यूपी फैमिली आईडीई रजिस्ट्रेशन, UP Family ID Ek Parivar Ek Pahchan Online Registration |

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया गया  है जिसकी मदद से प्रदेश की जनता को लाभ पहुंचाया जा रहा है, इसी प्रकार सरकार द्वारा परिवार  के लिए एक योजना और शुरू की गई है। इस योजना के तहत हर परिवार को सरकार द्वारा  एक विशिष्ट UP Family ID प्रदान की जाएगी।  इस योजना में अधिकतर वे परिवार है जिनके पास राशन कार्ड उपलब्ध नहीं है या जो लोग  राशन कार्ड का लाभ नहीं ले रहे है। 

Rajasthan Budget 2023

उनके लिए ही यूपी फैमिली आईडीई रजिस्ट्रेशन को लांच किया गया है।  आज हम आपको Family Id Uttar Pradesh  के विषय में पूरी जानकारी बताएंगे। यदि आप भी यूपी फैमिली आईडी पोर्टल का लाभ उठाना चाहते है, तो  आप हमारे पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़े।

UP Family ID Portal 2023

राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा ही  Family Id 2023 एक परिवार एक पहचान का संचालन किया गया है। इस पोर्टल के तहत  प्रदेश में चल रही कई प्रकार की  कल्याणकारी योजनाएं जैसे पेंशन, राशन कार्ड योजना, कन्या सुमंगला योजना, सामजिक एवं आर्थिक उन्निति की योजनाएं जैसे छात्रवृति, पेंशन, किसानो को सब्सिडी/अनुदान, श्रमिकों को अनुदान, युवाओ को रोजगार एवं कौशल विकास  आदि योजनाओ का लाभ सीधे लाभार्थी को ही प्रदान किया जायेगा।

यूपीएससी सिलेबस

प्रदेश में रह रहे परिवारों को एक संयुक्त पहचान के लिए 12 अंको का एक Identification Number प्रदान किया जायेगा।  मुख्यमंत्री जी ने बताया की अभी तक योजनाओं के संचालन के लिए प्रदेश सरकार राशन कार्ड की जानकारी की मदद से अस्थाई आईडी बनाई जाती थी। लेकिन उनमें भी कभी कभी भ्रष्टचार होता है, इसलिए अब प्रदेश में परिवार आईडी योजना को शुरू किया जा रहा है। परिवार आईडी पोर्टल पर राज्य के नागरिक स्वयं को और अपने परिवार के सदस्यों का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Uttar Pradesh Family ID का उद्देश्य

यूपी परिवार आईडी पोर्टल योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के पात्र लोगो को सरकारी योजनाओ का लाभ सीधे एवं जल्दी पहुँचाना और Family ID Portal की मदद से प्रदेश के नागरिको  में योजनाओं के संचालन में वृद्धि एवं पारदर्शिता, प्रदेश में गुड गवर्नेंस को बढ़ाने के लिए इस पोर्टल की शुरुआत की गई है।इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य जितनी भी सरकार द्वारा योजनाओ का सञ्चालन किया गया है, जैसे पेंशन, राशन कार्ड एवं कन्या सुमंगला योजना आदि योजनाओं को भी फैमिली आईडी योजना के साथ जोड़ा जाएगा।

सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स इन हिंदी

इस आईडी के माध्यम से परिवार के सभी सदस्यों का डेटाबेस तैयार किया जा सकेगा और उसी डेटाबेस के आधार पर परिवार के सदस्यों को रोजगार देने और सरकारी सुविधाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। देश में रह रहे परिवारों को एक संयुक्त पहचान देकर उन्हें बारह  अंको का एक  Joint Identification Number प्रदान किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान फैमिली आईडी 2023 Key Highlights

आर्टिकल का नामUP Family ID  
शुरू किया गयामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा  
पोर्टल का नाम  फैमिली आईडी-एक परिवार एक पहचान
लाभार्थीराज्य के नागरिक  
उद्देश्य  रोजगार देने और सरकारी सुविधाओं का लाभ प्रदान करना
राज्य  उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइट  https://familyid.up.gov.in/

