भारत के सभी राज्यों में केंद्र सरकार अपने राज्य के ऐसे परिवारों को जो गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करते है, ऐसे परिवारों को भारत सरकार राशन प्रदान करती है, जिसमे उन्हें कुछ गेंहू, चावल, दाल, चीनी, आदि राशन का सामान प्रदान किया जाता है। राशन कार्ड के अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य अधिनियम के अंतर्गत सरकार द्वारा रियायती दरों पर राशन उपलब्ध करवाया जाता है। बिहार सरकार भी अपने राज्य के अधिकतर परिवारों को राशन उपलब्ध कराती है। यह राशन केवल उन्हीं नागरिकों को प्रदान किया जाता है जिनका नाम Bihar Ration Card List में उपलब्ध होता है।
राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं
बिहार द्वारा राशन कार्ड नई सूची ऑनलाइन वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है, इससे अब नागरिक घर बैठे ही विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर राशन कार्ड की लिस्ट चेक कर सकते है। यदि आप भी Bihar Ration Card List 2023 में अपना नाम चेक करना चाहते है। तो आज हम आपको बिहार राशन कार्ड न्यू लिस्ट में अपना नाम देखने की प्रक्रिया से परिचित कराएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।
बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023
जैसा कि हम सभी जानते है, कि राशन कार्ड हमारे देश के सभी नागरिकों का एक आवश्यक दस्तावेज है। और भारत के लगभग सभी राज्यो के सभी परिवारों को राज्य सरकार द्वारा राशन कार्ड प्रदान किये जाते है। बिहार सरकार द्वारा राज्य के लोगों के लिए ऑनलाइन ePDS Portal बनाया गया है, इस पोर्टल पर राज्य के लोग राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन, राशन कार्ड लिस्ट, आवेदन का स्टेटस, बिहार नई राशन कार्ड लिस्ट आदि सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकते है। इस पोर्टल को खाद्य और उपभोक्ता संरक्षण विभाग, सरकार बिहार सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है। बिहार राशन कार्ड न्यू लिस्ट प्रत्येक वर्ष आय के आधार पर जारी की जाती है।

