जैसा कि आप सभी जानते है कि हमने आपको पिछले आर्टिकल में ”मेरी माटी मेरा देश अभियान 2023 क्या है” के विषय में परिचित कराया था। दरअसल ये अभियान हमारे देश के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भारत के वीर एवं वीरांगनाओ के लिए शुरू किया गया है। लेकिन यदि आप मेरी माटी मेरा देश अभियान पर अपने स्कूल या कॉलेज के लिए निबंध / स्पीच लिखना चाहते है। तो आज हम आपको “Meri Mati Mera Desh Essay in Hindi” मेरी माटी मेरा देश अभियान पर निबंध कैसे लिखे के विषय में बताएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।
मेरी माटी मेरा देश अभियान 2023 क्या है|
Meri Mati Mera Desh Essay In Hindi 200 Words
‘मेरी माटी मेरे देश’ अभियान की शुरुआत भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा की गई है। ये कार्यक्रम 15 अगस्त 2023 को 77वे स्वतंत्रता दिवस के आने के उल्लास में आयोजित किया जाएगा। जिसके माध्यम से देश के शहीद वीर एवं वीरांगनाओ को सम्मान दिया जाएगा। इस अभियान का शुभारम्भ भारत छोड़ो अभियान की वर्षगांठ के दिन से किया गया है। ‘मेरी माटी मेरे देश’ अभियान के तहत भारत के अलग-अलग राज्यों से अलग-अलग ग्रामों से 7500 कलशो में मिट्टी लाई जाएगी। इस मिट्टी का उपयोग दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बनी अमृत वाटिका को विकसित करने के लिए किया जाएगा। इसके अतिरिक्त इस अभियान के दौरान दिल्ली में एक शीलाफलकम स्थापित की जाएगी। इस पर देश के शहीदों का नाम अंकित किया जाएगा।

दरअसल हमारे देश में कुछ ऐसे शहीद स्वतंत्र सेनानी भी है, जिनके बारे में देश के नागरिकों को मालूम नहीं है। वह आजादी की लड़ाई में कुर्बान हो गए और उनकी कुर्बानी के बारे में किसी कोई नहीं जानता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से ऐसे सभी स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में लोगों को बताया जाएगा। और साथ ही उन सभी शहीद स्वतंत्र सेनानियों के नाम को एक स्मारक पट्टी पर अंकित किया जाएगा। भारत को आजाद हुए 75 वर्ष पूरे हो चुके हैं, और आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में प्रधानमंत्री जी ने अमृत महोत्सव के समापन के लिए इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया है।
Meri Mati Mera Desh Essay Writing Overview
🟠 अभियान का नाम | 🟢 Meri Mati Mera Desh |
🟠 किसके द्वारा शुरु हुआ | 🟢 पीएम नरेंद्र मोदी जी द्वारा |
🟠 कब शुरू हुआ | 🟢 09 अगस्त, 2023 |
🟠 कब तक शुरू रहेगा | 🟢 30 अगस्त, 2023 |
🟠 सर्टिफिकेट कैसे बनाए | 🟢 आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर |
🟠 हेल्पलाइन नंबर | 🟢 1800-203-7499 |
🟠 ऑफिशियल वेबसाइट | 🟢 https://merimaatimeradesh.gov.in/ |
🟠 कितने पौधे लगाए जाएंगे | 🟢 7500 |
Meri Mati Mera Desh Essay 300 Words
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरुआत की गई है जो कि 9 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक चलाया जाएगा। Meri Mati Mera Desh Abhiyan पूरे देश में 9 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक चलाया जाएगा। जिसमें पूरे भारत की अलग-अलग जगहों पर शहीदों को सम्मान दिया जाएगा। जिसके लिए अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कई सारे विभिन्न कार्यक्रम सात दिनों तक आयोजित किए जाएंगे। जिसमें देश के सभी ग्राम पंचायतों में स्वतंत्रता सेनानियों की याद में स्मारक बनाए जायेंगे। इन स्मारकों को ‘शिलाफलकम्’ कहा जायेगा।इस कार्यक्रम के तहत 7500 कलशों को माटी और पौधे के साथ-साथ देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंचाया जाएगा।
मोदी जी द्वारा शुरू किए गए अभियान के अंतर्गत पूरे भारत के लाखो ग्राम पंचायतों में एक विशेष प्रकार का शिलालेख भी स्थापित किया जाएगा जो कि आने वाली पीड़ी के लिए का सबूत होगी।
