उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना का शुभारंभ किया गया है। `इस योजना को मुख्य रूप से ऐसी महिलाओ के लिए चलायी गई है, जिन्होंने कोरोनावायरस संक्रमण में अपने माता पिता पति पुत्र या पुत्री को खोया है। ऐसी महिलाओ को यूपी सरकार द्वारा कुछ आर्थिक राशि प्रदान कराई जाएगी। जिससे वो महिलाए अपने परिवार का भरण पोषण आसानी से कर सकेंगी। यदि आप भी उत्तेर प्रदेश के निवासी है, और इस मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना 2023 के बारे में विस्तार से जानना चाहते है। तो आज हम आपको अपनी पोस्ट के माध्यम से Mukhyamantri Nari Samman Yojana से जुड़े सभी महत्वपूर्ण जानकारी बताएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।
Mukhyamantri Nari Samman Yojana 2023
Mukhyamantri Nari Samman Yojana के तहत कोविड-19 महामारी से प्रभावित महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक सुरक्षा, संरक्षण व उन्नयन प्रदान की जाएगी। डीएम आशुतोष निरंजन बोले, योजना का उद्देश्य 1 मार्च 2020 के बाद पिता, पति, संरक्षक को खोने वाली महिलाओं को संरक्षण प्रदान करना है।मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना में 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाएं, जिन्होंने अपने पिता, माता, पति, पुत्र, पुत्री, संरक्षक के रूप में परिवार की आजीविका चलाने वाले सदस्य को 1 मार्च 2020 के बाद उन सभी महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा। इस योजना के संचालन के लिए विभिन्न विभागों को एकजुट होकर प्रयास किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना का उद्देश्य
इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है कि कोविड-19 महामारी के दौरान 1 मार्च 2020 के उपरांत अपने पिता /पति/ संरक्षक को खोने वाली महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक रूप से चल रही विभिन्न संचालित योजनाओं का लाभ दिलाना, योजनाओं तथा कार्यक्रमों में रोजगार के नए अवसर प्रदान करना कौशल विकास, क्षमतावर्धन एवं स्वरोजगार से जोड़ना है। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना में महिलाओं को चिह्नित करने का कार्य एक नवंबर से तीस नवंबर तक पूर्ण करके विशेष कार्य योजना बनाकर कार्रवाई की जाएगी। इस योजना को तहत ऐसी महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक उन्नयन के लिए प्रदेश में संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना के मुख्य तथ्य
योजना का नाम | मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना 2023 |
किसके द्वारा शुरू की गई | मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वार |
योजना का उद्देश्य | कोरोना से प्रभावित महिलाओं को लाभ प्राप्त होगा जिससे वह अपने जीवन यापन आसानी से कर सकेंगे |
योजना का लाभ | महिलाओं को आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा |
योजना के लाभार्थी | कोरोनावायरस से प्रभावित की महिलाएं |
योजना की आरंभ तिथि | 9 नवंबर 2021 |
योजना का साल | 2022 |
आयु सीमा | 18 वर्ष से अधिक |
आधिकारिक वेबसाइट | click here |
महिलाओं को इन सभी योजनाओं का लाभ मिलेगा
- राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
- मुख्यमंत्री अभ्दुय कोचिंग योजना
- स्व: रोजगार योजना
- पति के मृत्यु पर विधवा पेंशन
- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
- पुनर्विवाह को दंपत्ति पुरस्कार
- आंगनबाडी
- कार्यकर्ता
- सहायिका
- आशा
- संगिनी पदों पर नियुक्ति
- स्वास्थ्य मिशन
- विभागों की नियुक्ति में प्राथमिकता
- मनरेगा
- आजीविका मिशन
- आवास योजना
- पंचायत उद्योग योजना
मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना के लाभ और विशेषताएं
- मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना यूपी के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी के द्वारा शुरू की गई है।
- मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना के अंतर्गत ऐसी महिलाए जो करोना में पति या अन्य स्वजन को खो चुकी उन महिलाओं को इस योजना का सहारा प्राप्त होगा।
- इस योजना में डीएम राजकमल यादव ने बागपत में ऐसी महिलाओं को लाभान्वित करने को चिन्हित कर काम शुरू कर दिया गया है।
- कोविड-19 महामारी में जिन महिलाओं ने अपने परिवार के सदस्य को खो दिया है, उन महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की जाएगी।
- इस योजना का लाभ 18 साल से ऊपर की महिलाओं को मिलेगा।
- इस योजना में महिलाओं ने 1 मार्च 2020 के बाद कोविड-19 से अपने को खो दिया है ऐसी महिलाएँ ही इस योजना का पात्र है।
- 30 नवंबर तक महिलाओं को लाभान्वित करने का अभियान चलेगा और योजना का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा।
- महिलाओं को किसी पर निर्भर रहने की भी जरूरत नहीं है।
- इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
यूपी नारी सम्मान योजना के तहत विभाग की सूची
इस यूपी नारी सम्मान योजना में विभाग की सूची निम्नलिखित है:-
- समाज कल्याण विभाग
- महिला कल्याण विभाग
- बाल विकास विभाग
- पुष्टाहार विभाग
- स्वास्थ्य विभाग
- ग्राम विकास विभाग
- पंचायती राज विभाग
मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना की पात्रता
- लाभार्थी महिला को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना में महिलाओं की आयु सीमा 18 से ऊपर महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- मृत्यु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- आवेदक का पता
- आवेदक का फोन नंबर
मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया
यदि आप भी मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको अभी कुछ समय का इंतजार करना होगा। क्योंकि सरकार द्वारा अभी सिर्फ इस योजना की घोषणा की गई है अभी इसकी आवेदन की कोई ऑफिसियल वेबसाइट, ऑफलाइन या ऑनलाइन प्रक्रिया जारी नहीं की गई है जैसे ही मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना की आवेदन की प्रक्रिया के लिए कोई ऑफिसियल वेबसाइट जारी की जाएंगी वैसी ही हम आपको अपनी पोस्ट के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया की पूरी जानकारी आपको बताएंगे।