mParivahan App 2023 क्या है|Know How To Use mparivahan App|

भारत सरकार द्वारा हाल ही में एक नया एप्लीकेशन लांच किया गया है। जिसका नाम mParivahan App है।  इस एप्प के माध्यम से अब परिवहन चालक अपने मोबाइल फ़ोन पर ही वर्चुअल आरसी, लाइसेंस, आदि दस्तावेजों के साथ-साथ, सड़क परिवहन कार्यालयों, ट्रैफिक स्टेट्स, RTO के कार्यालय के स्थान से सम्बंधित सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। आज के इस लेख के तहत हम आपको  mParivahan App से जुड़ी सभी जानकारी जैसे- एप्प के लाभ, इसके अंतर्गत दी जाने वाली सेवाएँ, इसे इस्तेमाल करने की प्रक्रिया जानना चाहते हैं आदि के बारे में बताएंगे। हमारा निवेदन है की आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। 

पवित्रा पोर्टल 2023 क्या है|

mParivahan App यहाँ जाने

जैसा हम सभी को मालूम है, कि आज के समय में कितना ट्रैफिक बढ़ गया है। जिसके तहत काफी समस्या उत्पन्न हो रही है। इसलिए इस समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना सभी के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है। भारत देश में सभी वाहन चालक के पास अपने रजिस्टर्ड वाहनों के सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज किसी भी यात्रा के दौरान होने बहुत ज्यादा जरूरी है। यदि आप किसी भी यात्रा पर जाते हैं और आपके पास आता भी नहीं है। तो आपको बड़ी समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है , परंतु बहुत बार ऐसा भी होता है, कि आपका दस्तावेज खो जाते हैं कहीं गुम हो जाते हैं। तो आपको भारी जुर्माना देना पड़ता है।

mparivahan app kya hai

mParivahan App के तहत से डिजिटली उनके दस्तावेजों की वर्चुअल कॉपी डिजिटल फॉर्मेट में अपने मोबाइल पर रहने की सुविधा प्रदान की गई हैं। यह प्रारूप भी ओरिजिनल दस्तावेजों की तरह ही मान्य होगा। जिसका उपयोग आवेदक  कही भी अपने मोबाइल फ़ोन द्वारा कर सकते हैं। इसके साथ ही mParivahan App के माध्यम से अपनी सुविधानुसार तीन भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, मराठी) में से किसी एक भाषा का भी चयन कर दी जाने वाली सेवाओं जैसे आपतकालीन सेवा, ड्राइविंग मॉक टेस्ट, सेकंड हैंड वाहन, प्रदूषण जाँच केंद्र (RTO) की जानकारी आदि सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे।

एम परिवहन मोबाइल एप्प : Details

एप्प का नामmParivahan मोबाइल एप्प
शुरू किया गयासड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा
विकसित किया गयाNIC (नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर)
साल2023
एप्प डाउनलोडऑनलाइन
लाभार्थीदेश के सभी वाहन चालक नागरिक
उद्देश्यवाहन दस्तावेजों को डिजिटली उपलब्ध करवाना
वेबसाइटmParivahan.gov.in

मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र भर्ती

mParivahan एप्प से जुड़े लाभ और विशेषताएँ

  • देश के सभी वाहन चालक अपने एंड्राइड मोबाइल पर आसानी से mParivahan एप्प को डाउनलोड कर सकेंगे।
  • mParivahan एप्प भारत सरकार द्वारा बनाया गया एप्प है, जिसे NIC (नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर) द्वारा विकसित किया गया है।
  • इस एप्प के अंतर्गत आवेदक प्रदान की गई तीन भाषाओं हिंदी, अंग्रेजी और मराठी में से अपनी सुविधा अनुसार किसी भी एक भाषा का चयन कर सकते हैं।
  • इस एप्प के माध्यम से आवेदक वाहन की वर्चुअल एआरसी, लाइसेंस आदि जैसे दस्तावेजों को डिजिटल प्रारूप में अपने पास रख सकते हैं, इसके लिए उन्हें अपने ओरिजिनल दस्तावेजों को हमेशा अपने साथ ले जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
  • एमपरिवाहन एप्प के अंतर्गत बनाए गए दस्तावेज का डिजिटल प्रारूप भी मूल दस्तावेजों की तरह ही मान्य होगा।
  • यदि आवेदक सेकंड हैंड वाहन खरीदना चाहते हैं, तो वह एम परिवाहन एप्प का इस्तेमाल कर वाहनों का पंजीकरण और आयु विवरण को सत्यापित कर सकते हैं।
  • एप्प को इस्तेमाल करना बहुत ही सरल है क्यूंकि इसका इंटरफ़ेस बहुत आसान बनाया गया है।
  • इस एप्प के माध्यम से आप वर्चुअल आईडी भी शेयर कर सकते हैं।
  • आप इस एप्प के जरिये अपना चालान प्राप्त कर सकते हैं साथ ही चालान की भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है।

