भारत देश एक कृषि प्रधान देश है जहां पर खेती किसानी बहुत ज़्यादा मात्रा में की जाती है। भारत के नागरिक अपना जीवन यापन करने के लिए अधिकतर खेती किसानी ही करते है। और खेती में भी समस्याओ का सामना करना पड़ता है। कभी कभी किसानो के खेत में तरह-तरह के कीट, रोग और विभिन्न प्रकार की बीमारिया पायी जाती है। जिससे किसानो की फसल ख़राब हो जाती है। जिससे किसानो का अत्यधिक नुकसान होता है और जिससे स्वास्थय पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है। इन सभी समस्याओ को देखते हुए भारत सरकार ने किसानो के लिए कृषि किसान कॉल सेंटर (Kisan Call Center) को शुरू किया गया है।जिसमे सरकार ने किसानो के लिए सलाहकार बिठाये है। जिसके अंतर्गत सरकार ने एक टोल फ्री नंबर को शुरू किया गया। आज हम इस पोस्ट के माध्यम से Kisan Call Center Mobile Number के विषय में सभी जानकारी बताएंगे। इसलिए आप हमारी पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़े।
Kisan Call Center Mobile Number
भारतीय कृषि मंत्रालय व भारत सरकार के बहुत प्रयासो के फलस्वरूप 21 जनवरी 2004 मे किसान कॉल सेंटर (Kisan Call Center) को लांच किया गया। जिसका टोल फ्री नंबर 1800 -180 -1551 की शुरुआत की। यह सुविधा पूरे भारत मे एकसाथ शुरू की गयी। किसान कॉल सेंटर के ज़रिये किसानो की समस्या का समाधान तुरंत ओर उनकी लोकल भाषा मे ही उपलब्ध कराया जाता है। इस कॉल के लिए किसानो को किसी भी तरह का कोई शुल्क अदा करने की आवश्यकता नहीं है। Kisan Call Center Number पर कृषि विशेषज्ञ एवं सहायक उपस्थित होते हैं। जो किसानो की सभी समस्याओ को सुन कर उनका समाधान निकलते है।

Kisan Toll Free Number का उद्देश्य
किसान कॉल सेंटर Kisan Call Center को स्टार्ट करने का मुख्य उद्देश्य किसानो की समस्या का समाधान तुरंत ओर उनकी लोकल भाषा मे उलब्ध कराना है। भारतीय किसान हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर किसानो की सहायता करने के लिए शुरू की गई। किसानो को खेती करने में या उससे सम्बंधित कोई परशानी होती है तो उन परशानियों को दूर करने के लिए किसान टोल फ्री नंबर पर बात कर सकते है| इस टोल फ्री नंबर पर सरकार ने कृषि सलाहकार बिठाये है। आप इस नंबर पर कॉल करके फसलों से जुड़ी, बागवानी, डेरी से जुड़ी, मुर्गी पालन से जुड़ी मौसम से जुड़ी आदि सभी समस्याओं को बताकर हेल्पर से हेल्प ले सकते है। कृषि समस्याओ के समाधान के लिए अब कृषि विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब आप घर बैठे ही अपनी समाया का समाधान पता कर सकते है। जिससे किसान भाइयो के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
किसान कॉल सेंटर मोबाइल नंबर Highlights
लेख | Kisan Call Center Mobile Number |
लाभार्थी | देश के सभी किसान भाई |
उद्देश्य | किसानों के खेती से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्रदान करना |
किसान टोल फ्री नंबर | 1800 -180 -1551 |
साल | 2023 |
किसान कॉल सेंटर की ऑफिशियल वेबसाइट | https://www.manage.gov.in/kcc.asp |
किसान कॉल सेंटर के लाभ
- टोल फ्री नंबर पर किसान अपनी खेती में आयी हर समस्या का समाधान पा सकता है।
- इस नंबर पर कॉल करने का समय सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक का है।
- किसान इस टोल फ्री नंबर1800 -180 -1551 पर अपनी समस्या का समाधान निकाल सकते है।
State Wise Kisan Call Center Number List
उत्तर प्रदेश | आंध्र प्रदेश | सिक्किम |
उत्तराखंड | केरल | असम |
पंजाब | बिहार | तमिल नाडु |
हिमाचल प्रदेश | झारखंड | |
राजस्थान | मध्य प्रदेश | |
गुजरात | छत्तीसगढ़ | |
कर्नाटक | नागालैंड | |
महाराष्ट्र | मणिपुर | |
गोवा | मिजोरम | |
पश्चिम बंगाल | त्रिपुरा | |
तेलंगाना | मेघालय |