Free Dish TV Yojana 2023: फ्री डिश टीवी योजना आवेदन फॉर्म & पात्रता

जैसे हमारी सरकार हमेशा गरीबो व ज़रूरतमंदो के लिए नयी नयी स्कीम लाती रहती है, जिसमे आवास योजना, राशन योजना जैसी योजनाये आती है| सरकार न केवल यह योजनाये बल्कि शिक्षा के लिए भी बहुत सी योजनाये चला रखी है जिसमे लडकियों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करी जाती है और अब तोह सरकार ने इन योजनायो के अलावा मनोरंजन के लिए भी एक नयी योजना शुरू की है जिसका नाम Free Dish TV Yojana है जिसमे सभी गरीब लोगो को या उन लोगो को जिनकी रोजाना आय कम जिसकी वजह से वोह अपने शौक पुरे नही कर पाते है उन लोगो के लिए सरकार ने फ्री डिश टीवी योजना शुरू की है| जिसमें आप बिना कोई पैसे खर्च करके मुफ्त टी. वी. देख सकेंगे| इस योजना को साल 2022-23 से 2025-26 तक के लिए जारी किया गया है।

दूरदर्शन ऑल इंडिया रेडियो की स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा “फ्री डिश टीवी योजना” को लॉन्च किया जा रहा है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Free Dish TV Yojana 2023 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अगर आप फ्री डिश टीवी योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक होगा।

Free Dish TV Yojana 2023

अभी हाल-फिलहाल मे ब्रॉडकास्ट इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क डेवलपमेंट योजना (BROADCAST INFRASTRUCTURE NETWORK DEVELOPMENT, BIND)को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता मे कैबिनेट ने मंज़ूरी प्रदान कर दी गयी है| इस योजना के अंतर्गत गरीब व जरूरतमंद लोगो को मुफ्त डी.टी.एच. देगी| इस योजना पर सरकार लगभग 2539 करोड़ रूपए खर्च करेगी| इस योजना को दूरदर्शन, आल इंडिया रेडियो की स्तिथि को सुधारने के लिए किया जा रहा है क्योकि आज लोग इन सभी को भूल गयी है |

केंद्र सरकार दूरदर्शन और रेडियो के इंफ्रास्ट्रक्चर को मॉडल बनाना चाहती है। Free Dish TV Scheme का लाभ 2025-26 तक देश के नागरिकों को प्रदान किया जाएगा। केंद्र सरकार की इस योजना के माध्यम से फ्री में डिश टीवी की सुविधा दी जाएगी। बिना किसी खर्च के लोग अपनी मनपसंद का चैनल देख सकेंगे जो कि इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगे।

मुफ्त डी. टी.एच. सर्विस के मुख्याबिंदु-

जना का नामFree Dish TV Yojana
शुरू की गईकेंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थीदेश के नागरिक
उद्देश्यमुफ्त मनोरंजन की सुविधा प्रदान करना
Free DTH की सुविधा8 लाख घरों में
श्रेणीकेंद्र सरकार योजना
खर्च किए जाएंगे2539 करोड़ रुपए

Free DTH Scheme का उद्देश्य

इसका मुख्य उद्देश्य गरीब व वो लोग जिनकी आय कम होने की वजह से वो अपने बच्चो को या खुद अपने मनोरंजन के बारे मे नहीं सोचते है, और अपने इस शौक को दबा देते है, तो इस योजना के सहायता से सरकार तकरीबन 8 लाख घरो मे फ्री डिश टीवी लगाएगी|इसके माध्यम से देश के सुदूर सीमावर्ती और जनजातीय, नक्सली इलाकों में विशेष तौर पर फ्री डिश लगवाई जाएगी। इसका उद्देश्य केवल मनोरंजन या लोगो को समाचार देना नहीं होगा बल्कि दूरदर्शन व आल इंडिया रेडियो की दशा को भी सुधारना चाहती है| इसके माध्यम से देश के सुदूर सीमावर्ती और जनजातीय, नक्सली इलाकों में विशेष तौर पर फ्री डिश लगवाई जाएगी।

