UPSC Kya Hai :- आपने कभी न कभी किसी प्रशासनिक सेवा अधिकारी को अपनी ड्यूटी करते हुए जरूर देखा होगा। आप में कई लोगों की इच्छा होती होगी की हमारी भी नौकरी देश के एक अच्छे प्रशासनिक पद पर हो लेकिन क्या आपको पता है कि UPSC द्वारा प्रत्येक वर्ष भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी के पद पर भर्ती परीक्षा आयोजित की जाती है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की भर्ती परीक्षा में प्रत्येक वर्ष लगभग 13 से 15 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं।UPSC एग्जाम में बहुत ज़्यादा कॉम्पिटिशन होता है इसलिए आज हम आपको इस लेख के माध्यम से UPSC का सिलेबस ,Full Form और UPSC क्या है आदि के साथ-साथ यूपीएससी से संबंधित सारी जानकारियां प्रदान कराएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।
सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स इन हिंदी
UPSC Syllabus 2023 in Hindi
UPSC का Full Form Union Public Service Commission हैं, जिसकी स्थापना 1 अक्टूबर 1926 में की गई। UPSC का मुख्यालय दिल्ली में है।यह भारत की एक केंद्रीय एजेंसी है। जो काफी सारी परीक्षाओं को आयोजित करवाती है। हर साल UPSC की परीक्षा में काफी सारे उम्मीदवार शामिल होते हैं। UPSC की सिविल परीक्षा में यूपीएससी सिलेबस (UPSC PRE Syllabus और UPSC Mains Syllabus) और यूपीएससी बुक्स पढ़कर सफल होकर ही उम्मीदवार IAS और IPS जैसे बड़े पदों पर जाते हैं।

यूपीएससी परीक्षा 2023
यूपीएससी एग्जाम 2023 नोटिफिकेशन की रिलीज की तारीख 1 फरवरी 2023 है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 28 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। IAS एग्जाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में हैं।
आयोजन | महत्वपूर्ण परीक्षा तिथियां |
यूपीएससी सीएसई 2023 नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 01 फरवरी 2023 |
यूपीएससी सीएसई 2023 आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि | 21 फरवरी 2023 |
यूपीएससी सीएसई 2023 प्रारंभिक परीक्षा शुरू होने की तिथि | 28 मार्च 2023 |
सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के प्रारंभ होने की तिथि | 15 सितंबर 2023 |
यूपीएससी परीक्षा पैटर्न 2023
Syllabus के बारे में जानने से पहले आपको परीक्षा पैटर्न के बारे में जानकारी होना ज़रूरी है। यूपीएससी की परीक्षा तीन भागों में होती है, जो इस प्रकार हैं।
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam)
- मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
- साक्षात्कार (Interview)
यूपीएससी मेंस परीक्षा पैटर्न
Mains में 9 पेपर्स होते हैं। इस में कुछ अनिवार्य तो कुछ वैकल्पिक या optional पेपर्स शामिल हैं। हर पेपर की समय सीमा 3 घंटे की होती है। यूपीएससी मेंस का परीक्षा पैटर्न निम्न प्रकार है
विषय | कुल अंक |
पेपर ए: अनिवार्य भारतीय भाषा | 300 |
पेपर बी: अंग्रेजी | 300 |
पेपर I: निबंध | 250 |
पेपर II: सामान्य अध्ययन – I | 250 |
पेपर III: सामान्य अध्ययन – II | 250 |
पेपर IV: सामान्य अध्ययन – III | 250 |
पेपर V: सामान्य अध्ययन – IV | 250 |
पेपर VI: वैकल्पिक – I | 250 |
पेपर VII: वैकल्पिक – II | 250 |
UPSC परीक्षा पैटर्न 2023
UPSC Prelims का पैटर्न कुछ इस प्रकार का होता है:
सामान्य अध्ययन पेपर – I | सामान्य अध्ययन पेपर – II (CSAT) | |
कुल प्रश्न | 100 | 80 |
कुल अंक | 200 | 200 |
समय | 2 घंटे | 2 घंटे |
नकारात्मक अंक | हां (-1/3) | हां (-1/3) |
प्रश्न पत्र का प्रकार | वैकल्पिक प्रश्न | वैकल्पिक प्रश्न |
UPSC के अंतर्गत आने वाली प्रशासनिक सेवाएँ :-
आपको बता दें की यूपीएससी देश भर की 24 सिविल सेवाओं के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन सिविल सेवा परीक्षा के द्वारा किया जाता है यहाँ हम आपको UPSC की इन सभी 24 सिविल सेवाओं की सूची दे रहे हैं –
क्रम संख्या | सिविल सेवा पद का नाम |
1 | भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) |
2 | भारतीय विदेश सेवा (IFS) |
3 | भारतीय पुलिस सेवा (IPS) |
4 | भारतीय राजस्व सेवा (कस्टम एंड सेंट्रल एक्साइज) ग्रुप ए (Indian Revenue Service) |
5 | भारतीय राजस्व सेवा (आईटी) ग्रुप ए |
6 | भारतीय डाक सेवा, ग्रुप ए (Indian Postal Service) |
7 | भारतीय सूचना सेवा (जूनियर ग्रेड), ग्रुप ए |
8 | इंडियन पी एंड टी अकाउंट्स एंड फाइनांस सर्विस, ग्रुप ए |
9 | इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप ए |
10 | इंडियन डिफेंस अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप ए |
11 | इंडियन ट्रेड सर्विस, ग्रुप ए (ग्रेड-3) |
12 | इंडियन कॉर्पोरेट लॉ सर्विस, ग्रुप ए |
13 | दिल्ली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन दीव और दादर नागर हवेली पुलिस सेवा, ग्रुप बी |
14 | पुडुचेरी प्रशासनिक सेवा, ग्रुप बी |
15 | पुडुचेरी पुलिस सेवा, ग्रुप बी |
16 | दिल्ली, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन दीव और दादर नागर हवेली सिविल सेवा (प्रशासनिक), ग्रुप बी |
