मकर संक्रांति कब है 2023 | मकर संक्रांति कैसे मनाते हैं | Makar Sankranti in Hindi

मकर संक्रांति को एक त्योहार के रूप में मनाया जाता है | प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति का यह पर्व 14 जनवरी को ही मनाया जाता है, लेकिन कभी-कभी शुभ मुहूर्त न होने के कारण मकर संक्रांति का यह पर्व 15 जनवरी को भी मना लिया जाता है | यह पर्व हिन्दू धर्म का एक महत्व पूर्ण त्योहार है, जिसे लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते है |

इसलिए यदि आपको अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि, मकर संक्रांति कब है 2023 | मकर संक्रांति कैसे मनाते हैं | Makar Sankranti in Hindi, तो इस लेख में आपको इससे सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है | 

गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) क्या है

मकर संक्रांति कब है 2023 (When is Makar Sankranti 2023)

वर्ष 2022 का समापन धीरे-धीरे हो रहा है और इसके बाद वर्ष 2023 के पर्वों का प्रारम्भ हो जाएगा है, जिसमें से सबसे पहला पर्व मकर संक्रांति का मनाया जाता है | हिन्दू कैलेंडर के मुतबिक, इस पर्व को प्रमुख रूप से माघ माह में मनाया जाता है | माघ का यह महीना अंग्रेजी के जनवरी महीने में पड़ता है | इस महीने के 14 या 15 तारीख़ को मकर संक्रांति के पर्व को मनाया जाता है | वहीं, वर्ष 2023 में मकर संक्रांति  के पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ 15 जनवरी को मनाया जाएगा, क्योंकि वर्ष 2023 की 14 तारीख़ को मकर संक्रांति (Makar Sankranti) मनाने का शुभ मुहूर्त नहीं लग रहा है |    

मकर संक्रांति कैसे मनाते हैं (How to Celebrate Makar Sankranti)

हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का यह पर्व पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है | इस दिन सभी लोगों के घरों में खिचड़ी बनने का रिवाज होता है, कहा जाता है, कि खिचड़ी भगवान् कृष्ण का प्रिय भोजन है | मकर संक्रांति के दिन सभी लोग खिचड़ी बनाने के साथ-साथ कच्ची खिचड़ी का दान भी करते है और साथ ही लोग अपने मुताबिक और भी कई चीजों का का दान मकर संक्रांति के दिन करते है | माना जाता है, कि इस दिन दान करना बेहद शुभ होता है | इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन बहुत से लोग गंगा स्नान के लिए भी जाते है और वंहा पर वह लोग स्नान करने के बाद वंहा मौजूद पंडितो को खिचड़ी या काले तिल के लड्डू का दान भी करते है | 

मकर संक्रांति के दिन सभी लोग सुबह ही स्नान से निवृत्त होकर दान के लिए खिचड़ी या फिर काले तिल पहले से ही अलग निकाल लेते है और फिर बाद में वह घर की बनी खिचड़ी का सेवन करते है |  इस दिन गरीब और असहाय लोगों को खिचड़ी या फिर काले तिल का दान बहुत ही शुभ माना जाता है |  इस दिन काले तिल का दान करने के पीछे माना जाता है, कि मकर संक्रांति के दिन शनिदेव ने काले तिल का इस्तेमाल करके अपने पिता सूर्य देव की पूजा पूरे विधिपूर्वक संपन्न की थी,  जिससे शनि देव बेहद प्रसन्न हुए थे, जिसके बाद ही भगवान सूर्य ने वरदान स्वरूप कह दिया था, कि मकर संक्रांति के दिन जो नर-नारी काले तिल का दान करता है, तो उसके द्वारा माँगी गई सारी इच्छाएं पूरी हो जायेंगी | इसके अलावा बहुत से लोग शनि के दोष को मिटाने के लिए भी प्रत्येक शनिवार को काले तिल से शनिदेव की पूजा करते है | वर्ष 2023 में मकर राशि वाले लोगों के लिए काले तिल का दान करना बेहद शुभ माना गया है और वहीं  मेष, तुला, सिंह और मिथुन राशि वाले लोगों के लिए वर्ष 2023 में मकर संक्रांति के दिन कंबल दान करना बेहद शुभ होगा | इसके साथ ही यदि आपकी राशि  वृश्चिक, धनु और मीन राशि है, तो इस राशि वाले लोग चावल और फल का दान कर सकते है और वहीं वृषभ और कन्या राशि के लोगों के लिए वस्त्र दान करना अच्छा होगा | मकर संक्रांति के दिन कर्क राशि वाले लोग दूध या घी का दान अपने जरूरत अनुसार कर सकते है |

कार्तिक पूर्णिमा कब है  

मकर संक्रांति पर किये जाने वाले प्रमुख कार्य (Important Work) 

मकर संक्रांति के इस पावन अवसर पर लोग गंगा, यमुना और गोदावरी जैसी नदियों में जाकर स्नान करते है और सात,पाच या फिर ग्यारह डुबकी भी लगाते है | धार्मिक परंपराओं के मुताबिक़, इस दिन की ऐसी मान्यता है, कि यदि आप इन नदियों में डुबकी लगाते है, तो आपके पिछले साल के पूरे पाप इन नदियों में पानी की तरह बह जाते है। इसके साथ ही मकर संक्रांति को भगवान सूर्य और शनि की पूरे मन से पूजा-अर्चना की जाती है और साथ ही में गायत्री मंत्र और सूर्य मंत्र का जाप भी करना जरुरी माना जाता है | 

मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त (Ausoicious time of Makar Sankranti)

  • मकर संक्रान्ति (Makar Sankranti) – 15 जनवरी 2023, दिन –रविवार
  • मकर संक्रान्ति 2023 पुण्यकाल – 07:36 पूर्वाह्न से 06:31 अपराह्न
  • अवधि – 10 घण्टे 55 मिनट्स
  • मकर संक्रान्ति महापुण्य काल – 07:36 पूर्वाह्न से 09:25 पूर्वाह्न तक
  • अवधि – 01 घण्टा 49 मिनट्स

मकर संक्रांति में किये जाने वाले कार्य  (What to do on Makar Sankranti) 

  1. इस दिन सभी लोग अपने – अपने घरों की अच्छे से सफाई करने के बाद इस पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते है |
  2. मकर संक्रांति के दिन एक दूसरे के घर जाकर लोग अपने सभी गिले शिकवे मिटा देते है |
  3. इस दिन सभी लोग नए-नए वस्त्र धारण करते है |
  4. मकर संक्रांति के दिन दान करना बेहद जरुरी होता है |
  5. इस दिन खिचड़ी, घी, चावल, काले तिल, वस्त्र आदि का दान किया जाता है | 
  6. मकर संक्रांति को भगवान सूर्य और शनि की पूजा करते है |
  7. इस दिन सभी अपने से बड़े लोगों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करते है | 

एकादशी कब है