भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची (हिंदी में) | Famous Tourist Places List in India | भारत के प्राकृतिक पर्यटन स्थल

हमारा देश एक ऐसा देश है, जहाँ पर प्राचीन काल के इसतिहास की कहानी है | हमारे देश के अधिकतर लोग घूमने के बहुत शौकीन होते है और नई-नई चीजों को देखने का उनका एक अलग ही सपना होता है, क्योंकि भारत देश में कई ऐसे प्रमुख पर्यटन स्थल है, जिन्हें एक बार देखने के बाद लोग मंत्रमुग्ध हो जाते है, वह भारत के इन प्राचीन स्थल को देखने के बाद अपने आपको अत्याधिक खुश नसीब मानते है, कि वह इन स्थलों को देखने का अपना सपना साकार कर सके |

भारत में कई ऐसे प्रमुख पर्यटन है, जिन्हें देखने के लिए बहुत दूर – दूर से लोग पहुंचते है | इसलिए यदि आप भी भारत के इन प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में जानना चाहते है, तो इस पोस्ट में आपको भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची (हिंदी में) | Famous Tourist Places List in India | भारत के प्राकृतिक पर्यटन स्थल के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है | 

भारत में कुल कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं

भारत के प्राकृतिक पर्यटन स्थल (Natural tourist places in India) 

भारत में प्रमुख रूप 10 ऐसे प्राकृतिक पर्यटन स्थल है, जो हमेशा खिलखिलाते और जगमगाते रहते है, आइये जानते है, भारत के 10 प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के बारे में – 

दिल्ली – दिलवालों का शहर (Delhi) 

भारत की राजधानी दिल्ली है | दिल्ली एक ऐसा शहर है, जिसमें अधिकतर दिल्ल्वालों का बसेरा है | इसलिए दिल्ली दिलवालों के नाम से भी जानी जाती है। दिल्ली जैसे बड़े शहर में कई ऐतिहासिक इमारतें, मंदिर, कई बड़ी – बड़ी इमारतें आदि स्थान पाए जाते है, जो पूरे देश में प्रचलित है | भारत देश में रहने वाले अधिकतर लोग दिल्ली शहर में घूमने के लिए जाते है , क्योंकि कुछ लोगों को दिल्ली का वातावरण बेहद पसंद आता है | दिल्ली में  कमल मंदिर आपके लिए घूमने और दर्शन करने के लिए  एक बहुत ही अच्छा और शान्ति पूर्ण स्थान है, जहाँ पर आप अपने आपको एकदम फ्री रख सकते है | इसके अलावा आप इस बड़े शहर में जाकर  चाँदनी चौक , लाल किला, इंडिया गेट, अक्षरधाम मंदिर, जामा मस्जिद, सरोजिनी नगर बाज़ार आदि बहुत सी जगह घूमकर आनंद प्राप्त कर सकते है |  

आगरा – ताजमहल का शहर (Aagra) 

भारत के आगरा जैसे बड़े शहर में जाने के बाद भी ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं होगा, जो वहां के प्रेम के नाम से बनी इमारत को न देखें, क्योंकि आगरा का सबसे मशहूर और महत्वपूर्ण स्थान आगरा का ताजमहल ही है, जो देखने में किसी अजूबे से कम नहीं है | सफ़ेद संगमरमर से बने ताजमहल की असीम सुंदरता प्रेम की दास्तान को बयाँ करने का काम करती है, क्योंकि ताजमहल की एक प्राचीन कहानी है, कि इस सुंदर इमारत को शाहजहाँ ने अपनी बेग़म मुमताज की याद में बनवाया था। इसके पिछली तरफ से यमुना नदी गुजरती है | इसके अलावा यहाँ का मशहूर पेठा यानि कि, यदि आपने आगरा का पेठा नहीं खाया, तो कुछ भी नहीं खाया, क्योंकि भारतीय लोगों के लिए आगरा का पेठा मशहूर पेठा माना जाता है |   

जयपुर – गुलाबी शहर (Jaipur) 

जयपुर को इंगिलश में “Pink City” और हिन्दी में “गुलाबी शहर” के नाम से भी जाना जाता है | जयपुर लोगों के घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छा शहर माना जाता है |  जयपुर राजस्थान में स्थित है। इस शहर में  विभिन्न प्रकार के किले एवं प्राचीन इमारतें देखने को मिलेंगी  | जयपुर आने के बाद लोग यहाँ का प्रसिद्ध  हवा महल देखना बहुत ही पंसद करते है | इस शहर में आपको राजस्थानियों से मिलने का मौका प्राप्त होगा |  इसके अलावा जयपुर जैसे बड़े शहर में अंबेर किला, जयगढ़ किला, नाहरगढ़ किला, जंतर-मंतर, रामबाघ महल आदि घूमने की कई प्रसिद्ध जगह है | 

दार्जिलिंग – पहाड़ों की रानी (Darzling) 

भारत में स्थित दार्जिलिंग भी एक बड़ा और प्रसिद्ध शहर है जिसे “पहाड़ियों की रानी” के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ पर अत्याधिक चाय का उत्पादन किया जाता है | इसलिए इस शहर में चाय के हर-भरे खेत देखने का एक अलग ही खूबसूरत नजारा होता है | इसके अलावा यहाँ की ऊँची-ऊँची और सुन्दरता बिखारने वाली पहाड़ियों को देखकर मन भी बेहद प्रफुल्लित हो उठता है | इसके साथ ही इस शहर में आप  टाइगर हिल, टॉय ट्रेन, पद्मजा नायडू हिमालयन जू़लॉजिकल पार्क और हैप्पी वैली टी एस्टेट आदि स्थानों को भी देख और घूम सकते है | 

