अपनी राशि कैसे जाने | Name, Date of Birth, Time से राशिफल पता करे

हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्र में राशि का बहुत ही महत्व है। हिन्दू धर्म में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले शुभ मुहूर्त निकलवाया जाता है। यह शुभ मुहूर्त   निर्धारण  राशि के अनुसार अलग- अलग होता है। आपने देखा होगा की शादी के समय लड़का और लड़की की राशि को देखा जाता है और उनकी कुंडली का मिलान (Matching) किया जाता है। आपको बता दे कि राशि में जो राशिफल दिया होता है वह बहुत सारे ग्रह नक्षत्रों को देखकर अनुमान लगाते हैं कि आपका दिन कैसा जानेवाला रहता है। राशि बहुत ज्यादा प्रभावशाली होती है इसीलिए लोग अपनी सही राशि जानना चाहते हैं। इसलिए आज हम आपको इस लेख के ज़रिये बताएंगे की Apne Naam Ki Rashi Kaise Jane, इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े। 

Mobile Tower Kaise Lagwaye 2023

राशियों के प्रकार

वैदिक ज्योतिष के अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं। जो निम्नलिखित  हैं –

1. मेष राशि (Aries)

2. वृष राशि  (Taurus

3. मिथुन राशि (Gemini)

4. कर्क राशि (Cancer)

5. सिंह राशि (Leo)

6. कन्या राशि ( Virgo)

7. तुला राशि (Libra)

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

9. धनु राशि (Sagittarius)

10. मकर राशि (Capricornus)

11. कुम्भ राशि (Aquarius)

12 मीन राशि (Pisces)

नाम से राशि कैसे चेक करे

 अपने नाम से राशि पता करने के लिए आप इस प्रकार से अपनी राशि चेक कर सकते है, जो निम्नलिखित है।

1. मेष (Aries)

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ से आरंभ होता है, उन सभी लोगों की मेष राशि होती है, इसका चिन्ह भेड़ होता है। 

 

2. वृष (Taurus)

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो होता है, उनकी राशि वृष होती है, इसका चिन्ह बैल है।  

3. मिथुन (Gemini)

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह होता है उनकी राशि मिथुन होती है | इसका चिन्ह नारी व पुरुष का युग्म होता है। 

 

4. कर्क (Cancer)

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो होता है उनकी राशि कर्क होती है | इसका चिन्ह केकड़े के समान होता है

5. सिंह (Leo)

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे होता है उनकी राशि सिंह होती है, इसका चिन्ह सिंह होता है।  

6. कन्या (Virgo)

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो होता है, उनकी राशि कन्या होती है, इसका चिन्ह एक लड़की नौका में बैठी हुई है। 

 

7. तुला (Libra)

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते होता है, उनकी राशि तुला होती है, इसका चिन्ह एक पुरुष हाथ में तराजू लिए है।  

8. वृश्चिक (Scorpio)

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू होता है, उनकी वृश्चिक राशि है, इसका चिन्ह बिच्छू है।  

9. धनु (Sagittarius)

अगर नाम का पहला अक्षर य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे है तो इन लोगों की राशि धनु होती है, इसका चिन्ह धनुष लिए एक पुरुष और साथ में घोड़ा है।  

10. मकर (Capricornus)

यदि आपके नाम का पहला अक्षर भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी – है तो आपकी राशि मकर है, इसका चिन्ह मृग या हिरण है।  

11. कुंभ (Aquarius)

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द होता है, उनकी राशि कुंभ है | इसका चिन्ह कलश लिए एक पुरुष है।  

12. मीन (Pisces)

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची होता है, उनकी राशि मीन है, इसका चिन्ह दो मछलियां है। 

 

जन्मतिथि से राशि कैसे चेक करे

जन्मतिथिराशि
21 मार्च से 20 अप्रैल मेष राशि
21 अप्रैल से 21 मई वृषभ राशि
22 मई से 21 जून मिथुन राशि
22 जून 22 जुलाई कर्क राशि
23 जुलाई से 21 अगस्त सिंह राशि
22 अगस्त से 23 सितंबर कन्या राशि
24 सितंबर से 23 अक्टूबर तुला राशि
24 अक्टूबर से 22 नवंबर वृश्चिक राशि
23 नवंबर से 22 दिसंबर धनु राशि
23 दिसंबर से 20 जनवरी मकर राशी
21 जनवरी से 19 फरवरी कुंभ राशि
20 फरवरी से 20 मार्च मीन राशि