मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 2023: रजिस्ट्रेशन फॉर्म & स्टेटस

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी अपने राज्य के राज्य्वासियो को लाभ पहुंचने के लिए तरह तरह की योजनाओ का संचालन करती ही रहती है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा ऐसी ही एक योजना जिसका नाम Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana 2023का शुभारम्भ किया गया है। इस योजना के तहत एमपी सरकार द्वारा राज्य की गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण के लिए एमपी सरकार द्वारा कुछ आर्थिक सहायता दी जाएगी। मध्यप्रदेश में जीवन जननी योजना अगले महीने से शुरू की जा सकती है यदि आप मध्यप्रदेश के निवासी है। और Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana का लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो हम आपको मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के बारे में विस्तार से बताएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।

राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं

Mukhyamantari Jeevan Janani Yojana 2023

Mukhyamantari Jeevan Janani Yojana को शुरू करने की घोषणा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी ने 7 अप्रैल 2023 को मुरैना में की। इस योजना को मुख्य प्रकार से गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू किया जाएगा। योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण के लिए 4000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। महिलाओं को मिलने वाली आर्थिक सहायता सीधे उनके आधार से जुड़े बैंक खाते में ट्रान्सफर की जाएगी। इसके अतिरक्त गर्भवती महिलाओं को Mukhyamantari Jeevan Janani Yojana के तहत निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी। जिसके लिए सरकार द्वारा संभागीय स्तर पर ड्रग डीलर हाउस की स्थापना की जाएगी। जहां पर महिलाएं निशुल्क दवाई प्राप्त कर सकेगी।

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के उद्देश्य

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं और होने वाले बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना है।राज्य की गर्भवती महिलाओं को और उनके होने वाले बच्चों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने हेतु हर महीने 4000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जिससे महिला और बच्चे दोनों के पोषण में सुधार किया जा सके। गर्भवती महिलाओं को हर महीने 4000 और गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को मुफ्त दवाइयां दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, MJJY योजना गर्भवती माँ और उसके होने वाले बच्चे दोनों के पोषण में सुधार करेगी।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना 2023 की पूरी जानकारी

योजना का नाम  Mukhyamantari Jeevan Janani Yojana
घोषणा की गई  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा
लाभार्थी  राज्य की गर्भवती महिलाएं
उद्देश्य  मां और बच्चे को पोषण उपलब्ध कराने हेतु आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि  4000 रुपए
आवेदन प्रक्रिया  अभी उपलब्ध नहीं
आधिकारिक वेबसाइट  जल्द लॉन्च होगी
साल  2023
राज्य  मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना का लाभ केवल गर्भवती महिलाओं को प्रदान किया जाएगा।
  • Mukhymantari Jeevan Janani Yojana के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  • गर्भवती महिलाएं आर्थिक सहायता का उपयोग अपने और अपने बच्चे के पौष्टिक आहार के लिए कर सकेगी।
  • दवाओं की नि:शुल्क उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डिविजनल लेवल पर ड्रग वेयरहाउस बनाए जाएंगे।
  • एमपी के सभी जिला अस्पतालों में ढाई-ढाई करोड़ रुपये की लागत से मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर स्थापित किये जायेंगे।
  • राज्य के 5 जिला अस्पतालों एमआरआई मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • MP Mukhyamantari Jeevan Janani Yojana के लिए पात्रता
  • मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
    राज्य की गर्भवती महिलाएं ही इस योजना के लिए पात्र होगी।
    मध्य प्रदेश की सभी वर्ग, जाति की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • जन आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नं

Mukhyamantri Jeevan Janani Yojana में कैसे आवेदन करें?

अभी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के अंतर्गत आवेदन से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा इस योजना को लागू किया जाएगा। तो इस योजना के आधिकारिक वेबसाइट को भी लांच कर दिया जाएगा। सीएम जीवन जननी योजना की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होते ही हम आपको ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे।