आपने वंदे भारत ट्रेन का नाम तो सुना ही होगा। ये एक प्रकार की सेमी हाई स्पीड ट्रेन (Semi High Speed Train) है। और यह हाई स्पीड ट्रेन भी है। भारतीय रेल दुनिया का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है। आज के टाइम में भारत में सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रैन वंदे भारत एक्सप्रेस है।केंद्र सरकार ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पूरे देश में चलाने की योजना तैयार की है। पुरे भारत में सबसे तेज गति से दूरी तय करने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की भी एवरेज स्पीड 94.60 किलोमीटर प्रति घंटे ही है। आज इस लेख में हम आपको Vande Bharat Express के बारे में विस्तार पूर्वक बताएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।
Vande Bharat Express Train
भारत देश में सबसे पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत 18 फरवरी, 2019 की गई।देश की राजधानी दिल्ली और वाराणसी के बीच प्रयागराज और कानपुर में यह ट्रेन रुकती है। आपको बता दे की भारतीय रेल में सबसे तेज दौड़ने वाली रेल वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। ट्रेन में ऑनबोर्ड इंफोटेनमेंट, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे, स्लाइडिंग दरवाजे और बायो टॉयलेट जैसी विशेषताएं मौजूद होती हैं। नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की गति 160 किलोमीटर प्रति घंटा के रफ्तार तक जा सकती है. केंद्र सरकार ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पूरे देश में चलाने की घोषणा की है। आने वाले कुछ सालो में 400 ट्रेनों के चलाने का प्लान है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली-जयपुर, दिल्ली-सहारनपुर के अलावा वाराणसी-कोलकाता वाया पटना रूट पर भी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का प्रस्ताव है।

वंदे भारत एक्सप्रेस Highlights
लेख | Vande Bharat Express |
किसने शुरू की | Bhartiya rail |
कहां शुरू की | भारत |
कब शुरू की | 15 फरवरी 2019 |
शुभारम्भ किसने किया | PM Narendra Modi |
पहली ट्रेन का रूट | नई दिल्ली से वाराणसी |
कुल ट्रेनों की संख्या | 10 |
Vande Bharat Train के रूट
- अंब अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
- गांधी नगर कैपिटल-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस
- चेन्नई सेंट्रल-मैसूर वंदे भारत एक्सप्रेस
- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस
- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुंबई)-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस
- नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
- नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस
- न्यू जलपाईगुड़ी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
- बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
- सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस
Vande Bharat Express का किराया
दिल्ली से वाराणसी एक्सप्रेस | एसी चेयर कार का टिकट 1,670 रुपए और एक्जीक्यूटिव चेयर कार का टिकट 3,075 रुपए |
गांधीनगर से सेंट्रल मुंबई | A.C Chair Car का टिकट 1,320 रुपए और एक्जीक्यूटिव चेयर कार का टिकट 2,415 रुपए |
ऊना-चंडीगढ़ और नई दिल्ली | एसी चेयर कार की कीमत 1,155 रुपए और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का टिकट 2,065 रुपए |
चेन्नई-बेंगलुरु-मैसुरु | एसी चेयर कार की टिकट 1,270 रुपए और एग्जक्यूटिव चेयर कार की कीमत 2,290 रुपए |
बिलासपुर- नागपुर | एसी चेयर कार की कीमत 1,240 रुपए और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के टिकट की कीमत 2,240 |
वंदे भारत ट्रेन टिकट ऑनलाइन बुकिंग
वंदे भारत ट्रैन का टिकट आप ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों प्रकार से प्राप्त कर सकते है। यदि आप ऑनलाइन बुकिंग करना चाहते है तो आपको वंदे भारत ट्रेन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अपनी ट्रेन से संबंधित जानकारी भरें और टिकट फीस देकर आप वंदे भारत ट्रेन का टिकट बुक कर सकते है।