AIIMS Delhi Online Appointment ऑनलाइन बुक कैसे करे – Timing & Number

भारत देश की राजधानी में AIIMS पुरे भारत की सबसे सर्वश्रेष्ठ संस्था है। जिसकी फुलफॉर्म All India Institute Of Medical Science है। और AIIMS ,मेडिकल कॉलेज होने के साथ साथ एक बहुत ही बेहतरीन हॉस्पिटल भी है जिसमे लगभग सभी बीमारियो का इलाज उपलब्ध है। यहां पर लोग बहुत दूर दूर से अपनी बीमारियों का इलाज कराने के लिए आते है। इसलिए AIIMS में बहुत ही ज़्यादा भीड़ होती है ,जिस कारण इसमें डॉक्टर का अपॉइंटमेंट मिलना बहुत ही मुश्किल होता है। इसलिए अब डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के लिए ऐम्स दिल्ली द्वारा ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा प्रदान की है जिसमे आप अपने घर बैठे बैठे AIIMS के किसी भी डॉक्टर का अपॉइंटमेंट ले सकते है। आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे की AIIMS Delhi Online Appointment कैसे ले। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को लास्ट तक ज़रूर पढ़े।

Shiksha Mitra Kya Hai

AIIMS Delhi Online Appointment 2023

AIIMS दिल्ली का ही बड़ा हॉस्पिटल नहीं है, बल्कि पुरे भारत के लिए भी ये बहुत हाई टेक्नोलॉजी वाला और सार्वजनिक अस्पताल है। इसमें ट्रीटमेंट बहुत ही अफोर्डेबल पैसो में और बेहतर तरीके से किया जाता है। इसलिए AIIMS में बेहतर ट्रीटमेंट की सुविधा होती है। जिस कारण AIIMS में लोग बहुत ही दूर दूर से इलाज करने के लिए आते है। इसलिए वह पर अपॉइंटमेंट लेने के लिए घंटो घंटो लाइनों में खड़ा रहना पड़ता था। जल्दी अपॉइंटमेंट प्राप्त करने के लिए लोग पैसे देकर अपना काम कराने लगे जिससे वहा पर भ्रष्टाचार बहुत ज़्यादा बढ़ गया था। लेकिन अब AIIMS ने इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम (ORS) बनाया है। जिससे आप अपने डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बिना अस्पताल जाये ही , ऑनलाइन पोर्टल से ले सकते है। जिससे आपके कीमती टाइम की भी बचत होगी।

AIIMS Delhi Online Appointment का उद्देश्य

दिल्ली का सबसे बड़ा अस्पताल AIIMS Delhi है जहां पर ट्रीटमेंट के लिए बहुत दूर दूर से आते है। जिस कारण यह के डॉक्टर्स का अपॉइंटमेंट लेना बहुत ही मुश्किल है इसी मुश्किल को दूर करने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा Online Registration System बनाया। जिसका मुख्य उद्देश्य AIIMS Delhi Online Appointment आप अपने घर बैंठे ही Online portal के माध्यम से आप अपनी ऐम्स दिल्ली की अप्वाइंटमेंट बुकिंग करा सकते है।

एम्स दिल्ली ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट Highlights

सेवा का नामAIIMS Delhi Online Appointment
किसने शुरू कीअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली
किसके लिए शुरू कीमरीजों के लिए
लाभमरीजों को ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा उपलब्ध कराना
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ors.gov.in/orsportal/

एम्स रजिस्ट्रेशन के लिए जरुरी जानकारी

आपको अपने एम्स रजिस्ट्रेशन फॉर्म में ये जानकारी देनी अवश्य है

  • मरीज़ का नाम
  • मरीज़ की उम्र , जेंडर, राष्ट्रीयता
  • मरीज़ का मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस
  • मरीज़ का आवासीय पता

AIIMS Online Registration के नियम और शर्ते

एम्स ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के नियम और शर्त निम्नलिखित हैं –

  • अस्पताल में अधिकतम एक डिपार्टमेंट के 100 ऑनलाइन पंजीकरण होते हैं।
  • ऑनलाइन एम्स रजिस्ट्रेशन 8 बजे सुबह से शुरू होता है।
  • एम्स रजिस्ट्रेशन स्लिप लेकर 9 बजे सुबह से 12 बजे दोपहर तक अपने डिपार्टमेंट में पहुंचना होता है।
  • गलत विभाग की पर्ची होने पर आप उसी स्लिप से दूसरे विभाग में ट्रांसफर कर दिए जायेंगे।
  • एम्स ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में कोई Partiality नहीं है।

AIIMS Delhi Online Appointment बुकिंग प्रोसेस

यदि आप AIIMS दिल्ली की Appointment बुक करना चाहते है। तो हम आपको अपॉइंटमेंट लेने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं। यह ऑनलाइन प्रक्रिया निम्नलिखित है –

  • आपको अपना अपॉइंटमेंट बुक कराने के लिए सबसे पहले आपको दिल्ली के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट करते ही आपके सामने होम पेज खुल जाएगा, जहां से आपको बुक अप्वाइंटमेंट का विकल्प चुनना होगा
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां से आपको अपना स्टेट चुनने के बाद आपको “AIIMS Delhi”अस्पताल का नाम चुनना होगा।
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर कुछ ऑप्शन दिखाई देंगे जिसमें से आपको अपॉइंटमेंट का ऑप्शन चुनना है।
  • अब स्क्रीन पर से न्यू अपॉइंटमेंट का विकल्प चुनेऔर जिस डिपार्टमेंट में आपको अपना ट्रीटमेंट करना है वो भी चुने।
  • अब स्क्रीन पर कैलेंडर खुल जाएगा, जिस दिन की अपॉइंटमेंट बुक करना चाहते हैं वह तारीख चुने।
  • कंफर्म के विकल्प पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी के ऑप्शन पट क्लिक करे।
  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उसे स्क्रीन पर दर्ज करने के बाद प्रोसीड के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके स्क्रीन पर पूछी गई जानकारी भरें और स्क्रीन को फॉलो करते हुए प्रक्रिया पूरी कर ले।
  • Confirm appointment का मैसेज आपके सामने दिखाई देगा।
  • इस प्रकार आप एम्स दिल्ली में अपना ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।