सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Software Engineer) कैसे बने पूरी जानकारी हिंदी मे

बहुत से लोगो  का सपना होता है कि हम इंजीनियर बने। इंजीनियरिंग भी बहुत प्रकार की होती है किसी का सपना सिविल इंजीनियर बनना होता है तो किसी व्यक्ति का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का होता है। आजकल हमारे जीवन में टेक्नोलॉजी का महत्व बढ़ता ही जा रहा है. जिसके चलते मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर जैसी चीज़ें हमारे जीवन में सुविधा प्राप्त करने के लिए बहुत ज़रूरी हो गई है।  आपको बता दें, इन सभी Technical Instrument  को इस्तेमाल करने के लिए इनमे सॉफ्टवेयर का यूज़ किया जाता है। जिसका यूज़ एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ही कर सकता  है। इसलिए आजकल सॉफ्टवेयर इंजीनियर का स्कोप बहुत ज़्यादा बढ  गया है।अगर आपकी भी तकनीकी चीज़ों में ज़रुरत से ज़्यादा रुचि है,और आप  सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते है तो हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि आप software Engineer कैसे बन सकते है सॉफ्टवेयर इंजीनियर के कार्य ,बुक्स ,और सॉफ्टवेयर इंजीनिरिंग के  लिए भारत और विश्व की बेस्ट यूनिवर्सिटी और इसके लिए क्या क्वॉलिफिकेशन आदि के विषय में हम आपको पूरी जानकारी देंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।

Dakhil Kharij Online Apply

 सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग क्या है

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग एक तरह का कंप्यूटर इंजीनियरिंग कोर्स होता है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग I.T.की ही एक Branch है सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का अर्थ एक ऐसी इंजीनियरिंग से है ”जिसमें कंप्यूटर सिस्टम तथा किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के लिए सॉफ्टवेयर का निर्माण किया जाता है”।इसमें कई तरह  के Software Designing, Development, Maintenance,  Programming, Testing आदि सिखाया जाता है। इसके अतिरिक्त  इसमें कई तरह की प्रोग्रामिंग भाषाएं भी जैसे HTML, JAVA, PHP, C/C++, Python आदि सीखने को मिलती हैं।

Software Engineer Kaise Bane

यदि आप टेक्निक्स में ज़्यादा interest रखते है तो आपको सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग का कोर्स करना चाहिए।  आप निम्नलिखित प्रकार से  सॉफ्टवेयर इंजीनियर बन सकते है।  

  •  Software Engineer बनने के लिए आपको सबसे पहले  कंप्यूटर  में बैचलर डिग्री करना आवश्यक होती है जैसे बी.टेक इन कंप्यूटर साइंस, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन, बी.टेक इन इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी आदि बहुत से कंप्यूटर कोर्स है जो भारत की कई यूनिवर्सिटी में avilabel है।
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग  के लिए आपको  प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का ज्ञान जैसे  C language, C++, Java, Java script, SQL, Python, Ruby होना बहुत जरूरी है।
  • आपको  अच्छा सॉफ्टवेयर इंजीनियर  बनने के लिए प्रोग्रामिंग लॉजिक का का  अच्छा और अनोखा ज्ञान होना बहुत ज़रूरी है।
  • जब आपको प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का ज्ञान हो जाता है। आपको कुछ अलग  और अच्छे सॉफ्टवेयर, ऐप या वेबसाइट बना सकेंगे। जिस कारण आपकी कोडिंग स्किल्स भी बेहतर सकेगी।
  • यदि आपके पास कंप्यूटर साइंस में बैचलर्स की डिग्री है। आप मुख्य प्रोग्रामिंग भाषाएं जानते हैं और सॉफ्टवेयर बनाना जानते हैं। तो आपको इंटर्नशिप के लिए आवेदन करना चाहिए।
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में अगर आप हाईएस्ट सैलरी प्राप्त करने के लिए आपको मास्टर्स डिग्री प्राप्त करनी बहुत ज़रूरी है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर के कार्य

एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के कार्य निम्नलिखित  हैं-

  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर का मुख्य कार्य प्रोग्रामिंग करना।
  • सॉफ्टवेयर डेवलप करना।
  • मोबाइल ऐप बनाना।
  • लैपटॉप और कंप्यूटर के लिए सॉफ्टवेयर बनाना।
  • ऐप व प्रोग्राम को डेवलप करने मे आने वाली परेशानियों को सॉल्व करना।
  • सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग करना।
  • सॉफ्टवेयर को मेंटेन रखना।
  • उपभोक्ता की जरूरतों के अनुसार सॉफ्टवेयर बनाना।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए qualification

