भारत में भारतीय स्टेट बैंक ही एक ऐसा बैंक है जो भारत देश के लगभग 54 लाख लाभार्थियों को पेंशन सेवा प्रदान कर रहा है। लाभार्थियों को पेंशन सेवा प्रदान करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक वेब पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल का नाम SBI Pension Seva रखा गया। इस पोर्टल के माध्यम से पेंशन भोगियों को घर बैठे ही पेंशन से जुड़ी सभी जानकारी और अन्य सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। यदि आप भी SBI Pension Seva Portal का लाभ उठाना चाहते है, तो आज हम आपको अपने आर्टिकल में एसबीआई पेंशन सेवा से सम्बंधित सभी जानकारी प्रदान कराएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को लास्ट तक ज़रूर पढ़े।
पंजाब नेशनल बैंक बैलेंस चेक करने के आसान तरीके
एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल
एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल को देश के मशहूर व सबसे बड़े बैंक ने लाखों पेंशनर के लिए लांच किया है। इस पोर्टल के माध्यम से पेंशन भोगियों को उनकी पेंशन से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारियां जैसे-पेंशन ट्रांजैक्शन डीटेल्स, पेंशन प्रोफाइल डिटेल्स, इन्वेस्टमेंट संबंधित डिटेल एवं अन्य सेवाओं की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध कराइ जाती है। इन सभी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए पेंशनर को SBI Pension Seva Portal पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह पोर्टल के लाभार्थी पेंशन भोगियों को घर बैठे ही उनकी पेंशन से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाती है जिससे पेंशन भोगियों को अब बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

SBI Pension Seva Portal Highlights
पोर्टल का नाम | SBI Pension Seva Portal |
विकसित किया गया | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा |
लाभार्थी | पेंशनभोगी |
उद्देश्य | पेंशन से जुड़ी अनेक सेवाएं ऑनलाइन प्रदान करना |
साल | 2023 |
अधिकारिक पोर्टल | https://www.pensionseva.sbi/ |
SBI Pension Seva Portal पर उपलब्ध सेवाएं
- पेंशन ट्रांजैक्शन डीटेल्स
- पेंशन स्लिप और फॉर्म 16 डाउनलोड करने की सुविधा
- पेंशन प्रोफाइल डिटेल्स
- इन्वेस्टमेंट का विवरण
- जीवन प्रमाण पत्र स्टेटस
- एरिया कैलकुलेशन शीट को डाउनलोड करने की सुविधा
एसबीआई पेंशन सेवा में रजिस्ट्रेशन कैसे करवाएं?
- आपको सबसे पहले SBI Pension Seva की ऑफिशल वेबसाइट पर जाने होगा।
- ऑफिशल वेबसाइट पर आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- अब पेज पर आपको अपने पांच करेक्टर वाली यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करना है।
- उसके बाद ग्राहक को अपना पेंशन अकाउंट नंबर और उसके बाद जन्मतिथि को एंटर करना है।

- जन्मतिथि डालने के बाद पेंशन के पेमेंट करने के लिए आपको बैंक ब्रांच का कोड एंटर करना है।
- उसके बाद यहां आपको अपनी रजिस्टर्ड मेल डालना है।
- उसके बाद यहां आपको पासवर्ड जनरेट करना है और उसे सेव करके रख लेना है।
- इस प्रकार आप एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल के तहत अपना रजिस्ट्रेशन आराम से कर सकते हैं।