MP RCMS Portal 2024: मध्य प्रदेश रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम, @ rcms.mp.gov.in login

आज के समय में डिजिटल भारत को बनाने के लिए सरकार द्वारा आपको सरकारी सुविधाएं भी ऑनलाइन उपलब्ध मिल जाती है। मध्यप्रदेश राज्य सरकार ने भी इसी प्रकार के एक पोर्टल की शुरुआत की गई है। जिसका नाम ‘मध्य प्रदेश आरसीएमएस पोर्टल’ है। जिसकी फुलफॉर्म रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम है। RCMS MP पोर्टल मध्यप्रदेश शासन की एक वेब आधारित ई-गवर्नेंस पहल है जिसके द्वारा नागरिकों को उनके प्रकरणों के विषय में जानकारी प्रदान की जाती है। इस पोर्टल के द्वारा राज्य के नागरिक किश्त बंद खतौनी, खसरा नकल, नक्शे प्रतिलिपी आदि के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस लेख के माध्यम से आपको RCMS MP, rcms.mp.gov.in login, RCMS आवेदन की स्थिति से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करेंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों की सूची

RCMS MP 2024

रेवेन्यू केस मैनेजमेंट सिस्टम मध्य प्रदेश शासन की एक वेब आधारित ई-गवर्नेंस पहल है जिसके द्वारा नागरिकों को उनके प्रकरणों के विषय में जानकारी प्रदान की जाती है तथा विभिन्न न्यायालयों की कार्य प्रणाली का ज्यादा बेहतर व पारदर्शी तरीके से प्रबंधन करने में मदद मिलती है। जिसके माध्यम से एमपी के नागरिक अपने नजदीकी कियोस्क या सीएससी सेंटर से खसरे की नकल, किश्त बंद खतौनी और नक्शे प्रतिलिपी के लिए आवेदन ऑनलाइन कर सकते है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक भू अधिकार पुस्तिका, रिजेनरेट डिजिटल कॉपी, नक्शा, अभिलेख वार प्रतिलिपी आदि को भी डाउनलोड कर सकता है।

rcms mp online 2024 Key Highlights

पोर्टल का नामRCMS MP
किसने आरंभ कियामध्य प्रदेश सरकार
लाभार्थीमध्य प्रदेश के नागरिक
उद्देश्यआवेदन की सुविधा कियोस्क के माध्यम से उपलब्ध करवाना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rcms.mponline.gov.in/
साल2024

RCMS MP का उद्देश्य

आरसीएमएस एमपी का मुख्य उद्देश्य नजदीकी कियोस्क के माध्यम से खसरा की नकल, किश्त बंद खतौनी एवं नक्शा प्रतिलिपि हेतु ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध करवाना है। अब प्रदेश के नागरिकों को यह आवेदन करने के लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वह अपने नजदीकी कियोस्क में जाकर आवेदन कर सकेंगे। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी।

RCMS MP के लाभ तथा विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरसीएमएस एमपी को आरंभ किया गया है।
  • मध्यप्रदेश राज्य के नागरिक ऑनलाइन माध्यम से राजस्व प्रकरणों के लिए आवेदन कर सकते है।
  • इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिक भू अधिकार पुस्तिका, रीजेनरेट डिजिटल कॉपी, अभिलेख वार प्रतिलिपि, नक्शा आदि भी डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर आवेदन करने के बाद मध्यप्रदेश के नागरिकों द्वारा डिजिटल हस्ताक्षरित दस्तावेजों को भी डाउनलोड किया जा सकता है।
  • RCMS MP पोर्टल के जरिये न्यायालयों की कार्य प्रणाली और बेहतर हो सकेगी।
  • इस पोर्टल के द्वारा पैसे एवं समय दोनों की बचत होगी क्योंकि अब नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर नही लगाने पड़ेंगे।

Madhya Pradesh RCMS Portal पर उपलब्ध सेवाएं

  • नामांतरण
  • बंटवारा
  • व्यपवर्तन
  • भू आवंटन
  • धारणाधिकार
  • सीमांकन
  • राहत हेतु
  • आवासीय पट्टे हेतु
  • बीपीएल आवेदन
  • अन्य विषयों जैसे अपील, अभिलेख दुरुस्ती, सीमांकन, रास्ता विवाद आदि हेतु आवेदन की सुविधाएं।

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 

MP RCMS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  • आपको सबसे पहले मध्य प्रदेश MP RCMS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको किओस्क लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • किओस्क लॉगइन पर करते ही आपको अपना यूजर नेम पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • खसरा की प्रतिलिपि के विकल्प पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज आएगा।
  • इस पेज पर आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके पश्चात आपको खसरा की प्रतिलिपि देखे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप खसरा की प्रतिलिपि देख सकेंगे।

RCMS MP मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • अब आपको सर्च बॉक्स में एमपी आरसीएमएस टाइप कर सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक सूची खुलकर आएगी।
  • इस सूची में से आपको एम आर सी एम एस के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इंस्टॉल के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपके मोबाइल में RCMS MP ऐप डाउनलोड हो जाएगा।

RCMS MP संपर्क विवरण

  • Address- Madhya Pradesh Bhu abhilekh prabandhan samiti, Moti Mahal, Gwalior
  • Helpline number- 0751-2441200
  • Fax- 0751-2441202
  • Email Id- clrgwa@mp.nic.in