कन्याकुमारी – असीमित जल का क्षेत्र (Kanya kumaaree) 

कन्याकुमारी भारत का एक ऐसा प्राक्रतिक पर्यटन स्थल जो प्रमुख रूप से तीनों ओर से असीमित पानी के बीचों बीच में बना हुआ है, क्योंकि कन्याकुमारी के एक ओर से अरब सागर है, दूसरी ओर हिन्द महासागर और तीसरी ओर से बंगाल की खाड़ी की बहती है | यहाँ सूर्यास्त होने पर होने पर अलग ही नजारा देखने को मिलता है, क्योंकि सूर्यास्त होने के समय आपको आसामन में कई रंगों का आभास प्रतीत होगा, जो किसी अलग नजारे से कम नहीं होगा | इसके आलावा आप यहाँ पर आने के बाद विवेकानंद रॉक मैमोरियल, थिरुवल्लुवर मूर्ति, भगवती अम्मन मंदिर, कन्याकुमारी बीच और पदम्नाभापुरम महल भी घूम सकते है | 

कश्मीर – भारत का स्वर्ग (Kashmeer) 

कश्मीर भारत का एक ऐसा पर्यटन स्थल है, जहाँ पर आपको ऐसे खूबसूरत दृश्य देखने को मिलेंगे, जिन्हें आपने पहले कभी नहीं देखा होगा है, क्योंकि यह स्थान किसी स्वर्ग से कम नहीं है। कश्मीर में बर्फ से ढके ऊँचे पहाड़ और पेड़-पौधे देखकर आपके मन को पूर्ण रूप से शांति प्राप्त होने का एहसास होगा | यहाँ पर बड़ी-बड़ी झीलों से गिरते हुए पानी का नजारा एक बार देखने के बाद फिर से देखने का मन करेगा | इसके अलावा कश्मीरे में आप  गुलमार्ग, डल झील, सोनमार्ग, पहलगाम आदि जैसी खूबसूरत स्थान भी देख और घूम सकते है |

भारत में कितने बंदरगाह है 

गोवा – छुट्टियों का पसंदीदा गंतव्य (Goa)

भारत में गोवा जैसे बड़े शहर में घूमने का सौभाग्य हर किसी को नहीं प्राप्त होता है | इसलिए जिसे भी इस बड़े शहर में जाने का मौका मिलता है वह अवश्य जाएँ और अपने जीवन का कुछ समय यहाँ के बीचों में व्यतीय करें और यहाँ के वातावरण का अनुभव करें | आप गोवा जैसे शहर में किसी भी मौसम में आकर मौज – मस्ती कर सकते है |  

लेह/लद्दाख – बर्फ की चादर से घिरा शहर (Laddakh) 

लेह/लद्दाख जम्मू कश्मीर के पूर्वी भागों में स्थित है | यह प्रमुख रूप से लेह की राजधानी है | इस जगह पर गर्मियों में घूमने का एक अलग ही मजा है, क्योंकि यहाँ की सड़के पूरी तरह से बर्फ की मोटी चादरों से ढकी हुई होती है | इस  स्थान पर जाने के बाद आप आल्ची, थिकसे, लामायुरु आदि जैसे मठों के दर्शन करके अपने आपको धन्य कर सकते है और इसके साथ ही आप यहाँ पर माउंटेनियरिंग, राफ्टिंग, ट्रैकिंग आदि चीजों का भी आनंद उठा सकते है | 

अजंता एवं एलोरा की गुफाऐं – प्राचीनता की शोभा (Ajanta and elora Guphayen ) 

अजंता एवं एलोरा की गुफाऐं महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित है | ये सभी गुफाऐं की कलाओं को कई चट्टानों को काटकर तैयार की गई है। गुफा के अंदर प्रवेश करते ही आप वहां पर बने चित्रों को देखते ही रह जायेंगे, क्योंकि वहां की गुफाओं में खूबसूरत बौद्ध धर्म से संबंधित चित्र और मूर्तियाँ बनाने की कलाकारी दिखाई गई है |   

वाराणसी – गंगा का पवित्र स्थल (Varanasi)

वाराणसी एक धार्मिक  स्थल के रूप में प्रसिद्ध है | वाराणसी में अधिकतर लोग पूजा-पाठ करने के लिए जाते है | वाराणसी एक ऐसा शहर है, जहाँ के मंदिरों की घंटियाँ भक्त के कानो में गूंजती रहती है | इसके साथ वहां लोग जाकर गंगा की पवित्र धारा में स्नान करते है | इसके बाद वाराणसी में हमेशा सूरज डूबने के पश्चात् घंटियों के साथ आरती की जाती है |  

भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची (हिंदी में) (Famous Tourist Places List in India ) 

क्र.प्राक्रतिक पर्यटन स्थलों के नाम 
1. दिल्ली – दिलवालों का शहर
2.आगरा – ताजमहल का शहर
3.जयपुर – गुलाबी शहर
4.दार्जिलिंग – पहाड़ों की रानी
5.कन्याकुमारी – असीमित जल का क्षेत्र
6.कश्मीर – भारत का स्वर्ग
7.गोवा – छुट्टियों का पसंदीदा गंतव्य
8.लेह/लद्दाख – बर्फ की चादर से घिरा शहर
9.अजंता एवं एलोरा की गुफाऐं – प्राचीनता की शोभा
10.वाराणसी – गंगा का पवित्र स्थल

भारत में कितने एयरपोर्ट है