UP Lekhpal Kaise Bane : उत्तर प्रदेश लेखपाल कैसे बने,Lekhpal के कार्य |

आजकल सभी विद्यार्थी अपने करियर बनाने के लिए सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। तो ऐसे में कुछ विद्यार्थी सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए लेखपाल बनना चाहते हैं। हर जिले की तहसील में लेखपाल की नियुक्ति है। राजस्व विभाग के अंतर्गत भी लेखपाल कार्यरत होता है। इसके अतिरिक्त किसान की ज़मीन की चकबंदी और ज़मीनो को नाम करने का काम भी लेखपाल ही करता है। आपको बता दे कि केंद्र सरकार की और से लेखपाल पद के लिए नोकरियां निकलती रहती हैं। लेखपाल पद एक बहुत ही सम्मानित पद है।

राज्य सभा के कार्य, शक्तियां और अधिकार

यदि आप लेखपाल बनना चाहते है। तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से UP Lekhpal kya hai, lekhpal ka kya kam hota hai, योग्यता, exam pattern, selection process और लेखपाल की salary कितनी होती है, Lekhpal ka kya kam hota hai, आदि लेखपाल से सम्बंधित सभी महत्तवपूर्ण जानकारी प्रदान कराएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।

UP Lekhpal Kon Hota Hai

लेखपाल एक सरकारी कर्मचारी होता है, जो revenue department के अंतर्गत कार्यरत होता हैं। लेखपाल को पूर्व में पटवारी कहा जाता था। लेखपाल और पटवारी दोनों एक ही पद के नाम हैं। भारत के सभी राज्यों में लेखपाल को अलग अलग नमो से पुकारा जाता है। कुछ राज्यों में इसे पटवारी, पटेल, कारनाम अधिकारी, शानबोगरु आदि के नाम से जाना जाता है, लेखपाल के अंतर्गत चकबंदी लेखपाल और राजस्व लेखपाल दो पद आते है, लेखपाल बननें के लिए अभ्यर्थी को लिखित परीक्षा के साथ साथ interview भी देना पड़ता है।

लेखपाल बनने के लिए शैक्षिक योग्यता

  • उमीदवार को 12 वी पास होना अनिवार्य होता हैं।
  • किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास किया हुआ विद्यार्थी लेखपाल के लिए उम्मीदवार हो सकता है।
  • उम्मीदवार को कंप्यूटर का ज्ञान होना बहुत जरूरी होता है।
  • सीसीसी (C.C.C.) Computer course का Certificate भी उमीदवार के पास होना चाहिए।
  • उमीदवार को पटवारी पद के लिए लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में पास होना अनिवार्य होता हैं।

आयु सीमा

लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से शुरू और 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाती है।

लेखपाल की वेतन

 Lekhpal पद के लिए लाभार्थी की आय 5200 से 20200 रुपए प्रतिमाह की वेतन होती है।

परीक्षा पैटर्न Exam Pattern

विषयअंकक्वेश्चन संख्या
सामान्य हिंदी   25      25
गणित   25       25
सामान्य ज्ञान   25       25
गांव ग्राम समाज और विकास   25       25

लेखपाल की सिलेक्शन प्रक्रिया

लेखपाल की परीक्षा के लिए सामान्य ज्ञान, हिंदी सामान्य गणित और सामाजिक विज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं और इसके बाद लिखित परीक्षा में पास होने पर उसे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू दोनों को मिलाकर जो भी मार्क्स मिलते हैं उसी के आधार पर लेखपाल का सिलेक्शन किया जाता है।

परीक्षा हेतु महत्वपूर्ण जानकारी

  • परीक्षा का समय एक घंटा 30 मिनट का होता है।
  • लेखपाल परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
  • 100 प्रश्नों के लिए 100 अंक निर्धारित होते हैं।
  • लिखित परीक्षा में इंटरमीडिएट स्तर के साथ साथ ओएमआर शीट पर ऑनलाइन मोड के अंतर्गत परीक्षा आयोजित की जाती है।

Lekhpal के कार्य

लेखपाल के विभिन्न प्रकार के कार्य होते है। जो निम्नलिखित है –

  • लेखपाल मुख्यतः ग्रामीण इलाके की जमीन से जुड़े रिकार्ड (जैसे जमीन का नाप लेना, खरीदी, बिक्री का रिकार्ड) आदि रखते हैं।
  • लेखपाल कई तरह के प्रमाण पत्र जैसे आय और जाति प्रमाण पत्र भी बनाते हैं।
  • लेखपाल का कार्य कृषक, दुर्घटना, बीमा, विधवा, वृद्धावस्था, विकलांग पेंशन तथा आय निवास एवं जाति प्रमाण पत्रों को बनवाने में आवेदन का सहयोग करना।
  • इनका मुख्य कार्य भूमि का आवंटन करना तथा कब्जा दिलाना होता है ।
  • Lekhpal का कार्य कृषि गणना पशु गणना तथा अन्य आर्थिक सर्वेक्षण में सहयोग देना है।
  • आपदाओं के दौरान आपदा प्रबंधन अभियानों में सामान्य रूप से सम्मिलित होना है।
  • लेखपाल का मुख्य कार्य राजस्व अभिलेखों को अपडेट रखना और राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहयोग करना है।