आजकल बच्चो का सपना इंजीनियर, डॉक्टर बनने का होता है और डॉक्टर के लिए आपको एक प्रतियोगी परीक्षा देनी होती है। जिसका नाम NEET Exam है। यदि आपने इंटर फिजिक्स , केमिस्ट्री, और बायोलॉजी से की है तो आप आराम से डॉक्टर बन सकते है।Medical Field में जाने के लिए नीट ही एक ऐसा प्लेटफार्म है, जिसे पार करने के बाद आप डॉक्टर बन सकते है। आपको बता दे कि नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करना बहुत ही कठिन है। इसलिए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि नीट क्या है ,नीट परीक्षा पास करने के लिए क्या पात्रता है आदि बहुत सी जानकारी आपको बताएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।
AIIMS Delhi Online Appointment
NEET क्या है
NEET की फुल फॉर्म नेशनल एलिजिबिलिटी कॉम इंटरेस्ट टेस्ट (National Eligibility-Cum Entrance) होता है। भारत में नीट की शुरुआत 2013 में हुई। इससे पहले नीट को भारत में All India Pre Medical Test (AIPMT) कहा जाता था। नीट परीक्षा को क्वालीफाई करने के बाद ही आपको MBBS, BDS, BUMS, BAMS, MD, MS आदि कोर्सों में एडमिशन मिल सकता है। नीट एक ऐसा टेस्ट है, जिसे पास कर आप AIIMS जैसी बड़ी यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस जैसे बड़े कोर्स में भी एडमिशन पा सकते हैं। NEET की प्रवेश परीक्षा हर साल होती है और इसमें करीब 16 लाख छात्र हर साल परीक्षा देते हैं।

NEET EXAM के प्रकार (Types of NEET Exam)
आपको बता दे कि नीट एग्जाम भी दो प्रकार के होते है। जो निम्नलिखित है।
NEET UG – Neet UG “Under Graduate” और बैचलर डिग्री Course है। इसमें आप MBBS, BDS, BUMS, BAMS आदि कोर्स कर सकते हैं।
NEET PG – यह एक प्रकार का “Post Graduate” Course या मास्टर्स डिग्री है, इसमें आप MS,MD कर सकते है।
NEET Exam Form भरने के लिए योग्यता
- छात्रों को बारहवीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायो टेक्नोलॉजी या बायोलॉजी विषय चुनने होते हैं।
- बायोलॉजी से 12 वी कक्षा का परसेंटेज 50% से अधिक होना चाहिए।
- उम्मीदवार को MBBS की परीक्षा में बैठने के लिए 17 साल की उम्र पूरी होनी चाहिए।
- MCI ने हायर सेकेंडरी के लिए कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग अंक निर्धारित किए हैं। जैसे सामान्य श्रेणी के लिए 50 प्रतिशत, PDW 45 प्रतिशत, SC/ST/OBC 40 प्रतिशत।
NEET 2023 के लिए कैसे अप्लाई करें
यदि आप नीट का फॉर्म भरना चाहते है तो इसके लिए निम्नलिखित स्टेप्स है
- नीट का फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले नीट की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें
- आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करते ही आपके सामने होम पेज खुलेगा। वहां पर आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरनी है।
- इसके बाद आपको आपका रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिल जाएगा।
- अब NEET का एप्लीकेशन फॉर्म भर दें। इसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, आधार कार्ड और पासपोर्ट की जानकारी आदि भरनी होती है।
- इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना होता है।
नीट का फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज
निम्नलिखित डॉक्यूमेंट भी नीट एप्लीकेशन के साथ भरना होता है-
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- दसवीं की मार्कशीट/ पासिंग सर्टिफिकेट और बारवी की मार्कशीट /बारहवीं का रोल नंबर
- जन्म प्रमाण पत्र
- सिग्नेचर
- बाएं हाथ के अंगूठे का निशान
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
नीट का फॉर्म भरने के लिए आवेदन फीस
केटेगरी के अनुसार आपकी आवेदन फीस कुछ इस प्रकार होगी –
केटेगरी | आवेदन फीस |
जनरल | INR 1,500 |
जनरल EW/OBC | INR 1,400 |
SC/ST/PWD | INR 800 |
Neet exam pattern
- नीट का एग्जाम पुरे तीन घंटे का होता है।
- NEET की परीक्षा में 180 प्रश्न होते है, प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होता हैं।
- नीट एग्जाम टोटल 720 अंको का होता है।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए परीक्षार्थी को 4 अंक दिए जाएंगे तथा गलत उत्तर देने पर एक अंग काट लिया जाता है।
- एग्जाम पत्र में 45 प्रश्न Physics और 45 Chemistry के प्रश्न और 90 Biology के प्रश्न पूछे जाते हैं।
- प्रश्न पत्र में प्रश्न हिंदी और इंग्लिश दोनों में लिखे होते है ।
- नीट एग्जाम में ओएमआर शीट दी जाती है जिसमे सही उत्तर पर आपको ब्लैक पेन से गोल टिक करना होता है।

नीट की कट ऑफ
कैटेगरी | नीट 2022 कट ऑफ परसेंटाइल | नीट 2022 कट ऑफ स्कोर्स | क्वालीफाई कैंडिडेट्स की संख्या |
UR/ EWS | 50 परसेंटाइल | 117-720 | 881402 |
OBC | 40 परसेंटाइल | 93-116 | 74458 |
SC | 40 परसेंटाइल | 93-116 | 26087 |
ST | 40 परसेंटाइल | 93-116 | 10565 |
UR/ EWS & PH | 45 परसेंटाइल | 105-116 | 328 |
OBC & PH | 40 परसेंटाइल | 93-104 | 160 |
SC & PH | 40 परसेंटाइल | 93-104 | 56 |
ST & PH | 40 परसेंटाइल | 93-104 | 13 |