17 | इंडियन डिफेंस एस्टेट सर्विस, ग्रुप ए |
18 | रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर का पद |
19 | इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप ए |
20 | इंडियन रेलवे पर्सनल सर्विस, ग्रुप ए |
21 | इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस, ग्रुप ए |
22 | इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज सर्विस, ग्रुप ए |
23 | इंडियन सिविल अकाउंट्स सर्विस, ग्रुप ए |
24 | आर्म्ड फोर्सेस हेडक्वार्टर्स सिविल सर्विस, ग्रुप बी (सेक्शन ऑफिसर्स ग्रेड) |
सिविल सेवा परीक्षा के लिए योग्यता :-
यदि आप यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा आवेदन के लिए आपके पास निम्नलिखित योग्यतायें होनी चाहिए –
- भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय विदेश सेवा के लिए उम्मीदवारों का भारत का नागरिक होना आवश्यक है।
- यूपीएससी की अन्य सेवाओं के आवेदन लिए, उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यता होनी चाहिए –
- उम्मीदवार भारत का नागरिक हो ।
- यदि उम्मीदवार नेपाल , भूटान का नागरिक है तो वो भी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- यदि उम्मीदवार 1 जनवरी 1962 से पहले आकर एक तिब्बती शरणार्थी के रूप में देश में रह रहा हो।
- जो उम्मीदवार पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका, केन्या, युगांडा, तंजानिया, जाम्बिया, मलावी, ज़ैरे, इथियोपिया या वियतनाम से पलायन कर भारत आया हो और शरणार्थी के रूप में देश में रह रहा हो तो वह भी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
UPSC हेतु शैक्षणिक योग्यता:-
सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के पास निम्न शैक्षणिक योग्यताओं में से कोई एक होनी चाहिए –
- देश के किसी केंद्रीय, राज्य या एक डीम्ड विश्वविद्यालय से प्राप्त किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री
- डिस्टन्स के माध्यम से पत्राचार या दूरस्थ शिक्षा के द्वारा प्राप्त डिग्री
- देश के किसी एक मुक्त विश्वविद्यालय से प्राप्त किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री
- उपरोक्त में से किसी एक के समकक्ष भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त योग्यता होनी चाहिए
- उम्मीदवार जिन्होंने एमबीबीएस डिग्री की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण की है, लेकिन अभी तक इंटर्नशिप पूरी नहीं की है परीक्षा देने के लिए पात्र हैं।
- जिन उम्मीदवारों ने ICAI, ICSI और ICWAI की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण की है परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं।
- यदि उम्मीदवार ने किसी प्राइवेट यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त की है तो भी वह परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं।
- भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ के द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विदेशी विश्वविद्यालय से प्राप्त डिग्री पाने वाला उम्मीदवार परीक्षा में बैठने के लिए योग्य हैं।
UPSC के लिए आयु सीमा :-
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 से 32 वर्ष के बीच है।
- अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आयु सीमा 35 वर्ष है।
- अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आयु सीमा 37 वर्ष है।
- रक्षा सेवा कर्मियों के लिए आयु सीमा 40 वर्ष है।
- पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग ) उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 37 वर्ष है।
- ईसीओ / एसएससीओ के तहत जिन्होंने पांच साल की सैन्य सेवा की अवधि पूरी कर ली है उनके लिए आयु सीमा 32 वर्ष है
- 1 जनवरी 1980 से 31 दिसंबर 1989 तक जम्मू और कश्मीर के स्थायी निवासियों के लिए आयु सीमा 32 वर्ष है।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा सामान्य अभ्यर्थियों वाली लागू होगी।
यूपीएससी द्वारा आयोजित कराई जाने वाली परीक्षाएँ
- सिविल सेवा परीक्षा (Civil Service Examination)
- भारतीय वन सेवा परीक्षा (Indian Forest Service Examination)
- इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (Engineering Services Examination)
- संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (Combined Defence Services Examination)
- राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा (National Defense Academy Examination)
- नौसेना अकादमी परीक्षा (Naval Academy Examination)
- संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा (Combined Medical Services Examination)
- विशेष कक्षा प्रशिक्षण शिक्षु (Special Class Railway Apprentice)
- भारतीय आर्थिक सेवा / भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा(Indian Economic Service/Indian Statistical Service Examination)
- संयुक्त भू-विज्ञानी और भूवैज्ञानिक परीक्षा (Combined Geoscientist and Geologist Examination)
- केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सहायक कमांडेंट)