mParivahan App के अंतर्गत दी जाने वाली सेवाएँ और सुविधाएँ

  • Shared/Received RC :- आवेदक एप्प के तहत Shared/Received RC का विवरण देखने के लिए सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एप्प के जरिये आप आवश्यकता पड़ने पर अपने आरसी को अपने संपर्कों के साथ साँझा कर सकते हैं।
  • लाइसेंस जानकारी :- इस एप्प के अंतर्गत आवेदककर्ता  लाइसेंस से सम्बंधित सभी जानकारी जैसे- लर्नर्स लाइसेंस, लाइसेंस का नवीनीकरण, स्थाई (Permanent) DL, लाइसेंस संबंधित शुल्क, वर्ग को जोड़ने, अंतराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट, डुप्लीकेट लाइसेंस आदि बनवाने की सुविधाएँ प्राप्त कर सकते हैं।
  • चालान खोजें :- आवेदक अपने DL और RC नंबर द्वारा अपने चालान (यदी हो तो) इसकी स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • आप्ताकालीन सेवाएँ :-  mParivahan App के अंतर्गत आप्ताकालीन सेवाएँ के विकल्प द्वारा आवेदकों को एक इमरजेंसी नंबर प्रदान किया जाता है, जिसे वह आवेदक किसी दुर्घटना या समस्या होने पर डायल कर सकते हैं, साथ ही वह एप पर खुद के प्रोफाइल और संपर्क भी बना सकते हैं, जिसे किसी भी दुर्घटना की मामले मे अधिसूचित किया जाएगा।
  • भाषा का चयन :- इस App के अंतर्गत अभी आवेदकों को केवल तीन भाषाओं (हिंदी, अंग्रेजी, मराठी ) के चयन का लाभ प्रदान किया जाता है, जिसके माध्यम से आवेदक अपनी सुविधानुसार अपनी भाषा का चयन कर सकते हैं।DL और RC का विवरण :- भारत सरकार द्वारा शुरू किएगए एप्प के अंतर्गत आवेदकों को उनके ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से संबंधित पूरी जानकारी DL और RC डैशबोर्ड पर DL नंबर और RC नंबर दर्ज करके प्रदान की जाती है।
  • ड्राइविंग लाइसेंस मॉक टेस्ट :- ड्राइविंग लाइसेंस मॉक टेस्ट में आवेदकों को 10 प्रश्न दिए जाते हैं, जिसके अंतर्गत हर प्रश्न पर उन्हें 30 सेकंड प्रदान किए जाते हैं। जिसे आवेदक आवेदक DL के लिए अप्लाई करने पर दिए जाने वाले टेस्ट के लिए अपने तैयारी को बेहतर कर सकेंगे।