  • बैचलर्स या सर्टिफिकेट प्रोग्राम में प्रवेश लेने के लिए उम्मीदवार को 10+2 (साइंस स्ट्रीम) से पास  करनी होती हैं।
  • बैचलर्स प्रोग्राम में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी को 12वीं में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने आवश्यक हैं।
  • मास्टर्स प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए आपके  पास संबंधित क्षेत्र में बैचलर डिग्री, जिसमें  55%-60% अंक प्राप्त होने  चाहिए।
  • विदेश में पढ़ाई करने के लिए IELTS , TOEFL, PTE या ड्विलिंगो इंग्लिश टेस्ट देने  अनिवार्य है।
  • भारतीय विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए JEE मेंस, MHT CET देने आवश्यक हैं।
  • विदेश में पढ़ाई के लिए विद्यार्थी को GRE/GATE  की परीक्षा देनी आवश्यक होती है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के लिए टॉप भारतीय कॉलेज

भारत में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए कुछ टॉप कॉलेजेस के नाम निम्नलिखित हैं-

  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, मद्रास
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे
  • इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी, दिल्ली
  • जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी
  • बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
  • कोलकाता यूनिवर्सिटी
  • मणिपाल एकेडमी ऑफ़ हाईयर एजूकेशन
  • बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस
  • दिल्ली यूनिवर्सिटी
  • होमी भाभा नेशनल यूनिवर्सिटी
  • केरला यूनिवर्सिटी
  • महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी
  • गुजरात यूनिवर्सिट

Software Engineering Best Books

                  Best Books
Design Patterns
A Philosophy of Software Design
Programming Pearls
Head First Design Patterns
Patterns Of Enterprise
Code Complete
Clean Code
Enterprise Integrations Patterns
Domain – Driven Design
Fundamentals Of Software

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के लिए विदेश में कॉलेज

विदेश में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए कुछ टॉप यूनिवर्सिटी निम्नलिखित  हैं-

  • यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड
  • हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
  • स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
  • कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी – कैलटेक
  • यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज
  • यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले
  • प्रिंसटन विश्वविद्यालय
  • यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो
  • जॉन्स हापकिंस यूनिवर्सिटी
  • कोलंबिया यूनिवर्सिटी
  • ड्यूक यूनिवर्सिटी
  • कॉर्नेल यूनिवर्सिटी

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में करियर

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आजकल करियर के लिए बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। इस क्षेत्र में हर दिन नए और बेहतर सॉफ्टवेयर और ऐप्स डेवेलप होते हैं। इसी वजह से यह तेजी से बढ़ता हुआ उद्योग है, यही वजह है कि इस क्षेत्र में नौकरी का विकल्प ज्यादा हैं। नीचे कुछ नौकरी के ऑप्शन  दिए गए हैं जिन्हें आप चुन सकते हैं-

  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर
  • सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट
  • सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट
  • चीफ टेक्निकल ऑफीसर
  • सॉफ्टवेयर ट्रेनी डेवलपर
  • साइबर सिक्योरिटी मैनेजर
  • सॉफ्टवेयर डेवलपर
  • सेल्स मैनेजर
  • वीडियो गेम डिजाइनर
  • नेटवर्क सिक्योरिटी इंजीनियर
  • बिग डाटा इंजीनियर

Required Documents

  • 10th Marksheet
  • 12th Marksheet
  • Bachelor Degree
  • ID Proof
  • Product required Document
  • SOP OR LOR
  • TOEFL OR IELTS

सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की आवेदन प्रक्रिया

  • एडमिशन प्राप्त करने के लिए आवेदक जिस कॉलेज या यूनिवर्सिटी में आप एड्मिशन लेना चाहते है उस कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन करना होता है।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है और फिर आवश्यक दस्तावेज के साथ फॉर्म को भर कर जमा करना होता है।
  • आवेदकों को उनकी योग्यता, क्वालिफिकेशन के आधार पर चुना जाता है ।
  • सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग करने के लिए आपको  एंट्रेंस बेसिस पर और मेरिट बेसिस पर ही किसी भी कॉलेज में एडमिशन  मिलेगा।
  • एंट्रेंस बेसिस पर एडमिशन प्राप्त करने के लिए आपको को किसी भी नेशनल लेवल, स्टेट लेवल और इंस्टिट्यूट लेवल एंट्रेंस एग्जाम को देना अनिवार्य  है।
  • एंट्रेंस एग्जाम के कटऑफ के अनुसार यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट तैयार करता है।
  • मेरिट लिस्ट में यदि आपका नाम है तो आपको काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
  •  और इस तरह मेरिट बेसिस पर  आप किसी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में अपना एडमिशन प्राप्त कर सकते है।