भारत के राज्य मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि तथा फसल आने से पहले ही प्राकृतिक आपदा आने के कारन जो मध्यप्रदेश के किसानो का नुक्सान होता है। तो इस समस्या के समाधान के लिए मध्यपरदेश सरकार ने एक योजना का प्रचलन किया जिसका नाम MP ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना है। इस योजना के माध्यम से प्राकृतिक आपदा के आने से राज्य के किसानों की फसल के नुकसान की भरपाई के लिए किसानो को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाती है। और यदि ओलावृष्टि या बिजली गिरने के कारण किसान की मृत्यु हो जाए। तो मृत किसान के परिवार को सरकार द्वारा 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यदि आप भी इस योजना की जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आज हम आपको अपनी पोस्ट के माध्यम से बताएंगे कि MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana 2023 का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान कराएंगे। इसलिए आप हमारी पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़े।
MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana 2023
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana को शुरू करने की घोषणा की गई। जिसके तहत राज्य सरकार द्वारा किसानों को राहत राशि और फसल बीमा योजना दोनों को मिलाकर नुकसान की भरपाई की जाएगी। राज्य के किसानों को एमपी ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के तहत 50 फीसदी से अधिक फसल नुकसान होने पर सरकार द्वारा प्रति हेक्टेयर 32000 रुपए की राहत राशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त गाय-भैंसों, भेड़ बकरी, बछड़ा बछिया, मुर्गा मुर्गी की हानि होने पर भी सरकार द्वारा नुकसान की भरपाई की जाएगी। MP ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के माध्यम से अलग-अलग हानि पर अलग-अलग राहत राशि प्रदान की जाएगी।

MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana का उद्देश्य
एमपी ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को प्राकृतिक आपदा के कारण हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए राहत राशि प्रदान करना है। जिससे किसान भाइयो की प्राकृतिक आपदा के कारण हुए फसल नुकसान की भरपाई की जा सके। इस योजना के तहत सरकार द्वारा ओलावृष्टि या बिजली गिरने के कारण किसान की मृत्यु होने पर परिजनों को 4 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। आपको बता दे कि MP ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के माध्यम से अलग-अलग हानि पर अलग-अलग राहत राशि प्रदान की जाएगी। इससे राज्य के किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा। साथ ही प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को होने वाली समस्याओं को भी कम किया जा सकेगा।
मध्य प्रदेश ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना Key Highlights
योजना का नाम | MP ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना |
घोषणा की गई | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | प्राकृतिक आपदा के कारण नुकसान होने पर राहत राशि प्रदान करना |
मृत्यु होने पर सहायता राशि | 4 लाख रुपए |
राज्य | मध्य प्रदेश |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | अभी उपलब्ध नहीं |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana 2023 के लिए पात्रता
- आवेदक को मध्यप्रदेश का मूलनिवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना में आवेदन करने के लिए केवल किसान ही पात्र है।
- प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की हानि पर ही सहायता राशि प्राप्त करने के लिए पात्र होंगे।
- इस योजना के तहत फसल बीमा योजना क्लेम भी अलग से प्रदान जाएगा।
एमपी ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मृत्यु प्रमाण पत्र
- जमीनी दस्तावेज
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
MP Olavrishti Nuksan Bharpai Yojana 2023 के तहत आवेदन प्रक्रिया
MP ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के तहत आवेदन करने के लिए अभी सरकार द्वारा इसकी आधिकारिक वेबसाइट नहीं दी गई है। इसलिए आपको इस योजना के आवेदन के लिए थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा। क्योंकि पहले सरकार द्वारा किसानों की फसलों का सर्वे किया जाएगा। जिसके बाद सरकार द्वारा किसानों को राहत देने के लिए इस योजना को लागू किया जाएगा। तभी हम आपको इस योजना के तहत आवेदन करने से संबंधित जानकारी प्रदान कर सकेंगे। अभी आपको इस योजना के लागू होने का इंतजार करना होगा। जैसे ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना को लागू किया जाएगा तो हम आपको सूचित कर देंगे। जिससे आप आसानी से MP ओलावृष्टि नुकसान भरपाई योजना के तहत आवेदन कर सके।