Jeevan Pramaan Patra 2023 | जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं,

आज हम आपको आर्टिकल की मदद से Jeevan Pramaan Patra से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसा की हम सब जानते ही है कि सेवानिवृत से रिटायर होने के बाद वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेंशन ही एकमात्र आय का साधन होती है। रिटायर होने के बाद नागरिक को सरकार द्वारा माह में पेंशन दी जाती है। जिसके लिए नागरिक को संबंधित कार्यालय में कुछ दस्तावेज भी जमा करने पड़ते हैं। उनमे से एक जीवन प्रमाण पत्र भी है। जीवन प्रमाणपत्र के लिए आपको सबूत के तौर पर खुद कार्यालय में प्रस्तुत होना पड़ता था।

प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना

अब सरकार द्वारा जीवन प्रमाण पत्र को भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसलिए आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र कैसे बनता है जीवन प्रमाण पत्र क्या है?, इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, आवेदन प्रक्रिया आदि से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कराएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।

Jeevan Pramaan Patra 2023

Jeevan Pramaan Patra एक प्रकार का आधार बेस्ट डिजिटल सर्विस है। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री मोदी जी ने जीवन प्रमाण पत्र के वर्जन को शुरू किया था। जिसका यूज़ सभी पेंशनभोगीयो द्वारा किया जाता हैं। इसके अलावा इस सर्टिफिकेट में बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन सिस्टम होता है। Jeevan Pramaan Patra को सभी पेंशन लेने वाले नागरिकों को एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। जो पेंशन प्राप्त करते समय जमा करना होता है। क्योकि अब भारत सरकार द्वारा सभी सरकारी ऑनलाइन ही किये जा रहे है। इसलिए अब सरकार जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध करा रही है ।इस पोर्टल के माध्यम से आप के समय तथा पैसे दोनों की बचत होगी।

Digital Jeevan Pramaan Patra 2023 Details

आर्टिकल का नामजीवन प्रमाण पत्र
किस ने लांच कियाभारत सरकार
लाभार्थीभारत के नागरिक
उद्देश्यआधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र प्रदान करना।
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jeevanpramaan.gov.in/

जीवन प्रमाण पत्र का उद्देश्य

जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन करने का उद्देश्य जीवन प्रमाण प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए है। और आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए धोखाधड़ी को खत्म करना भी इस प्रमाण पत्र का मुख्य लक्ष्य है। अब भारत के नागरिक घर बैठे अपना जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिससे कि उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन के लाभ –

जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन होने के निम्नलिखित फायदे है –

  • यह प्रमाण पत्र पेंशन प्राप्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
  • अब सरकार द्वारा Jeevan Pramaan Patra ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया गया है।
  • वृद्धजनों को किसी कार्यालय में जाकर ज्यादा समय तक खड़े नहीं रहना पड़ेगा। जिससे की बुजुर्ग आदमी को किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
  • जो पेंशनभोगी है यदि वे रहने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान चले जाते हैं वे जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन ही जमा कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल के माध्यम से समय तथा पैसे दोनों की बचत होगी।

Jeevan Pramaan Patra की सैंक्शनिंग अथॉरिटी

  • अपेक्स ऑफिस
  • सेंट्रल गवर्नमेंट ऑफिस
  • राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी ऑफिस
  • ऑटोनॉमस बॉडीज/स्टेट्यूटरी ऑर्गेनाइजेशन/सोसाइटीज अंडर सेंट्रल गवर्नमेंट मिनिस्ट्री/डिपार्टमेंट्स/ऑफिस
  • ऑटोनॉमस बॉडी अंडर स्टेट गवर्नमेंट मिनिस्ट्री/डिपार्टमेंट्स/ऑफिस
  • सेंट्रल गवर्नमेंट/स्टेट गवर्नमेंट पीएसयू
  • बॉडी क्रिएटिव थ्रू पार्लियामेंट/स्टेट लेजिसलेशन
  • जुडिशल आर्गेनाइजेशन

जीवन प्रमाण पत्र की डिसबर्सिंग एजेंसी

  • पेंशन डिसबर्सिंग एजेंसी
  • बैंक
  • पोस्ट ऑफिस
  • स्टेट/यूनियन टेरिटरी गवर्नमेंट ऑफिस (ट्रेजरी)

Jeevan Pramaan Patra प्राप्त करने के लिए पात्रता

  • आवेदक के पास आधार नंबर होना चाहिए।
  • आवेदक के पास मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • आधार नंबर पेंशन डिसबर्सिंग एजेंसी के साथ पंजीकृत होना चाहिए।

जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने की ऑनलाइन प्रक्रिया

  • अगर आप पहली बार जीवन प्रमाण पत्र बनाने जा रहे हैं, तो आपको सबसे पहले Jeevan Pramaan Patra की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा, जिस पर आपको गेट अ सर्टिफिकेट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको अपनी डिवाइस के अनुसार ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको इस ऐप को खोलना होगा।
  • अब आपको इस ऐप में पूछी गई सभी जानकारी जैसे कि आधार नंबर, नाम, मोबाइल नंबर, पीपीओ नंबर, पेंशन अकाउंट नंबर, बैंक डिटेल्स आदि दर्ज करना होगा।
  • तत्पश्चात ऐप के माध्यम से आपका आधार ऑथराइज किया जाएगा।
  • इसके पश्चात आपको पीडीएफ फॉर्मेट में प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का ऑप्शन दिखेगा, आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी डिवाइस पर Jeevan Pramaan Patra डाउनलोड हो जाएगा।