Rajasthan Jan Kalyan Portal 2024: लॉगिन और रजिस्ट्रेशन jankalyan.rajasthan.gov.in

Rajasthan Jan Kalyan Portal: राजस्थान सरकार ने अपने नागरिकों के लिए जन कल्याण पोर्टल लॉन्च किया है, जिससे सभी सरकारी विभागों की सेवाओं और योजनाओं की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर प्राप्त की जा सकती है। पहले, योजनाओं की जानकारी के लिए अलग-अलग पोर्टल्स का उपयोग करना पड़ता था, जिससे कई बार नागरिक महत्वपूर्ण सूचनाओं से वंचित रह जाते थे। इन समस्याओं को देखते हुए, राजस्थान सरकार ने जन कल्याण पोर्टल की शुरुआत की है।

E Ration Card Download 

Jan Kalyan Portal Rajasthan

राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने दिसंबर 2022 में जन कल्याण पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के नागरिकों को सभी सरकारी सूचनाओं और योजनाओं की जानकारी एकीकृत रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य है कि राज्य के नागरिक एक ही पोर्टल के जरिए घर बैठे, बिना किसी खर्च के, आसानी से सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकें।

जन कल्याण पोर्टल की विशेषताएँ:

  • एकीकृत जानकारी: सभी सरकारी योजनाओं और विभागों की जानकारी एक स्थान पर।
  • घर बैठे सुविधाएँ: नागरिकों को सरकारी कार्यालयों या अधिकारियों के पास जाने की आवश्यकता नहीं।
  • समय और धन की बचत: घर से ही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
  • पारदर्शिता: सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी।

Solar Energy Kya Hai 

पोर्टल का विकास:

जन कल्याण पोर्टल को सूचना एवं प्रौद्योगिकी दूरसंचार विभाग द्वारा राजस्थान सरकार के आदेश पर तैयार किया गया है। अब नागरिक किसी भी विभाग से संबंधित योजना की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

ऐप डाउनलोड करने की विधि:

  • जन कल्याण पोर्टल का उपयोग करने के लिए नागरिकों को अपने फोन में जन कल्याण पोर्टल ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप को डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
  • अपने फोन के ऐप स्टोर (Google Play Store या Apple App Store) में जाएं।
  • सर्च बार में “Jan Kalyan Portal Rajasthan” टाइप करें।
  • ऐप को ढूंढकर इंस्टॉल बटन पर क्लिक करें।
  • इंस्टॉल होने के बाद ऐप को ओपन करें और आवश्यक जानकारी दर्ज कर लॉगिन करें।

इस प्रकार, राजस्थान जन कल्याण पोर्टल नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण साधन है, जिससे वे सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: –jankalyan.rajasthan.gov.in

Man ko Shant Kaise Kare 

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान के बारे में जानकारी

आर्टिकलJan Kalyan Portal Rajasthan
लॉन्च कियामुख्यमंत्रि अशोक गहलोत जी के द्वारा
सम्बन्धित विभागसूचना एंव दूरसंचार विभाग
राज्यराजस्थान
वर्ष2024
लाभार्थिप्रदेश के सभी नागरिक
उद्देश्यप्रदेश के नगरिको को सभी सरकारी योजनाओं व विभागो से सम्बन्धित जानकारी एक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध करवाना
आवेदन प्रक्रियाऑनलाईन
आधिकारिक वेबसाईटhttps://jankalyan.rajasthan.gov.in/

Jan Kalyan Portal Rajasthan के उद्देश्य

  • राजस्थान जन कल्याण पोर्टल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को सरकारी योजनाओं और विभिन्न विभागों से संबंधित सभी जानकारियाँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल के माध्यम से, नागरिकों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी। अब आप घर बैठे ही किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, बिना कहीं जाए।
  • इस पोर्टल का उपयोग करके, आप कई ऑनलाइन कार्यों को आसानी से निपटा सकते हैं। अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, जिससे आपकी दिनचर्या में आसानी होगी और अनावश्यक परेशानियों से बचा जा सकेगा।
  • चाहे वह कोई योजना हो, आवेदन पत्र भरना हो, या फिर किसी सरकारी दस्तावेज़ की जानकारी चाहिए हो, सब कुछ अब सिर्फ कुछ ही क्लिक में आपके सामने होगा। यह पोर्टल नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है ताकि हर कोई इसे आसानी से उपयोग कर सके।
  • इससे न केवल आपका समय बचेगा बल्कि आप हर महत्वपूर्ण जानकारी से अपडेट रहेंगे। राजस्थान जन कल्याण पोर्टल के साथ, आप डिजिटल इंडिया की ओर एक कदम और बढ़ा सकते हैं। तो अब किसी भी जानकारी के लिए पोर्टल का उपयोग करें और अपनी जिंदगी को और आसान बनाएं।