UP Family ID एक परिवार एक पहचान योजना के तहत मिलने वाले लाभ

  •   आप यूपी फॅमिली आईडी पोर्टल के ज़रिये  विभिन प्रकार की छात्रवृति योजनाओ का लाभ सीधे मिलेगा।
  • राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओ का लाभ पात्र व्यक्ति को मिलेगा।
  • किसानो को कृषि उपकरण एवं बीज सब्सिडी/अनुदान जल्द ही प्राप्त कर सकते है।
  • इस योजना के तहत आप राष्ट्रीय खाद सुरक्षा योजना ला लाभ भी आसानी से प्राप्त कर सकते है।
  •  पोर्टल की मदद से आप अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र ,अन्य कोई भी प्रमाण पत्र आसानी से बनवा सकते है। 

UP Family ID एक परिवार एक पहचान योजना के तहत मिलने वाली सुविधाएं 

  • UP परिवार आईडी बनने से छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा।
  • इस आईडी के माध्यम से राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ उठाया जा सकेगा।
  • किसानों को कृषि उपकरण एवं बीज सब्सिडी अनुदान की सुविधा प्राप्त होगी।
  • युवाओं को रोजगार योजनाओं का लाभ इस आईडी के माध्यम से प्राप्त हो सकेगा।
  • श्रमिकों को जन कल्याण योजनाओं में सहायता अनुदान की सुविधा मिलेगी।
  • परिवार आईडी के माध्यम से कौशल विकास की संचालित योजनाओं का लाभ भी उठाया जा सकेगा।
  • UP Family ID से राज्य के नागरिक आय, जाति, मूल निवास प्रमाण पत्र और बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र आसानी से बनवा सकेंगे।

UP Family ID के लिए पात्रता

  • आवेदनकर्ता उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए ,और पूरे परिवार की जानकारी प्रदान करना आवश्यक है।
  • ऐसे व्यक्ति जो पहले से ही किसी परिवार में जुड़े हुए हैं, उन्हे किसी अन्य परिवार में नही जोड़ा जायेगा।।
  • Family ID Registration की प्रक्रिया में समस्त जानकारी पूर्णतः सही भरें, जिससे सत्यापन करने में आसानी होगी। 
  • राज्य के सभी वर्ग के नागरिक यूपी फैमिली आईडी का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
  • परिवार के प्रत्येक सदस्य जिसकी आयु 18 वर्ष हैं वह UP Family ID के रजिस्ट्रेशन के लिए पात्र होगा।

उत्तर प्रदेश परिवार आईडी बनवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • परिवार के अन्य सदस्यों का आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

UP Family ID 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की ऑनलाइन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको फैमिली आईडी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होमपेज पर आपको लॉगिन और रजिस्ट्रेशन की बटन दिखाई देगी |
  • आपको रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके  बाद New Family ID Registration पर क्लिक करे।क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • उसके बाद आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम, पिता का नाम अथवा पति का नाम, पता, आधार कार्ड, एवं मोबाइल नंबर भरना होगा।
  • उसके बाद  Family ID Registration के नीचे आपको परिवार के सदस्यों की जानकारी भरना होगा जैसे नाम, आधार कार्ड नंबर, आयु एवं लिंग को भरना होगा।
  • सभी जानकारी भरने के बाद अंत में आपको आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और Submit Button पर क्लिक करना होगा।
  • सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको अपने परिवार का Family ID Application Number आपके मोबाइल नंबर पर SMS द्वारा प्राप्त होगा।
  • अब आप अपना UP Family ID Registration Form का  प्रिंट निकाल सकते है।

Family id up status कैसे चेक करें?

  • आवेदनकर्ता को सबसे पहले UP Family Id की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको होम पेज पर “Track Application Status” लिखित एक विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, इस पेज में आप अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको ” अघतन स्थिति दिखाएं” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अग्रलिखित चरणों का पालन करके आप UP Family id status चेक कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए आदेश को डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे ज्यादा आपको फैमिली आईडी एक परिवार एक पहचान, उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Government Order के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। 
  • इस पेज पर आपको सरकार द्वारा दिए गए आदेशों के विषय की जानकारी मिलेगी। जैसे
  • उत्तर प्रदेश के अध्यासित परिवारों हेतु ‘परिवार कल्याण योजना’ संचालित किए जाने के संबंध में।
  • सरकारी गजट उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक परिवारों हेतु फैमिली आईडी एक परिवार एक पहचान संचालित किए जाने के संबंध में।  
  • आप अपनी इच्छा अनुसार सरकारी जानकारी प्राप्त करने के लिए देखें के ऑप्शन पर क्लिक कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • और चाहे तो आप डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर सरकार द्वारा दिए गए आदेशों कोआसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।