जैसा की आप सभी लोग जानते है की आजकल हम सभी के लिए मोबाइल फ़ोन्स कितना ज़रूरी हो गया है ,जिसमे हमारे बहुत आवश्यक डाक्यूमेंट्स और अन्य चीज़ें भी होती है। ऐसे में अगर कोई मोबाइल फ़ोन कही खो जाये या फिर चोरी हो जाये तो व्यक्ति के आवश्यक दस्तावेज़ भी खो जाते है जिसके कारण व्यक्ति को काफी नुक्सान उठाना पड़ सकता है। और उसकी निजी जानकारियां भी लीक होने का डर रहता है। इस सबको देखते हुए भारत सरकार ने एक पोर्टल लांच किया है जिसका नाम Sanchar Saathi Portal 2023 है।
आप संचार साथी पोर्टल के माध्यम से आप अपने चोरी हुए या खोये हुए मोबाइल फ़ोन के बारे में पता कर सकते है। संचार साथी पोर्टल की मदद से आप खोये हुए या चोरी हुए फ़ोन आसानी से ढूंढ सकते है। आज हम इस पोस्ट की मदद से Sanchar Saathi Portal 2023 से जुड़ी सभी जानकारी बताएंगे। इसलिए आप हमारी पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़े।

Sanchar Saathi Portal 2023
भारत में संचार साथी पोर्टल का शुभारम्भ 17 मई दुनियुआभार में वर्ल्ड टेलीकॉम डे के शुभ अवसर पर 17 मई 2023 में किया जाएगा। भारत के केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी ने मोबाइल फोन की उपयोगिता और निजी जानकारी को ध्यान में रखते हुए संचार साथी पोर्टल को लॉन्च किया है। इस पोर्टल की मदद से आप अपने खोये हुए फ़ोन को आसानी से ढूंढ सकते है।इसके अलावा इस पोर्टल के माध्यम से आप यह भी पता कर सकते है की आपकी आईडी से कितने सिम चालू है। जिस तरह एप्पल में Find my iphone होता है उसी तरह संचार साथी पोर्टल एंड्राइड फ़ोन्स के लिया बनाया गया है। इस व्यवस्था को दिल्ली मुंबई जैसे बड़े शहरो के अलावा पूरे भारत देश में लांच कर दिया जायेगा।
Sanchar Saathi Portal 2023 ( Keyhiighlightes)
पोर्टल का नाम | Sanchar Saathi Portal |
लॉन्च किया गया | केंद्रीय टेलीकॉम मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा |
विभाग | दूरसंचार विभाग भारत सरकार |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
उद्देश्य | खोए हुए फोन को आसानी से ढूंढने की सुविधा प्रदान करना |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://ceir.sancharsaathi.gov.in/ |
Sanchar Saathi Portal का उद्देश्य
भारत सरकार द्वारा Sanchar Saathi Portal को लांच करने का मुख्य उद्देश्य चोरी हुए या खोये हुए फ़ोन के बारे में पता लगाना होता है। और अपने फ़ोन की जानकारी निकालकर फ़ोन को ब्लॉक भी कर सकते है। इसके अलावा आप अपनी आईडी से सम्बंधित आपके नाम पर कितनी सिम यूज़ की जा रही है इसकी भी जानकारी आप इस पोर्टल की मदद से ले सकते हो। और शिकायत दर्ज कर नंबर को बंद भी करवा सकते है। अगर फ़ोन खो जाये या चोरी हो जाये तो आपको केवल पैसों की ही नहीं बल्कि आपके डेटा का लीक होने का भी खतरा रहता है इसलिए सरकार ने लोगो के मोबाइल फ़ोन्स को सुरक्षित रखने के लिए Sanchar Saathi Portal का निर्माण किया है
संचार साथी पोर्टल के लिए पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज
- संचार साथी पोर्टल का लाभ भारत का कोई भी नागरिक प्राप्त कर सकता है।
- मोबाइल नंबर
- मोबाइल खरीद की रसीद
- मोबाइल FIR की कॉपी
Sanchar Saathi Portal से चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करने की प्रक्रिया
Saathi Portal के माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करने की प्रक्रिया निम्नलिखित होती है –
- सबसे पहले, गुम या चोरी हुए मोबाइल के मामले में, आपको Sanchar Saathi Portal की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपको होम पेज दिखाई देगा। होम पेज पर आपको CEIR Services का ऑप्शन दिखाई देगा। इस ऑप्शन पर आपको क्लिक कर लेना है।

- जिसके बाद आपको एक Block Stolen/Lost Mobile के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब यहाँ पर , आपको “मोबाइल चोरी शिकायत” समक्ष एक शिकायत पंजीकरण फ़ॉर्म भरना होगा।
- इस फ़ॉर्म में आपको अपनी व्यक्तिगत और मोबाइल की जानकारी प्रदान करनी होगी, जैसे आपका नाम, संपर्क विवरण, मोबाइल का ब्रांड और मॉडल, IMEI नंबर आदि।

- शिकायत पंजीकृत होने के बाद, शिकायत की अथॉरिटीज को आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी को वेरीफाई करने के लिए समय लग सकता है। एक बार जब शिकायत वेरिफ़िईड हो जाए तो, आपके द्वारा प्रदान किए गए IMEI नंबर के आधार पर मोबाइल ब्लॉक हो जाता है।
- यह ब्लॉक आपके मोबाइल को अनुप्रयोगों और जिलों में अवरुद्ध कर देता है, जिससे उसे अनयोग्य बनाया जाता है।
- इसके बाद, आपको निरंतर अपडेट रखने की सलाह दी जाती है ताकि आपको आपके ब्लॉक किए गए मोबाइल की स्थिति और उसकी प्रगति की जानकारी मिलती रहे।
- यदि आपको अतिरिक्त सहायता या जानकारी की आवश्यकता हो तो ,आपको उपलब्ध संपर्क का उपयोग करके शिकायत अथॉरिटीज से संपर्क करने की सलाह दी जाती है।
- आप इस प्रक्रिया को पूरा करके, Sanchar Saathi Portal आपको गुम या चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करने में सहायता करता है और उपयुक्त अधिकारिकों तक शिकायत पहुंचाने में मदद करता है।