Bihar Ration Card List 2023
आर्टिकल का नाम | बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023 |
राज्य | बिहार |
संबंधित विभाग | खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार |
लिस्ट देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
लाभार्थी | राज्य के सभी नागरिक |
उद्देश्य | नागरिकों को ऑनलाइन राशन कार्ड सूची उपलब्ध करवाना |
आधिकारिक वेबसाइट | epds.bihar.gov.in |
बिहार राशन कार्ड सूची का उद्देश्य
बिहार राशन कार्ड लिस्ट को जारी करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से राशन लिस्ट की सुविधा उपलब्ध कराना है। जिससे बिहार के नागरिकों को राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़े। इसके अतिरिक्त अब बिहार के नागरिक आसानी से घर बैठे ही बिहार राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकेंगे, इससे नागरिकों के कीमती समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
Bihar Ration Card List: District Wise Ration Card Status
District Name | PHH | AAY | Total Beneficiaries |
Arwal | 80721 | 17576 | 98297 |
Aurangabad | 262454 | 54583 | 317037 |
Araria | 497037 | 74327 | 571364 |
Begusarai | 457293 | 72638 | 529931 |
Bhagalpur | 440249 | 54774 | 495023 |
Banka | 320309 | 34121 | 354430 |
Bhajpur | 304519 | 65788 | 370307 |
Buxar | 151177 | 30483 | 181660 |
Darbhanga | 735926 | 92519 | 832045 |
Gaya | 453226 | 87788 | 540240 |
Gopalganj | 253523 | 62209 | 315732 |
Jamui | 226549 | 48585 | 375134 |
Jehanabad | 122057 | 23864 | 145921 |
Katihar | 518766 | 53413 | 572179 |
Khagaria | 288949 | 47382 | 336331 |
Kishanganj | 253747 | 65365 | 319112 |
Kaimur | 135820 | 42739 | 178559 |
Lakshisarai | 115097 | 16012 | 131109 |
Madhepura | 326359 | 40221 | 366616 |
Madhubani | 663040 | 153849 | 816889 |
Munger | 176779 | 39153 | 215932 |
Muzaffarpur | 696593 | 140466 | 837059 |
Nalanda | 355557 | 85804 | 441361 |
Nawada | 247399 | 45410 | 292809 |
Patna | 779867 | 120704 | 900571 |
Purnia | 542434 | 63044 | 605478 |
Pashchim Champaran | 572721 | 115853 | 688574 |
Purab Champaran | 718030 | 141478 | 859508 |
Rohtas | 292439 | 52026 | 344465 |
Saharsa | 301815 | 39090 | 340905 |
Samastipur | 657621 | 106222 | 763843 |
Saran | 398697 | 100312 | 499009 |
Shekikhpura | 68459 | 11129 | 79588 |
Sheohar | 127882 | 13410 | 141292 |
Sitamarhi | 598807 | 75674 | 674481 |
Siwan | 376310 | 53745 | 430055 |
Supaul | 380404 | 52751 | 433155 |
Vaishali | 489344 | 84805 | 574149 |
Total | 14391018 | 2479312 | 16870330 |
Bihar Ration Card List के लाभ
- राशन कार्ड पहचान पत्र के रूप में भी कार्य करता है।
- राशन कार्ड के ज़रिये बिहार के लोग सस्ती दरों पर खाद्य प्रदार्थ जैसे गेहू चावल ,केरोसिन ,चीनी आदि प्राप्त कर सकते है।
- ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट उपलब्ध होने से नागरिकों के कीमती समय और पैसे दोनों की बचत हो सकेगी।
- राज्य के नागरिकों को उनकी आय के अनुसार राशन कार्ड का वित्तरण किया जाता है, जिसके जरिए वह राशन कार्ड के तहत मिलने वाली विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- राशन कार्ड का उपयोग नागरिक अपने महत्त्वपूर्ण दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, सिम आदि के लिए कर सकेंगे।
- नागरिक राशन कार्ड का उपयोग बच्चे के एडमिशन, छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने आदि के लिए कर सकेंगे।
बिहार राशन कार्ड हेतु पात्रता
- लाभार्थी बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- ऐसे नागरिक जिनकी कुछ समय पहले ही शादी हुई है वह राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड
- बिजली का बिल
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
बिहार राशन कार्ड सूची 2023 कैसे चेक करे
- आवेदक को सबसे पहले खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा, होम पेज पर आपको RCMS Report के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

- इसके बाद अगले पेज में आपको District (जिले) का चयन करके Show के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- अब आपको rural और urban दो ऑप्शन दिखाई देंगे।

- यदि आप बिहार के ग्रामीण पंचायत राशन कार्ड की सूची चेक करना चाहते हैं, तो आपको rural के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर ब्लॉक की लिस्ट खुलकर आ जाएगी, यहाँ आप अपने ब्लॉक का चयन करने के बाद आपको पंचायत की लिस्ट में भी अपना चयन करना होगा।

- इसके बाद आपको अपने गाँव की लिस्ट में अपने गाँव का चयन करें।

- अब अपने FPS अर्थात राशन दुकानदारों की लिस्ट में अपने एफपीएस का चयन करना होगा।
- एफपीएस का चयन करके आपको उसके अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्ड हितग्राहियों की लिस्ट में अपना नाम खोजकर राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करना होगा।

- राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करके आपकी स्क्रीन पर राशन कार्ड का विवरण खुल जाएगा।
- यहाँ आप राशन कार्ड की संख्या, प्रकार, कार्डधारी का नाम आदि के साथ परिवार के सदस्य का नाम आदि सभी जानकारी चेक करनी है।

- इस तरह आपकी ऑनलाइन माध्यम से राशन कार्ड लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।