Chat GPT Kya Hai | Chat GPT कैसे काम करता है,

आपने Chat GPT का नाम तो सुना ही होगा। यदि अपने इस नाम को पहले नहीं सुना तो आज हम आपको Chat GPT के विषय में विस्तार से बताएंगे। इंटरनेट पर और टेक्नोलॉजी की दुनिया में चैट जीपीटी की चर्चा काफी तेजी से हो रही है।  क्योकि लोग इसको जानने के लिए  काफी उत्सुक है। इसके बारे में कहा जा रहा है की ये गूगल सर्च को भी पीछे छोड़ सकता है। अब आप सोच रहे होंगे की ChatGPT में ऐसा क्या है जो गूगल सर्च की टक्कर ले रहा है तो हम आपको इस विषय में ही बताएंगे की Chat GPT Kya hai ये किस प्रकार काम करेगा आदि जानकारी आप तक पहुचाएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।

Facebook Ki Id Kaise Banaye

  Chat GPT Kya Hai

Chat GPT  को 30 नवंबर  वर्ष 2022 को लांच किया गया जिसकी  फुल फॉर्म Chat Generative Pre-Trained Transformer है। इसका निर्माण ओपन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा किया गया है, जो कि एक प्रकार का चैट बोट है।Chat GPT एक प्रकार का लैंग्वेज मॉडल है। जो एक बड़ी मात्रा में टेक्स्ट डेटासेट पर trained किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके द्वारा आप सरलता से शब्दों के प्रारूप में बात कर सकते हैं।  और अपने किसी भी प्रकार के सवाल का जवाब प्राप्त कर सकते हैं। इसकी लॉन्चिंग  फिलहाल में ही हुई है। इसलिए अभी सिर्फ यह अंग्रेजी भाषा में ही इस्तेमाल करने के लिए International Level पर ही Avilable  है। हालांकि आगे बढ़ने पर इसमें अन्य भाषाओं को भी जोड़ने का प्रावधान  होता रहेगा। अभी तक Chat GPT के यूजर की संख्या लगभग 2 मिलियन के आसपास पहुंच गई है।

चैट जीपीटी का इतिहास

Sam Altman नाम के व्यक्ति ने  एलन मस्क के साथ मिलकर के वर्ष  2015 में चैट जीपीटी का शुभारम्भ किया। हालांकि शुरुआत में  यह एक नॉनप्रॉफिट कंपनी थी परंतु 1 से 2 साल के बाद ही  एलेन मस्क ने  इस प्रोजेक्ट पर काम करना बंद कर  दिया था।

इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मालिक बिल गेट्स ने Chat GPT पर Investment किया। और 30 नवंबर  साल 2022 को  प्रोटोटाइप के तौर पर इसे लांच किया गया। OpenAI के CEO Sam Altman के अनुसार Chat GPT ने 1 सप्ताह से कम समय के अन्दर 10 मिलियन यूजर तक पहुँच बना ली है।

चैट जीपीटी 2023 Key Highlights

आर्टिकल का नामChat GPT  
लॉन्च किया गया30 नवंबर 2022 को  
विकसित किया गयाआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के द्वारा  
फुल फॉर्म  Generative Pre-Trained Transformer
लाभपूछा गया किसी भी सवाल का उत्तर रियल टाइम में प्राप्त किया जा सकता है
ChatGPT के सीईओSam Altman  
भाषा  अंग्रेजी
अधिकारिक वेबसाइटhttps://chat.openai.com/  

ChatGPT कैसे काम करता है

Chat GPT के काम करने के तरीके को समझने के लिए हम इसके फुल फॉर्म को समझ लेते हैं।

  • Generative का मतलब होता है जनरेट करने वाला या बनाने वाला।
  • Pre-Trained का मतलब है जो पहले से ही ट्रेन है और इसे ट्रेन करने की जरुरत नहीं है।
  • Transformer का मतलब होता है ऐसा मशीन लर्निंग मॉडल जो दिए गए टेक्स्ट को समझ लेता है।

Chat GPT को पहले से ही Train किया गया है, और इसे ट्रेन करने के लिए इसमें सार्वजनिक रूप से मौजूद डेटा इस्तेमाल किया गया है। इसमें से यह चैट बोट आपके द्वारा जो सवाल सर्च किए जाते हैं उसका जवाब ढूंढता है और फिर जवाब को सही प्रकार से और सहीं लैंग्वेज में क्रिएट करता है और उसके पश्चात रिजल्ट को आपके डिवाइस की स्क्रीन पर प्रस्तुत करता है।