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान के लाभ एंव विशेषताएं

  • राजस्थान के मुख्यमंत्री, श्री अशोक गहलोत जी, ने एक नई योजना का उद्घाटन किया है जिसका नाम है “जन कल्याण पोर्टल राजस्थान”। इस पोर्टल के माध्यम से राजस्थान सरकार ने सभी नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।
  • इस नई पहल के जरिए, राजस्थान के नागरिक अब सरकारी योजनाओं और सेवाओं की सभी जानकारी को घर बैठे ही प्राप्त कर सकेंगे। अब उन्हें किसी भी सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जो उनके समय और देश की संसाधनों की बचत करेगा।
  • जन कल्याण पोर्टल के माध्यम से, राजस्थान सरकार ने जिलों और विभागों के सभी नवीनतम और महत्वपूर्ण सूचनाओं को एक स्थान पर एकीकृत किया है। यहाँ पर लोग मुख्यमंत्री जी के भाषण, घोषणाएं, कैबिनेट निर्णय, बजट की घोषणा आदि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल पर न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी होगी, बल्कि सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के पुरस्कार और उपलब्धियों की भी सूचना उपलब्ध होगी। यहाँ पर लोग राजस्थान राज्य के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों की विधानसभाओं में परियोजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
  • इस पोर्टल का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी सेवाओं और योजनाओं से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां सुगम और सहज तरीके से प्राप्त करने में सहायता करना है।

जन कल्याण पोर्टल राजस्थान के लिए पंजीकरण कैसे करना है

  • पंजीकरण के लिए आपको सबसे पहले पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आयेगा
  • होम पेज पर आपको एक पंजीकरण का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है
  • उसके बाद एक फॉर्म खुलकर आयेगा
  • इस पंजीकरण फॉर्म मे अपना नाम पता और मोबाईल नम्बर डालना है
  • आपके फोन मे एक ओटीपी प्राप्त होगा उस ओटीपी को दर्ज करना है
  • एक नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर आयेगा जिसमे आपको सभी जानकारियो को ठीक प्रकार से दर्ज करना है
  • सबकुछ ठीक प्रकार से भर लेने के बाद सबमिट का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है
  • इस प्रकार आपका रजिस्ट्रेशन जन कल्याण पोर्टल पर सफलतापूर्वक हो जायेगा

महत्वपूर्ण दस्तावेज़ डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको जन कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://jankalyan.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा
  • आपके सामने इस पोर्टल का होम पेज खुलकर आयेगा
  • इस पर आपको मैन्युबार का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको दस्तावेज़ के विकल्प पर क्लिक करना है
  • क्लिक करने के पश्चात् आपके सामने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ो की सूची खुलकर आयेगी
  • अब आपको इस सूची मे अपनी आवश्यकता के अनुसार दस्तावेज़ का चयन करना है
  • स्क्रीन पर एक PDF फाईल खुलकर आयेगी
  • अब आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना है
  • आपके दस्तावेज़ आसानी से डाउनलोड हो जाएगा

Jan Kalyan मोबाईल ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको जन कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आयेगा
  • जिस पर आपको मैन्यु बार के विकल्प पर क्लिक करना है
  • अब आपको ई कनेक्शन के विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके पश्चात आपको मोबाईल ऐप के विकल्प पर क्लिक करना है
  • आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलकर आयेगा
  • इस पेज पर आपको Install का विकल्प दिखाई देगा क्लिक करना है
  • इस प्रकार आप आसानी से अपने मोबाईल फोन मे जन कल्याण ऐप्लिकेशन डाउनलोड कर सकते है

जन कल्याण योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको जन कल्याण पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है
  • आपके सामने होम पेज खुलकर आयेगा
  • होम पेज पर आपको मैन्यु बार का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करना है
  • अब आपको जन कल्याणकारी योजनाएं और सेवाएं के विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको योजनाएं के विकल्प पर क्लिक करना होगा
  • आपके सामने एक नया पेज खुलकर आयेगा
  • इस पेज पर आपको विभाग, योजना, लाभार्थि, श्रेणी तथा कार्यान्वयन क्षेत्र का चयन करना है
  • इसके बाद आपको ढूंढे के विकल्प पर क्लिक करना है
  • अब आपको विवरण देखें के विकल्प पर क्लिक करना है
  • संम्बन्धित सभी जानकारी आपके फोन के स्क्रीन पर होगी
  • इस प्रकार आप सम्बन्धित सभी योजनाओं की जानकारी घर बैठे आसानी से प्राप्त कर सकते है