हमारे देश भारत में विभिन्न प्रकार के पशुओ का पालन पोषण किया जाता है। और ये पशुओ का पालन अधिकतर किसान भाई और पशुपालक ही करते है, क्योकि ये लोग पशुपालन को ही अपनी आय का साधन बना कर अपना जीवन यापन करते है। इसीलिए किसानों और पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा नई नई योजनए और नए-नए पुरस्कार भी प्रदान किए जाते हैं। इसी प्रकार का एक पुरुस्कार जो पशुपालको को प्रदान किया जाएगा जिसका नाम ”राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार” है।
यदि आप भी पशुपालक है। और इस पुरूस्कार को प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको आपने आर्टिकल के माध्यम से National Gopal Ratna Award Apply Online 2023 के बारे में सभी जानकारी प्रदान कराएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2023
राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार पशुधन और डेयरी क्षेत्र में सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक है। जिसका शुभारम्भ भारत में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबसे पहले वर्ष 2014 में राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत किया गया। तत्पश्चात (RGM) मिशन के अंतर्गत ही राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार का संचालन भी किया गया। आआप्को बता दे कि सरकार द्वारा पशुपालको को इस पुरुस्कार के साथ साथ कुछ राशि भी इनाम के तोर पर प्रदान की जाएगी। नेशनल गोपाल रत्न अवार्ड के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 15 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे।
Gopal Ratna Award 2023 Details
अवार्ड का नाम | राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार |
शुरू किया गया | भारत सरकार द्वारा |
विभाग | पशुपालन और डेयरी विभाग |
उद्देश्य | पशुपालकों, एफपीओ, कृत्रिम गर्भाधान टेक्नीशियन आदि को प्रोत्साहित करना |
आर्थिक लाभ | 2 लाख से 5 लाख रुपए |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://awards.gov.in/ |
टेलीग्राम चैनल से जुड़ने के लिए | click here |
Gopal Ratna Award का उद्देश्य
National Gopal Ratna Award का मुख्य उद्देश्य स्वदेशी मवेशीयों को पालने वाले किसानों, सर्वश्रेष्ठ artificial insemination technicians और डेयरी सहकारी समितियों/ दुग्ध उत्पादक कंपनी/ डेयरी किसान उत्पादक संगठनों की पहचान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। और मात्र उद्देश्य यही है की डेयरी विभाग से जुड़ी सभी संस्थाओं एवं पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना है।
गोपाल रत्न अवार्ड आवेदन तिथियां
यदि आप राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के तहत अपना आवेदन करना चाहते हैं तो आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां निम्नलिखित है –
क्रमांक | इवेंट | Important Date |
---|---|---|
01 | Registration Starts | 15 August, 2023 |
02 | Last Date Of Registration | 15 September, 2023 |
03 | Result Date | 26 November, 2023 |
राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार के तहत पुरस्कार राशि
अवार्ड के तहत प्रथम तीन स्थान पर आने वाले किसान या फिर संगठन को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है, जिसकी पूरी जानकारी निम्नलिखित है –
- प्रथम स्थान आने पर ₹500000