कितने लोगो के घरो मे मुफ्त डिश लगाई जायगी

8 लाख लोगो के घरो मे मुफ्त डिश टीवी लगाई जाएगी, इस स्कीम के तहत केंद्र सरकार द्वारा एडवांस तकनीक, एडवांस और मॉडर्न स्टूडियो बनाए जाएंगे। जिससे हाई डेफिनेशन ब्रॉडकास्टिंग की जाएगी। लोगों को DD पर दिखने वाली शो की क्वालिटी और बेहतर प्रदान की जाएगी। जिसके लिए ट्रांसमिशन में सुधार किया जाएगा। इसके अलावा इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 8 लाख घरों में फ्री डिश टीवी निशुल्क लगवाई जाएगी। भारत के सुदूर, सीमावर्ती और जनजातीय, नक्सली इलाकों में सरकार द्वारा फ्री डिश लगवाए जाएंगे।

फ्री डिश टीवी योजना के माध्यम से 80 फ़ीसदी से अधिक लोगों तक रेडियो की आवाज और डीडी के चैनल पहुंचाए जा सकेंगे। वर्तमान में d2h पर 28 रीजनल चैनल समेत 36 टीवी चैनलों का प्रसारण होता है। आप मुफ्त में इन चैनलों को देख सकेंगे।

फ्री डिश टीवी की विशेषताए व लाभ-

  • इस स्कीम को केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गयी है जिसके तहत गरीब लोगो के घरो मे मुफ्त डिश लगाई जायगी|
  • इस योजना मे 2359 करोड़ रूपए खर्च किये जायगे|
  • इस योजना को केवल गरीब लोगो को मनोरंजन व समाचार प्रदान करने के लिए नहीं है, बल्कि दूरदर्शन और आल इंडिया रेडियो की दशा सुधारने के लिए भी है|
  • देश के नागरिक बिना पैसे खर्च करे टीवी देख सकेंगे|
  • ब्रॉडकास्ट इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क डेवलपमेंटयोजना के तहत विशेष तौर पर जनजातीय, सीमावर्ती और वामपंथी उग्रवाद शहरों में रहने वाले लोगों को खास सुविधा दी जाएगी।
  • Free Dish TV Scheme को साल 2025-26 तक के लिए जारी किया गया है।
  • इस योजना के तहत करीब 8 लाख परिवारों को फ्री में डिश टीवी लगाया जाएगा।
  • Free Dish TV Scheme देश में AIR FM भौगोलिक क्षेत्र के अनुसार ट्रांसमीटरो के कवरेज को 59% से बढ़ाकर 66% तक कर दिया जाएगा और आबादी के हिसाब से 68% से बढ़ाकर 80% कर दिया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो में कि बदलाव नजर आएंगे।
  • फ्री डिश टीवी योजना की सहायता से दूरदर्शन की वीडियो क्वालिटी को और भी बेहतर बनाया जाएगा।
  • अब नागरिक फ्री में ही मनोरंजन का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • नागरिकों को मनोरंजन के लिए कोई भी पैसा खर्च नहीं करना होगा।
  • देश और दुनिया की सारी खबरें मुफ्त में ही देख सकेंगे।

फ्री डिश टीवी के लिए पात्रता

  • Free Dish TV Scheme के लिए भारत के मूल निवासी पात्र होंगे।
  • देश के सभी वर्ग के नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
  • फ्री डिश टीवी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कोई भी पैसा खर्च नहीं करना होगा।

उपसंहार

इस लेख की सहयता से आपको बताया हमारी केंद्र सरकार ने जरूरतमंद लोगो के लिए एक नयी स्कीम शुरू की जिसका नाम फ्री डिश टीवी है| इसमें लोगो को फ्री डिश प्रदान की जायगी और न केवल लोगो इसमें दूरदर्शन व आल इंडिया रेडियो की दशा को भी सुधारना है क्योकि आज लोग इन चीजों को भूल चुके है| इस स्कीम के अंतर्गत 8 लाख लोगो के घरो मे मुफ्त डिश लगायी जायगी जिसके लिए केंद्र सरकार 2359 करोड़ रूपए खर्च करेगी|