Chat GPT के लाभ विशेषताएं

  • Chat GPT यूजर के सवाल का सीधा और विस्तृत जवाब देता है।
  • कंटेंट तैयार करने के लिए चैट जीपीटी का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • आप निबंध, एप्लीकेशन, बायोग्राफी आदि Chat GPT के द्वारा लिख सकते हैं।
  •  आप गूगल पर कुछ भी सर्च करते हैं तो सर्च रिजल्ट के बाद अलग-अलग वेबसाइट दिखाई देती है, परंतु चैट जीपीटी पर ऐसा नहीं होता है। आपको यहां पर डायरेक्ट संबंधित रिजल्ट पर ले करके जाया जाता है।
  • आपसे इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए एक रुपए नहीं लिए जा रहे हैं, यानी कि यूजर फ्री में इसका इस्तेमाल कर सकता है।

चैट जीपीटी Googleको पीछे छोड़ देगा

चैट जीपीटी के द्वारा वर्तमान समय में गूगल को पीछे नहीं छोड़ा जा सकता है। क्योंकि वर्तमान समय में जीपीटी के पास केवल सीमित जानकारी ही उपलब्ध है।  ChatGPT OpenAI द्वारा निर्मित किया गया एक शक्तिशाली भाषा मॉडल है। लेकिन इसे Google को बदलने या खत्म करने के लिए लांच नहीं किया गया है। दोनों ही अलग-अलग उद्देश्य की पूर्ति करते हैं और उनके अद्वितीय फायदे हैं।  सामान्य जानकारी के लिए गूगल का इस्तेमाल किया जाता है जबकि चैट जीपीटी का उपयोग चैट बोट के लिए किया जाता है, आपको गूगल पर विभिन्न प्रकार की जानकारी, ऑडियो, वीडियो, फोटो तथा शब्द से प्राप्त हो जाती है।लेकिन ChatGPT उतने ही सवालों के जवाब  दे सकते हैं, जितने जवाब देने के लिए उसे ट्रेन किया गया है। 

Chat GPT के नुकसान

  • Chat GPT के पास सीमित डेटा है।
  • बहुत सारे ऐसे सवाल हैं जिनका Chat GPT सटीक जवाब नहीं देता है।
  • चैट जीपीटी अभी केवल अंग्रेजी भाषा को ही समझ पा रहा है। इसलिए जो लोग अंग्रेजी भाषा जानते हैं उनके लिए ही यह उपयोगी साबित होगा।
  • Chat GPT की ट्रेनिंग 2022 के शुरुवात में ख़त्म हो गयी थी, इसलिए आपको इसमें इसके बाद की घटनाओं की सही जानकारी नहीं मिल सकेगी।
  • Chat GPT केवल Research Period तक ही फ्री में Available है, इसके बाद आपको इसका इस्तेमाल करने के लिए चार्ज देना पड़ेगा।

Chat GPT का उपयोग कैसे करें

चैट जीपीटी का यूज़ करने के लिए आपको इसकी ऑफिसियल वेबसाइट  पर जाकर  आपको अपना अकाउंट रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन  के बाद ही आप चैट जीपीटी का उपयोग कर सकेंगे। Chat GPT का उपयोग वर्तमान में बिल्कुल मुफ्त जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट पर Chat GPT अकाउंट बनाने की प्रक्रिया निम्न प्रकार है।

  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में किसी भी वेब ब्राउज़र को ओपन करना होगा।
  • इसके बाद आपको Chat GPT  की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  •  ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करते ही आपके सामने इसका होमपेज आ जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Login और Sign Up दो प्रकार के ऑप्शन दिखाई देगा।
  • आपको इन दोनों में से Sign Up के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब इस पेज पर आप Email ID, Google Account या Microsoft Account का उपयोग कर अकाउंट बना सकते हैं।
  • आपको अपने Email Address को दर्ज करके Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा।
  • अब आपको ओटीपी नंबर दर्ज कर Verify के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपका फोन नंबर वेरिफिकेशन हो जाने के बाद आपका अकाउंट चैट जीपीटी पर बन जाएगा।
  • और इस प्रकार आप Chat GPT का यूज़ कर सकते है।