- द्वितीय स्थान आने पर ₹300000
- तृतीय स्थान आने पर ₹200000
National Gopal Ratna Award 2023 Winner List
पुरस्कार | Winner List 2023 |
---|---|
प्रथम पुरस्कार | जल्द घोषित होगा |
द्वितीय पुरस्कार | जल्द घोषित होगा |
तृतीय पुरस्कार | जल्द घोषित होगा |
गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए पात्रता
- आवेदक भारत का मूल निवासी होना जरूरी है।
- आवेदक किसान या फिर पशुपालक होना जरूरी है।
- कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन भी आवेदन के लिए पात्र होंगे।
- इसके अलावा एफपीओ संस्था, दुग्ध उत्पादक कंपनी और डेयरी सहकारी समिति भी आवेदन के लिए पात्र होंगे।
Gopal Ratna Award Registered Breed List
Registered Cattle Breed List 2023
क्रमांक | गाय की नस्ल | राज्य का नाम |
---|---|---|
01 | अमृत महल | कर्नाटक |
02 | बछौर | बिहार |
03 | बरगुड | तमिलनाडु |
04 | डांगी | एमपी और महाराष्ट्र |
05 | देवनी | महाराष्ट्र और कर्नाटक |
06 | गावलाव | एमपी और महाराष्ट्र |
07 | गिर | गुजरात |
08 | हल्लीकर | कर्नाटक |
09 | हरियाणा | यूपी, हरियाणा और राजस्थान |
10 | कंगायम | तमिलनाडु |
11 | कांकरेज | गुजरात और राजस्थान |
12 | केनकथा | यूपी और एमपी |
13 | खिरीगढ़ | यूपी |
14 | खिल्लर | महाराष्ट्र और कर्नाटक |
15 | कृष्णा घाटी | कर्नाटक |
16 | मालवी | एमपी |
17 | मेवाती | हरियाणा, यूपी और राजस्थान |
18 | नागौरी | राजस्थान |
19 | निमाड़ी | एमपी |
20 | ओंगोल | आंध्र प्रदेश |
21 | पोनवार | यूपी |
22 | पुंगनूर | आंध्र प्रदेश |
23 | राठी | राजस्थान |
24 | रेड कंधारी | महाराष्ट्र |
25 | रेड सिंधी | मात्र संगठित खेतों पर |
26 | साहिवाल | पंजाब और राजस्थान |
27 | सिरी | पश्चिम बंगाल और सिक्किम |
28 | थरपारकर | राजस्थान |
29 | अंबलाचेरी | तमिल नाडु |
30 | वेचूर | केरल |
31 | मोटू | ओडिशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ |
32 | घूमुसरी | ओडिशा |
33 | बिंझरपुरी | ओडीशा |
34 | खारियर | ओडीशा |
35 | पुलिकुलम | तमिलनाडु |
36 | कोसली | छत्तीसगढ़ |
37 | मलनाड गिद्दा | कर्नाटक |
38 | बेलाही | चंडीगढ़ और हरियाणा |
39 | गंगातीरी | यूपी और बिहार |
40 | बद्री | उत्तराखंड |
41 | लखिमी | असम |
42 | लद्दाखी | जम्मू और कश्मीर |
43 | कोंकण कपिला | महाराष्ट्र और गोवा |
44 | पोडाथूरपू | तेलंगाना |
45 | नारी | गुजरात और राजस्थान |
46 | डगरी | गुजरात |
47 | थुथो | नागालैंड |
48 | श्वेता कपिला | गोवा |
49 | हिमाचली पहाड़ी | हिमाचल प्रदेश |
50 | पूर्णिया | बिहार |
51 | कठाणी | महाराष्ट्र |
52 | संचोरी | राजस्थान |
53 | मसीलम | मेघालय |
Registered Buffalo Breed List 2023
क्रमांक | भैंस की नस्ल का नाम | राज्य |
---|---|---|
01 | भदावरी | एमपी और उत्तर प्रदेश |
02 | जाफराबादी | गुजरात |
03 | मराठवाड़ी | महाराष्ट्र |
04 | मेहसाणा | गुजरात |
05 | मुराह | हरियाणा |
06 | नागपुरी | महाराष्ट्र |
07 | नीली रवि | पंजाब |
08 | पंढरपुरी | महाराष्ट्र |
09 | सुरती | गुजरात |
10 | टोडा | तमिलनाडु |
11 | बन्नी | गुजरात |
12 | चिल्का | ओडिशा |
13 | कालाहांडी | ओडिशा |
14 | लुइत (दलदल) | मणिपुर और असम |
15 | बरगुर | तमिलनाडु |
16 | छत्तीसगढ़ी | छत्तीसगढ़ |
17 | गोजरी | हिमाचल प्रदेश और पंजाब |
18 | धारवाड़ी | कर्नाटक |
19 | मांडा | ओडिशा |
20 | पूर्णाथाड़ी | महाराष्ट्र |