Bhulekh UP @ upbhulekh.gov.in खसरा/खतौनी कैसे देखें? जानें

यह तो हम सभी को मालूम है की जिस समय से उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ बने है। उस समय से यूपी राज्य में लगातारविकास किया जा रहा है। योगी जी की सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक नागरिक को विभन्न एवं पात्रता अनुसार योजनाओं से लाभवंतित किया जा रहा है। हाल ही में ही यूपी सरकार द्वारा Bhulekh UP Portal जारी किया गया है। यह एक डिजिटल पोर्टल है।  जिसके अंतर्गत सभी भूमि रेकॉर्ड्स को डिजिटल रख दिया गया है।

आज के इस लेख के तहत हम आपको उत्तर प्रदेश भूलेख से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- UP Bhulekh क्या है, इसका उद्देश्य, पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेख क्या हैं, भूलेख Khasra & Khatoni नक्शा कैसे देखें आदि के बारे में देंगे। हमारा निवेदन है की आप लेख को अंत तक अवश्य पढे।

Bhulekh UP

यूपी सरकार की राजस्व परिषद ने भूमि अभिलेख हेतु डिजिटल भूलेख यू पी पोर्टल को लॉन्च किया है। राष्ट्रीय भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के माध्यम से देश की सरकार ने सभी भूमि रिकॉर्ड को डिजिटल कर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए भूलेख पोर्टल में भूलेख दो शब्दों से मिलकर बना है।  भू + लेख जहां पर भूख का अर्थ भूमि एवं लेख का अर्थ  विवरण या लेखा होता है  .इस भूलेख योजना का वेबपेज upbhulekh gov in है। Bhulekh UP पोर्टल के अंतर्गत सभी पात्र नागरिकों के जमीन का हिसाब किताब है।

राज्य सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम से कोई भी व्यक्ति अपनी या किसी और की भूमि के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के नागरिक अपने खसरा नंबर खतौनी अपने भूमि का नक्शा देखने के साथ-साथ नंबर भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

UP Bhulekh का संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामUttar Pradesh Bhulekh (उत्तर प्रदेश भू लेख)
विभाग का नामभूमि अभिलेख अनुरक्षण विभाग
लॉन्च किया गयाउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थीराज्य के सभी नागरिक
उद्देश्यऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड प्रदान करने के लिए
Official Websitehttps://upbhulekh.gov.in

Bhulekh UP का उद्देश्य क्या है?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए इस भूलेख यूपी पोर्टल के माध्यम से यूपी के नागरिक अपने रिकॉर्ड्स को कंप्यूटरीकृत करने कर सुरक्षित रख सकते हैं।  इस पोर्टल की मदद से अभिलेखों के रोजाना की गतिविधियों से सुरक्षित किया जाता है। इसके साथ ही यूपी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के नागरिक अपना खाता नंबर खसरा खतौनी आदि भी चेक कर सकते हैं।

राज्य सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के तहत नागरिकों को राजस्व कार्यालय, यूपी लेखपाल या किसी अन्य संबंधित कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिससे उनके समय एवं धन की बचत होगी। इसके साथ ही Bhulekh Uttar Pradesh से प्रणाली में भी पारदर्शिता उत्पन्न होगी।

UP Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेख क्या हैं?

  1. खसरा संख्या और खाता संख्या का विवरण
  2. खातेधारक का नाम
  3. खातेधारकों की संख्या
  4. भूमि का आकार
  5. संपत्ति के बदले किए गए लेन-देन का इतिहास, जिसमें बंधक, तीसरे पक्ष के दावे आदि शामिल हैं।
  6. खाली संपत्ति आदि।

यूपी भूलेख खसरा खतौनी भूमि के प्रकार एवं विशेषताएं  Bhulekh UP

भूमि के प्रकारभूमि की विशेषताएं
6-2अकृषक भूमि – भवन,रेलवे,स्थल,सड़के और
वह अन्य अकर्षित भूमि के उपयोग में लायी जाती है
6-1अकृषक जलमग्न भूमि
5-3-ङअन्य कृषि योग्य बंजर भूमि
2वह भूमि जो असंक्रमणीय भूमिधर के अधिकार में हो
1-कवह भूमि जो संक्रमणीय भूमिधर के अधिकार में हो
6-4जो अन्य कारणों से अकर्षित हो
5-1 कृषि योग्य भूमि -नई परती

UP Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेख क्या हैं?

उत्तर प्रदेश भूमि रिकॉर्ड्स भूमि के स्वामित्व लेख के साथ खसरा एवं खाता संख्या के अनुसार सभी पंजीकृत भूमि का विवरण इस प्रकार है:-

  • खाली संपत्ति।
  • भूमि का आकार।
  • खातेधारकों का नाम।
  • खातेधारकों की संख्या।
  • खसरा संख्या एवं खाता संख्या का विवरण।
  • संपत्ति के बदलने के लिए किए गए लेनदेन का सभी इतिहास, जिसमें बंधक तीसरे पक्ष के दावे आदि शामिल है।

यूपी भूलेख Khasra and Khatauni नक्शा कैसे देखें?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए भूलेख पोर्टल के तहत खसरा एवं खतौनी नक्शा देखने की प्रक्रिया की जानकारी कुछ इस प्रकार है:_

  • सर्वप्रथम आपको Bhulekh UP के अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
UP Bhulekh
  • पोर्टल की होम पेज पर आपको भूलेख खतौनी / खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें का विकल्प दिखाई देगा।
UP Bhulekh
  • जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
UP Bhulekh
  • जिसमें आपको कैप्चा कोड दर्ज  करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको भूमि रिकॉर्ड की जांच हेतु जिला तहसील और गांव का चयन करना होगा।
  • अब आपको खसरा खाता नंबर या खाता नंबर या मालिक खातेदार का नाम ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इस खाता संख्या की विवरण की जांच करने के लिए आपको संख्या का चयन कर और दिए गए उद्धरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप बहुत आसानी से भूलेख खसरा खतौनी देख सकते हैं।
UP Land Record Check कैसे करें?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए भूलेख पोर्टल के तहत यूपी भूमि रिकार्ड्स चेक करने की प्रक्रिया की जानकारी कुछ इस प्रकार है:_

  • सर्वप्रथम आपको Bhulekh UP के अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा। पोर्टल की होम पेज पर आप जनपद, तहसील और ग्राम का नाम का चयन कर  क्लिक करना होगा।
  •  उसके बाद आपको खातेदार के नाम के द्वारा खोजें विकल्प पर क्लिक विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप जमीन मालिक का नाम टाइप करें करेंगे ।
  • अब आपकी स्क्रीन पर सभी विवरण प्रदर्शित हो जाएगा की आपके द्वारा खोजे गए व्यक्ति के नाम पर कितनी भूमि है। 
  • इस प्रकार आप बहुत आसानी से UP Bhulekh पोर्टल पर जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकते हैं।

यूपी भूलेख हेल्पलाइन नंबर क्या है?

यदि उत्तर प्रदेश के नागरिकों को यूपी भूलेख  से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में किसी समस्या का सामना करना पड़ता है। तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

  • ईमेल आईडी : bhulekh-up@gov.in
  • मोबाइल नंबर : 91-7080100588
  • लैंडलाइन नंबर : +91-522-2217145
  • कंप्यूटर सेल राजस्व मंडल लखनऊ, उत्तर प्रदेश