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य शहीद हुए वीरों को सम्मान देना है। जिन्होंने इस देश को बचाने के लिए अपनी प्राणो की आहुति दे दी।अंग्रेजों ने 200 साल तक भारत पर राज किया इस दौरान हमारे कई स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लिए आवाज उठाई, लेकिन उनकी आवाज दबा दी गई। भारत की आजादी में लाखों लोगों का योगदान शामिल है, लेकिन हम उनमें से कुछ चुनिंदा लोगों को ही जानते हैं। इसी बात से प्रेरित होकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान को शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत भारत की आजादी के लिए शहीद होने वाले प्रत्येक स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
पीएम मोदी जी द्वारा मेरी माटी मेरे देश अभियान का संचालन करते हुए 5 प्रणों की शपथ ली गई है। आपको बता दें की जब मोदी जी ने लाल किले पर तिरंगा लहराया था। तब उन्होंने बताया था कि अगले 25 साल आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पंच प्रणों की बात भी की थी। जिससे मेरी माटी मेरे देश अभियान के तहत पूरा किया जाएगा।
Essay on Meri Mati Mera Desh In Hindi 500 Words
प्रस्तावना
भारत देश का राष्ट्रिय पर्व 15 अगस्त या स्वतंत्र दिवस को मनाया जाता है। क्योकि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजो के चुंगल से आज़ाद हुआ था। अंग्रेजो ने भारत पर लगभग 200 साल तक अपनी हुकूमत चलाई, और सभी भारतीयों को अपना गुलाम बनाये रखा। इसके बाद भारत को आजादी दिलाने के लिए हमारे देश भारत के कई स्वतंत्रता सेनानियों ने कठोर संघर्ष किया है। आजादी की यह लड़ाई 1857 में शुरू हुई थी, और इस लड़ाई का अंत 1947 में हुआ था लगभग 90 वर्षों की इस लड़ाई में हमारे लाखों स्वतंत्रता सेनानी शहीद हुए थे। स्वतंत्रता की लड़ाई में शहीद हुए सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान का महत्व
‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान सभी भारत वासियों के लिए यह कार्यक्रम बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। भारत के आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 30 जून रविवार के दिन “मन की बात” रेडियो के माध्यम से मेरी माटी मेरा देश अभियान को जारी करने का ऐलान किया था। ये अभियान आजादी के अमृत महोत्सव के बाद अब स्वतंत्रता दिवस के लिए आयोजित किया जायेगा। Meri Mati Mera Desh Abhiyan पूरे देश में 9 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक चलाया जाएगा। स्वतंत्रता की लड़ाई में सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित श्रद्धांजलि प्राप्त हुई लेकिन कुछ स्वतंत्रता सेनानी इन दोनों चीजों से वंचित रह गए । यह कार्यक्रम सभी भारत वासियों के मन में उन स्वतंत्र सेनानियों के प्रति सम्मान जगाएगा और देश के युवाओं के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करेगा।
‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि
मेरी माटी मेरे देश कार्यक्रम के अंतर्गत भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की खुशी मनाई जाएगी। इसी के साथ स्वतंत्रता की लड़ाई में शहीद होने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। हमारे देश के सभी स्वतंत्रा सेनानी भारत को एक ऐसे देश के रूप में देखना चाहते थे, जहां सभी लोग एक साथ रहते हो यहां पर देश के किसी भी हिस्से का बंटवारा ना हुआ हो। स्वतंत्रा सेनानियों ने भारत की जिस मिट्टी के लिए अपनी जान दी है ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत भारत के अलग-अलग हिस्सों से माटी लाई जाएगी, एवं उस माटी का इस्तेमाल दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बनी हुई अमृत वाटिका को विकसित करने के लिए किया जाएगा। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की याद में कुछ वृक्ष भी लगाए जाएंगे, जिन्हें देश की मिट्टी से पोषित किया जाएगा।
निष्कर्ष
15 अगस्त के दिन हम सभी भारतीय अपनी आजादी का जश्न मनाते हैं। इस दिन हम अपने सभी स्वतंत्रता सेनानियों को उनकी शहादत के लिए याद करते हैं। देश की राजधानी में झंडा वंदन किया जाता है, और कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना द्वारा परेड आयोजित की जाती है। लेकिन इस बार आजादी का जश्न कुछ अलग तरीके से मनाया जाएगा इस बार भारत के कोने-कोने से 7500 कलसो में मिट्टी लाकर कलश यात्रा निकाली जाएगी। देश के अलग-अलग हिस्सों में शहीदों को सम्मान देने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।