15 August 2024 special Speech in Hindi : स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2024 पर भाषण|

जैसा कि हम सभी जानते है। कि भारत में 15 अगस्त को स्वतंत्र दिवस मनाया जाता है। क्योकि इस दिन हमारा देश आज़ाद हुआ था। और इस बार 15 अगस्त 2023 को भारत अपना 76 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। सम्पूर्ण भारत में 15 अगस्त को एक बहुत ही महतवपूर्ण दिवस मन जाता है। इसलिए स्वतंत्र दिवस पर स्कूल, कॉलेजों में बहुत से प्रोग्राम आदि का आयोजन किया जाता है। जिनमे से सबसे अधिक महतवपूर्ण भाषण होता है। क्योकि भाषण के के माध्यम से स्कूक व कॉलेज के विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस में मौके पर अपने विचार व्यक्त करने का मौका दिया जाता है।

ई पाठशाला एप क्या है|

यदि आप भी अपने विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर भाषण देने की तैयारी करना चाहते हैं। तो आज हम आपको 15 August 2023 special Speech in Hindi के बारे में बताएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।

स्वतंत्रता दिवस पर 1 मिनट का भाषण

आदरणीय मुख्य अतिथि महोदय, सम्मानित शिक्षकगण, अभिभावक एवं मेरे साथियों। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर अपने विचार व्यक्त करने का सुअवसर प्राप्त कर मुझे हर्ष की अनुभूति हो रही है। यह हमारा 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह है। आज से ठीक 76 वर्ष पूर्व, हमें आजादी मिली थी। हमारे आजादी के संघर्ष की गाथा बहुत बड़ी है जिसका वर्णन एक दिन में नहीं हो सकता है। हर भारतीय के लिए स्वतंत्रता दिवस बहुत महत्व रखता है।

आज से 76 वर्ष पूर्व हम पर अंग्रेजों का शासन था, वे व्यापार के बहाने भारत आए और धीरे-धीरे सब कुछ अपने अधीन कर लिया और हमें अपना गुलाम बना लिया। फिर कई आंदोलन और लड़ाई लड़ने के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ। हमारे देश के वीर योद्धाओं की वजह से आज हम स्वतंत्र हुए हैं और उन लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए इस दिन को मनाते हैं। स्वतंत्रता दिवस भारत के राष्ट्रीय पर्वों में से एक है।

जय हिन्द।

Independence Day Speech In Hindi (भाषण-1)

समस्त आदरणीय अतिथि महोदय, आदरणीय प्रधानाचार्यजी जी, एवं सभी अध्यापकगण, अभिभावक और मेरे प्यारे दोस्तों सभी सम्मानित लोगो को सादर प्रणाम ! सबसे पहले मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देता हूँ /देती हूँ। जैसा कि आप सभी जानते है कि आज हमारे देश का बहुत ही गौरवशाली दिन है। क्योकि 15 अगस्त 1947 को आज ही के दिन भारत आज़ाद हुआ था। यह एक ऐसा दिन है जब हर भारतीय गर्व और खुशी महसूस करता है। इस दिन, हम उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने हमारी आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। स्वतंत्रता दिवस ब्रिटिश शासन से हमारे देश की आजादी का जश्न मनाने का दिन है। देश की आजादी पाने के लिए बहुत से क्रांतिकारी सेनानियों ने जैसे कि- महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, मंगल पांडे, बाल गंगाधर तिलक, पंडित जवाहरलाल नेहरू, लोक मान्य तिलक, लाला लाजपत राय और खुदीराम बोस आदि ने बलिदान दिया। स्वतंत्रता सेनानिओं के लिए कुछ लाइनें कहना चाहुँगी/चाहुँगा –

नमन है उन वीरों को जिन्होंने इस देश को बचाया,
गुलामी की मजबूत बेड़ियों को,
अपने बलिदान के रक्त से पिघलाया,
और भारत माँ को आजाद है कराया।

Independence Day Speech In Hindi (भाषण-2)

आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय, उप प्रधानाचार्य महोदय, माननीय शिक्षकगण एवं प्यारे साथियों। आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुझे अपने विचार आपके सामने व्यक्त करने का सुअवसर प्रप्त कर बेहद खुशी की अनुभूति हो रही है, आइये मैं आपको स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताती हूं।

स्वतंत्रता दिवस एक ऐतिहासिक पर्व है, आज से 76 वर्ष पूर्व भारत को अंग्रेजों से आज़ादी मिली थी। भारत, जिसने अपना अस्तित्व खो दिया था, को पुनः अपनी पहचान मिली। अंग्रेज भारत आए और यहां के परिवेश को बड़े ध्यान से जानने और परखने के बाद, हमारी कमजोरियों को ध्यान में रखते हुए हम पर आक्रमण किया और करीब दो सौ वर्षों तक शासन किया। हमारे वीर योद्धाओं ने कई लड़ाईयां लड़ी और उसके बाद जाके 15 अगस्त 1947 को हमें आज़ादी मिली।

तब से लेकर आज तक, हम हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते आए हैं। हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा हर साल लाल किले पर झंडा फहराया जाता है। इसके बाद वे देश को संबोधित करते हैं और फिर कुछ रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते हैं। इसे देखने के लिये दूर-दूर से लोग दिल्ली जाते हैं और जो नहीं जा पाते वे इसका सीधा प्रसारण देखते हैं।

सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है,
जहां जाति-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है,
निश्छल , पावन , प्रेम,पुराना, वो भारत देश हमारा हैं।

इस प्रकार हम हमारे वीर जवानों को याद करते हुए अपना स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।

Independence Day Speech In Hindi (भाषण-3)

यहां उपस्थित सभी दिग्गजों को मेरा प्रणाम एवं भाईयों और बहनों को स्नेह भरा नमस्कार। स्वतंत्रता दिवस के इस शुभ अवसर पर मैं अपने विचारों को पंक्तिबद्ध तरीके से व्यक्त कर रही हूं, ताकि आप उस दौर के मार्मिकता को समझ पाएं, कि आखिर ऐसी क्या जरूरत आन पड़ी थी की लोगों को जान की बाजी लगानी पड़ी, ऐसी कौन सी विपदा आन पड़ी थी कि लोगों को कुर्बानी देनी पड़ी थी, तो आईए मैं अपने भाषण का प्रमुख हिस्सा आपके सामने रखती हूँ और आशा करती हूं कि ये आप सबको जरूर पसंद आएगा।

क्या समझोगे तुम इस युग में कि प्राण गवाने का डर क्या था,

क्या समझोगे तुम इस दौर में की अंग्रेजों के प्रतारण का स्तर क्या था।

क्या देखा है रातों रात, पूरे गांव का जल जाना।

क्या देखा है वो मंजर, बच्चों का भूख से मर जाना।

कहने को धरती अपनी थी, पर भोजन का न एक निवाला था।

धूप तो उगता था हर दिन, पर हर घर में अंधियारा था।

बैसाखी का पर्व मनाने घर-घर से दीपक निकले थे,

लौट न पाए अपने घर को, जो देश बचाने निकले थे।

जलियावाला बाग हत्या कांड वो कहलाया, जिसमें बच्चे-बूढ़े सब मर गए थे।

क्या कसूर था उन निर्दोशों का कि देनी पड़ी कुर्बानी थी,

क्या कसूर था उस बेबस मां का जिससे रूठी उसकी किलकारी थी।

धीरे-धीरे आक्रोश बढ़ा, सब के सर पर क्रोध चढ़ा।

गांधी जी ने असहयोग आंदोलन चलवाया, तो हमने भी चौरा-चौरी कांड किया।

हमें बेबस समझते थे, इस लिये हमपर हुकूमत करते थे।

पर देश पर जान कूर्बान करने से, न हम भारत वासी डरते थे।

बहुत हुआ था तानाशाही, अब तो देश को वापस पाना था।

साम, दाम, दंड, भेद चाहे जो हथियार अपनाना था।

गांधी जी ने धीरज धरा और कहा अहिंसा को ही अपनाना है।

इंट का जवाब पत्थर नहीं होता, यह सबक अंग्रेजों को सिखाना है।

अहिंसा को हथियार बनाया, न कोई गोली-बंदूक चलाया।

फिर भी अंग्रेजों को हमने, अपने देश से खदेड़ भगाया

और उस तारीख को हमने, सुनहरे अक्षरों से गढ़वाया

यही हमारा स्वतंत्रता दिवस है भाइयों, जो शान से 15 अगस्त कहलाया।

जय हिन्द, जय भारत।

स्वतंत्रता दिवस पर स्लोगन:- “हम सब ने आज ये ठाना है, आजादी को अमर बनाना है”

छोटे बच्चों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर भाषण

  1. सबको सुप्रभात।
  2. मेरा नाम नेहा सिंह है, मैं कक्षा 1 में पढ़ती हूँ।
  3. आज भारत का 77वां स्वतंत्रता दिवस है।
  4. यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है।
  5. आज ही के दिन 1947 में हमें ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी।
  6. इस लड़ाई में कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान गंवाई।
  7. इस दिन हर साल प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं।
  8. यह स्वतंत्रता दिवस “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत मनाया जाएगा।
  9. हम सभी को अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए।
  10. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद जय भारत!

सबसे अच्छा भाषण कैसे लिखें या दें

  • अपना परिचय दें
  • अपने भाषण की संरचना करें
  • लंबे वाक्य से बचें
  • अपने विषय पर ध्यान दें
  • दर्शकों को भी देखते रहें
  • कविता या देशभक्ति शायरी के साथ भाषण समाप्त करें।
  • यहां उपस्थित सभी सज्जनों (गुरुजनों )को मेरा नमस्कार या प्रणाम