन ना करें

सुबह जल्दी उठे

सुबह जल्दी उठने वालो के लिये एक शब्द प्रयोग किया जाता है की ” सुबह जल्दी उठना मनुष्य को स्वस्थ, धनी और बुद्धिमान बनाता है” ये बात बिल्कुल सही है ,सुर्योदय होने से पहले उठने वाला व्यक्ति स्वस्थ्य ,धनी और बुध्दिमान होता है और एक खुशहाल जीवन के लिये man ko shant, स्वस्थ शरीर , धन और बुध्दिमत्ता का होना बहुत आवश्यक है।

ईश्वर की पूजा करे

ईश्वर की पूजा करने से हमारा मन शांत और मन मे सकारात्मक विचार आते है , आप को ये जानना जरुरी है की आस्था के लिये परिमाण की जरुरत नही होती, अगर आप को कोइ बहकाये की ईश्वर नही होते इत्यादि बातो से तो आप उनसे जरुर कहे की आस्था के लिये परिमाण की जरुरत नही होती , अगर आप अपने दिनचर्या मे ईश्वर की पूजा प्रतिदिन करते है तो आप को अपने जीवन मे बदलाव देखेंगे ,आप हर वक्त सकारात्मक रहेंगे, जो की सम्पूर्ण जीवन के लिये बहुत जरुरी है।

योग और ध्यान लगाना
ध्यान लगाकर मन को शांत करने का मैडिटेशन सदियों पुराना तरीका है। यदि आप किसी शांत और स्वच्छ जगह चुनकर Relax बैठिए, और आँखे बंद कीजिए. अब धीरे-धीरे साँस लीजिए और छोड़िये। अपने साँस के अलावा आसपास होने वाले गतिविधियों को बिना किसी जोर देकर महसूस कीजिए आपका मन धीरे धीरे शांत हो जायेगा।

सकारात्मक विचार रखे

जब आप नकारात्मक विचारों को सकारात्मक विचारों से बदल देंगे तो आपको अच्छे नतीजे मिलना शुरू हो जायेंगे। एक पुराना कहावत है जैसा आप सोचेंगे वैसा आप बन जायेंगे , इसका मतलब अगर आप सकारत्मक विचार रखते है तो आप सकारत्मक बनेगे लेकिन अगर आप नकारात्मक विचार रखेंगे तो वैसा ही बन जायेंगे।

कुछ समय पैदल चलें

कुछ समय पैदल चलने से भी दिमाग शांत होता है वॉक करना यानी पैदल चलना भी एक प्रकार का व्यायाम ही होता है, पैदल चलना सीधे तौर पर दिमाग पर असर करता है जिसके कारण मन शांत होता है।

ज्यादा ना सोचे

मन को शांत रखने के लिए काम सोचना चाहिए यदि आप ज़्यादा सोचेंगे तो आपके मन की शांति बिलकुल खत्म हो जाएगी। तो अगर आप अपने मन को शांत करना चाहते है तो सबसे पहले आप को ज्यादा सोचना बंद कर देना चाहिये उतना ही सोचे जितना काम हो खुद को फालतू के विचारो से दुर रखे , जितना ज्यादा हो सके चेहरे पर खुशी रखे ,तनाव से दुर रहे इसके लिये आप शारीरिक व्यायाम कर सकते है योग और ध्यान करे , पूजा करे इससे आप अपने मन को शांत कर पायेंगे।

अपनी सफलता को देखें

सफलता को देखने पर मन खुशी से झूमने लगता है सफलता को देखने और याद करने पर मन प्रेरित होता है इसके साथ ही मन में एक शांति भी आती है वही अपने असफलता को याद करने से मन में बेचैनी बढ़ जाती है| इसलिए चाहिए कि अपने मन को शांत करने के लिए अपनी सफलता को याद किया करें।

संतुलित आहार लिजिए
अधिक फास्टफूड, चायनीज, मसलायुक्त खानों से हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होता है। क्योंकि इन भोजनों से मनुष्य शरीर के पाचनक्रिया पर अधिक दवाब पड़ता है। भोजन पचने में अधिक समय लेता है. गैस, बदहजमी, पेट दर्द होना आम समस्याएं है। इसीलिए हमें सादा भोजन ही करना चाहिए. समयानुसार लजीज व्यंजन भी खाना चाहिए।

नशे का सेवन ना करें

नशा भी इंसान के मन की बेचैनी का कारण बनता है| यदि आपका मन शांत नहीं रहता और आप अपने मन को शांत करने के लिए नशे का सेवन करते हैं तो आपके मन चांद ना होने का कारण आपका नशा है यदि आप अपने मन को शांत करना चाहते हैं तो हर प्रकार के नशे से दूर रहें।