उत्तराखंड सरकार द्वारा महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत लाभ मिलने पर उत्तराखंड राज्य की महिलाओं के जीवन स्तर में काफी सुधार होगा और वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन पाएंगी।
यदि आप भी उत्तराखंड के निवासी है। और Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana 2023 का लाभ प्राप्त करना चाहते है। तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री लखपति योजना के उद्देश्य,पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी प्रदान कराएंगे। इसलिए आप हमारी पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़े।

Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana 2023
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की शरुआत उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए की गई है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक राज्य की 3 लाख 67 हजार स्वयं सहायता समूह की 1 लाख 25 हजार महिलाओं को लखपति बनाने का मकसद रखा गया है। इन महिलाओं की सालाना आय एक लाख से अधिक प्रदान की जाएगी। जिससे महिलाओं के जीवन स्तर में काफी सुधार होगा और वह आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन पाएंगी।
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana |
घोषणा की गई | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा |
कब शुरू हुई | 4 नवंबर 2023 को |
लाभार्थी | स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं |
उद्देश्य | लखपति बनाना |
राज्य | उत्तराखंड |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द ही लांच होगी |
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को लखपति बनाकर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। जिसके तहत राज्य की महिलाएँ आत्मनिर्भर होकर समाज में आराम से अपना जीवन व्यतीत कर सकते है। तथा अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा सवा लाख महिलाओं को 2025 तक लखपति बनाने की उद्देश्य रखा गया है।
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए पात्रता
- Lakhpati Didi Yojana के लिए आवेदिका उत्तराखंड की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत केवल स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं ही पात्र होंगी।
- लखपति योजना उत्तराखंड का लाभ केवल महिलाओं को ही मिलेगा।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन कैसे करें
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के द्वारा राज्य में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana को शुरू करने की घोषणा की। जिसके माध्यम से ग्रामीण विकास विभाग में 2025 तक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सवा लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है। लेकिन आपको बता दे कि अभी इस योजना के तहत सरकार द्वारा कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। और न ही अभी कोई आधिकारिक वेबसाइट को लांच किया गया है। जैसे ही मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत हमे जैसे ही कोई भी सुचना प्राप्त होती है। हम तुरंत ही अपनी इस पोस्ट के माध्यम से आपको मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।