Mukhamantri Vriksh Sampada Yojana 2023 Application Form, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन | मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना आवेदन कैसे करें
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानो के हित में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना 2023 लागू किया है। राज्य सरकार ने वृक्ष संपदा योजना किसान भाइयो के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए लांच की है। साथ ही निजी भूमि पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देकर काष्ठ आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना तथा आय और रोज़गार के अवसर को बढ़ाने के लिए भी इस योजना को शुरू किया गया। यदि आप भी अपनी भूमि में पेड़ पौधे लगाकर सरकार द्वारा मिलने वाला लाभ उठाना चाहते है, तो आज हम आपको अपनी पोस्ट के माध्यम से Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana 2023 क्या है, और इस योजना का उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आदि सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपको बताएंगे। इसलिए आप हमारी पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़े।
Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana 2023
छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा 17 दिसंबर को Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana 2023 को आरंभ करने की घोषणा की गई थी। और इस योजना का सुभारम्भ 21 मार्च 2023 को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर किया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से 5 साल के भीतर 2 लाख एकड़ निजी भूमि पर राज्य सरकार द्वारा इमारती व औषधीय वृक्ष को तैयार करने की मुहीम बनाई गई है। इसके अतिरिक्त किसानो को इस योजना के माध्यम से निजी भूमि पर पौधों के रोपण हेतु 50% सब्सिडी भी प्रदान की जाएगी, इसके साथ ही प्रति एकड़ 10 हजार रुपए का बोनस 3 सालो तक प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के तहत पेड़ तैयार होने पर किसानों के पेड़ों की लकड़ी, छाल आदि बिकवाने में भी सरकार सभी किसान भाइयो की मदद करेगी।

Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय में वृद्धि करना तथा रोजगार के अवसर में भी बढ़ोत्तरी कराना है। और राज्य की निजी भूमि पर पौधारोपण को प्रोत्साहित कर उद्योगों को बढ़ाना है। इस योजना के तहत किसानों को राज्य सरकार द्वारा 50% सब्सिडी वृक्षारोपण करने के लिए प्रदान की जाएगी।इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार व वन विभाग द्वारा किसानों के ज़रिये तैयार की गई पेड़ों की लकड़ी और छाल बिकवाने व निर्यात हेतु देश-विदेश की कंपनियों के साथ मिलकर किसानों से एमओयू किया जाएगा।
Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana 2023 (Key Highlights)
योजना का नाम | Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | निजी भूमि पर पौधारोपण को बढ़ावा देना आय व रोजगार के अवसर को बढ़ाना |
लाभ | 50% सब्सिडी और प्रति एकड़ 10 हजार रुपए बोनस |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | http://www.cgforest.com/ |
मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- छत्तीसगढ़ में Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana का शुभारम्भ अपने राज्य के नागरिको को अपनी निजी भूमि पर व्यवसायिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा लकड़ी का उपयोग करने करने हेतु राज्य के नागरिको को प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे राज्य के किसानो की इस कार्य से ही अच्छी कमाई हो सकेगी।
- लकड़ी से संबंधित उद्योगों को भी इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बढ़ावा दिया जाएगा।
- इसके अलावा निजी भूमि पर पौधों के रोपण हेतु सरकार द्वारा किसानों को 50% सब्सिडी इस योजना के तहत प्रदान की जाएगी।
- प्रति एकड़ 10,000 रुपए की धनराशि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों को 3 वर्ष तक इस योजना के माध्यम से बोनस के रूप में प्रदान की जाएगी। जाएगी।
- राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना 2023 के भली भांति संचालन हेतु 100 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है।
- इसके अतिरिक्त 5 साल के भीतर 2 लाख एकड़ निजी भूमि पर इमारती व औषधीय वृक्ष तैयार करने का लक्ष्य राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत निर्धारित किया गया है।
- राज्य के सभी किसान अब अपनी भूमी पर मौजूद कृषि के रूप में रोपित पेड़ों की कटाई को स्वंय ही करा सकेंगे।
Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana के लिए पात्रता
- मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के लिए छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सभी वर्ग के नागरिक पात्र होंगे।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- स्थाई प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जमीनी दस्तावेज
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Mukhyamantri Vriksh Sampada Yojana 2023 के लिए आवेदन कैसे करें
- मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के आवेदन के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी वन विभाग कार्यालय में जाना होगा।
- वहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
- सारी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आपको यह आवेदन फॉर्म वापस वहीं जमा कर देना होगा जहां से आप ने प्राप्त किया था।
- इस प्रकार आप इस योजना के तहत आसानी से और सफलतापूर्वक आवेदन कर सकते है।