mParivahan App ऐसे करें डाउनलोड

  • सर्वप्रथम आपको मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना होगा।
  • उसके बाद आपको mParivahan App ऐसे करें डाउनलोड टाइप करना होगा। जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर परिणाम प्रदर्शित हो जाएंगे।
  • आपको पहले रिजल्ट पर क्लिक कर इंस्टॉल पर क्लिक करना होगा।
  • उसके पश्चात ऐप इंस्टॉल होना शुरू हो जाएगा।
  • अंत में आपको ओपन के बटन पर क्लिक कर इस्तेमाल कर सकते हैं।
mParivahan App को ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल
  • सर्वप्रथम आपको ऐप ओपन करके साइन अप करना होगा।
  • यदि आपका पहले से ही अकाउंट है। तो आपको सीधे साइन इन करना होगा।
  • यदि अपने एप्प साइनअप नहीं किया है। तो आपको सबसे पहले दाईं तरफ दिए गए विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको नीचे दिए गए sign in के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके पश्चात अगले पेज पर आपको मोबाइल नंबर दर्ज कर Continue के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • उसके पश्चात दिए गए टर्म्स और कंडीशन को पढ़कर आपको टिक करके सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके पश्चात आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। जिसके पश्चात आपको उसको ओटीपी दर्ज करके  टिक करके सबमिट पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आ जाएगा, जिसे आपको दर्ज करना होगा।
  • इस ओटीपी दर्ज करके आपको वेरीफाई के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपको अपनी प्रोफाइल कम्पलीट करने के लिए अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके सबमिट कर देना होगा।
  • उसके बाद एप्प पर आपका अकाउंट बन जाएगा, और आपका नाम और मोबाइल नंबर होम पेज पर ऊपर आ जाएगा।
  • जिसके बाद आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
एमपरिवाहन एप्प पर वर्चुअल RC बनाने की प्रक्रिया
  • सर्वप्रथम आपको mParivahan ओपन करना होगा।
  • उसके बाद डैशबोर्ड पर दिए गए RC के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने Virtual RC डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा।
  • उसके पश्चात आपको अपना RC नंबर दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • आपकी गतिविधि लॉग के बारे में नोट आ जाएगा, जिसमे आगे बढ़ने के लिए आपको OK के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद आपके आमने आपके वाहन की पूरी जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • नीचे आपको Add to Dashboard For Virtual RC के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपनी RC वेरीफाई करने के लिए आपको Chassis number और Engine number दर्ज करके वेरीफाई कर देना होगा।
  • इसके बाद RC वेरीफाई हो जाने के बाद आपको एक मैसेज प्राप्त हो जाएगा।
  • अब अपनी RC की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको डैशबोर्ड पर क्लिक करे  क्लिक करते ही आपकी आरसी बनकर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • अब आपको वर्चुअल RC डिटेल्स पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद RC डिटेल्स के साथ QR कोड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आप इस QR कोड को डाउनलोड कर आवश्यकता पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
एमपरिवाहन एप्प पर वर्चुअल DL बनाने की प्रक्रिया
  • सर्वप्रथम आपको mParivahan ओपन करना होगा।
  • उसके बाद डैशबोर्ड पर दिए गए My DL के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने Create Virtual DL पर क्लिक करना होगा।
  • उसके पश्चात आपको अपना DL नंबर दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी खुल जाएगी।
  • यदि आपका चालान है तो आप View Challan के विकल्प पर क्लिक करें और यदि नहीं है तो आप Add to Dashboard For Virtual DL के लिंक पर क्लिक कर दें।
  • अब DL वेरीफाई करने के लिए आपको अपनी जन्म तिथि (DOB) दर्ज करके वेरीफाई के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी वर्चुअल DL बन जाएगी, जिसे आप वर्चुअल DL पर जाकर देख सकते हैं।
  • लाभार्थी अपने DL का पूरा विवरण डैशबोर्ड के नीचे देख सकते हैं, जिसके बाद आपके वर्चुअल DL के साथ आपके QR कोड की जानकारी खुलकर आ जाएगी।
  • आप इस QR कोड को डाउनलोड कर आवश्यकता पर उपयोग कर सकते हैं।
जन्म तिथि द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस ऐसे कर सकते हैं सर्च
  • सर्वप्रथम आपको mParivahan ओपन करना होगा।
  • उसके बादबाई और ऊपर मेन्यू पर क्लिक कर earch DL With DOB के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने Create Virtual DL पर क्लिक करना होगा।
  • उसके पश्चात आपको अपना DL नंबर दर्ज करके सर्च के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर ड्राइविंग लाइसेंस  लाइसेंस नंबर और जन्म तिथि को दर्ज करके सर्च के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अंत में आपका ड्राइविंग लाइसेंस सर्च हो जाएगा।
(Search Challan) चालान स्थिति देखने की प्रक्रिया यहाँ जाने
  • सर्वप्रथम आपको mParivahan ओपन करना होगा।
  • उसके बाद बाई और टॉप मेन्यू पर क्लिक करके यहाँ आपको Search Challanके विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने DL या RC में से किसी एक की डिटेल को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • उसके पश्चात आपको सर्च के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • अगर आप पर चालान है, तो उसकी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी