मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023: Tirth Darshan Yojana आवेदन फार्म

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ”श्री शिवराज सिंह चौहान जी” आपने राज्य के वरिष्ठ नागरिको को लाभ और सुविधा प्रदान कारने के लिए भी आये दिन नई नई कल्याणकारी योजनाओ का संचालन करते ही रहते है। इसी प्रकार राज्य सरकार ने इस बार वरिष्ठ नागरिको के लिए मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 शुभारम्भ किया। इस योजना के तहत मध्यप्रदेश के ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो 60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति (महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट) जो आयकर दाता नहीं है, ऐसे लोगो को तीर्थ स्थानों की यात्रा  मुफ्त में करने के लिए इस योजना का संचालन किया गया। यदि आप मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना  प्राप्त करना चाहते है , और तीर्थ स्थल पर घूमना चाहते है। तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।

झारखंड मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2023

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिको को तीर्थ स्थल की निशुल्क यात्रा देने के लिए Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana 2023 का  शुभारम्भ जून 2012 में किया गया था। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के वरिष्ठ नागरिको को भारत देश के चिन्हित तीर्थ स्थल की नि:शुल्क यात्रा कराई जाएगी। तीर्थ यात्रीयो को विशेष रेल से यात्रा, नाश्‍ता, भोजन एवं शुद्ध पेयजल, तीर्थ स्‍थान पर रुकने की व्यवस्था प्रदान की जाएगी। मध्यप्रदेश शासन से अनुबंधित IRCTC के द्वारा बस से यात्रा व अन्य सुविधाएँ धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग, द्वारा ही उपलब्ध करायी जाती है। इसके अतिरिक्त यदि राज्य के बुजुर्ग लोग किसी समूह जत्था के रूप में यात्रा कर रहे हैं तो तीन चार नागरिक के साथ एक सहायक भी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना तहत शामिल हो सकता है।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर प्रदान करना है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत लाभार्थी देश में उपलब्ध तीर्थ स्थल में से किसी एक तीर्थ स्थल पर निशुल्क तीर्थ यात्रा कर सकते हैं। तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए वह अपने साथ एक सहायक को भी ले जा सकते हैं। हमारे देश में कई नागरिक ऐसे हैं जो अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण तीर्थ यात्रा पर नहीं जा पाते हैं। ऐसे में उनकी तीर्थ यात्रा करने की इच्छा अधूरी रह जाती है।  इसी बात को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का आरंभ किया है। एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का मुख्य उद्देश्य है कि प्रदेश के बुजुर्ग लोगो का सपना पूरा किया जाए जिससे वह आत्मनिर्भर व शक्तिशाली बने।

 Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana (Keyhighlights)

योजना का नाममुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023
आरम्भ की गयीमध्य प्रदेश सरकार द्वारा
वर्ष2023
विभागधार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग
उद्देश्यप्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा प्रदान की जाए
लाभ65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक के साथ एक सहायक शामिल हो सकता है
लाभार्थीमध्य प्रदेश के 60 वर्ष की आयु के वरिष्ठ नागरिक
आवेदन का प्रकारऑफलाइन आवेदन
श्रेणीमध्य प्रदेश सरकारी योजनाएं
आधिकारिक वेबसाइटhttp://www.tirthdarshan.mp.gov.in/

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2023 के तहत उपलब्ध सुविधाएं

  • विशेष रेल से यात्रा
  • खाने-पीने की सामग्री
  • रुकने की व्यवस्था
  • जहां आवश्यक हूं बस से यात्रा
  • गाइड एवं अन्य सुविधाएं

एमपी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लाभ एवं विशेषताएँ

  • MP Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana को सन 2012 में आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत देश में उपलब्ध तीर्थ स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
  • इस योजना का लाभ 60 वर्ष से ज्यादा आयु के नागरिक उठा सकते हैं।
  • तीर्थ यात्रा के दौरान वरिष्ठ को सभी तरह की सहायता दी जाएगी जैसे चिकित्सा भोजन समिति टूरिस्ट बीमा गाइड आदि  सहायता दी जाएंगी।
  • MP Mukhymantri Tirth Yatra Yojana का लाभ राज्य के 60 साल या उससे ज्यादा साल के लोग ले सकते हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत सभी नागरिक जिनकी आयु 60 वर्ष से ऊपर है या फिर 60% से ज्यादा विकलांग है वह अपने साथ देखभाल के लिए एक सहायक को भी ले जा सकते हैं।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का कार्यान्वयन मध्य प्रदेश सरकार, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग तथा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन के द्वारा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के कुछ महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

  • आवेदक द्वारा आवेदन पत्र को हिंदी में भरा जाना है।
  • आवेदन पत्र में आवेदक को एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लगाना है।
  • आपात स्थिति के लिए किसी संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर तथा निवास का पता प्रदान करना अनिवार्य है।
  • यात्रा के दौरान अच्छा आचरण रखें। यात्रा के अनुभव एवं वृत्तांतो को आपस में बांटे।
  • यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ तथा मादक पदार्थ ले जाना मना है।
  • यात्रा में कोई भी बहुमूल्य रतन, आभूषण आदि साथ ले जाना वर्जित है।

एमपी तीर्थ दर्शन योजना 2023 के लिए पात्रता

  • मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना आवश्‍यक है।
  • आयकर दाता न हो। 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चूका हो।
  • महिलाओ के मामले में 2 वर्ष की छुट अर्थात 58 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी हो।
  • ऐसे दिव्यांग नागरिक जिनकी विकलांगता 60 प्रतिशत से अधिक हो, आयु का बंधन नहीं है।
  • यदि पति–पत्नी साथ यात्रा करना चाहते है तो पति/पत्नी में से किसी एक को पत्रता होने पर जीवन साथी भी यात्रा पर जा सकता है, भले ही उसकी आयु 60 वर्ष से कम हो।
  • यात्रा हेतु आवेदक शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम हो और किसी संक्रामक रोग जैसे टी.बी., कोंजेष्टिव कार्डियाक, शवास में अवरोध सम्बन्धी बीमारी, कोरोनरी अपर्याप्तता, कोरोनरी थ्रोम्बोसिस, मानसिक व्याधि, संक्रमण कुष्ठ रोग आदि से ग्रसित न हो।
  • यात्रा करने हेतु आवेदक द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम होने और ग्रसित नहीं होने का चिकित्‍सीय प्रमाण-पत्र दिखाना अनिवार्य है।

MP Tirth Darshan Yojana के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज़

  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले, आपको तीर्थ दर्शन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होमपेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको फॉर्म डाउनलोड करें के सेक्शन में  तीर्थ दर्शन के लिए आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने पीडीएफ फाइल आएगी, आप पीडीएफ फाइल डाउनलोड के बटन पर क्लिक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
  • डाउनलोड करने के बाद आपको इसका प्रिंट आउट निकालना होगा। प्रिंट आउट निकालने के बाद फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी आपको ध्यान पूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • जानकारियां दर्ज करने के बाद आपको अपने जरूरी दस्तावेज़ अटैच करने होंगे दस्तावेज अटैच करने के बाद आपको इन सभी दस्तावेज को तहसील, उप तहसील कार्यालय, नगर पालिका, नगर निगम, जनपद पंचायत कार्यालय में जाकर जमा कर देना है।
  • इस प्रकार MP Tirth Darshan Yojana में आपका आवेदन हो जाएगा।

एमपी तीर्थ दर्शन योजना 2023 के अंतर्गत उपलब्ध तीर्थ स्थल

  • श्री बद्रीनाथ
  • श्री केदारनाथ
  • जगन्नाथ पुरी
  • श्री द्वारकापुरी
  • हरिद्वार
  • अमरनाथ
  • वैष्णोदेवी
  • शिर्डी
  • तिरुपति
  • अजमेर शरीफ
  • काशी (वाराणसी)
  • गया
  • अमृतसर
  • रामेश्वरम्
  • सम्मेद शिखर
  • श्रवणबेलगोला
  • वेलाकानी चर्च (नागपट्टनम )