राजस्थान जन सूचना पोर्टल 2023 पर उपलब्ध सभी सरकारी योजनाओ की जानकारी

भारत के राज्य राजस्थान की सरकार वहाँ के नागरिको को सुविधा और तरह तरह के लाभ पहुंचने के लिए आये दिन नई नई योजनाओ का संचालन करती ही रहती है।  राजस्थान सरकार द्वारा जन सूचना पोर्टल को प्रारम्भ किया गया है। जिसका माध्यम से सरकार द्वारा शुरू की गई सभी सरकारी योजनाओ की जानकारी राजस्थान के नागरिको तक आसानी से पहुँच जाएगी। अब राजस्थान के नागरिको को  जन सूचना पोर्टल के माध्यम से सभी सरकारी योजनाओं के बारे में  समस्त जानकारी प्राप्त हो सकेंगी। इस पोर्टल में लगभग 75 विभाग और 184 योजनाओं को रखा गया है। यदि आप भी राजस्थान के निवासी है, और यदि आप भी  Rajasthan Jan soochna Portal 2023 का लाभ प्राप्त करना चाहते है तो हम आपको इस पोस्ट के ज़रिये Rajasthan Jan soochna Portal के विषय में समस्त जानकारी प्राप्त कराएंगे। इसलिए आप हमारी पोस्ट को अंत तक ज़रूर पढ़े।

Rajasthan एसएसओ आईडी कैसे बनाएं

Jan Soochna Portal Rajasthan 2023

राजस्थान में जन सूचना पोर्टल को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहतोल जी द्वारा 13 सितम्बर 2019  को सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा  लांच किया गया है। इस पोर्टल पर प्रदान की जाने वाली सभी सूचनाएं राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी। Rajasthan Jan soochna Portal लॉन्च होने के पश्चात अब राज्य के नागरिकों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। क्योकि  Rajasthan Jan Soochna Portal 2023 के लॉन्च  होने से पहले लोगो को किसी भी सरकारी योजना की जानकारी प्राप्त करने के लिए सूचना का अधिकार 2005 अधिनियम की धारा 4 (2 )के अनुसार लेटर देना पड़ता था। और इस पत्र को 120 दिन बाद अपडेट करना था। इस समस्या का समाधान निकलने के लिए ही जन सूचना पोर्टल का शुभारम्भ किया गया। जिससे अब राजस्थान के नागरिको को इस पोर्टल के माध्यम से सभी सरकारी योजनाओ की जानकारी घर बैठे ही प्राप्त कर सकेंगे।

Jan Soochna Portal Rajasthan का उद्देश्य

जन  सूचना पोर्टल को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के नागरिको को घर बैठे ही सभी सरकारी योजनाओ की जानकारी प्रदान कराना है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य आम जनता को आसानी से सुविधा उपलब्ध कराना हैं। पहले क्या होता था कि  राजस्थान के नागरिको को किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। साथ ही जन सूचना पोर्टल 2005 सूचना के अधिकार को भी क्रियान्वित करना पड़ता था।  इन सभी समस्याओ का समाधान निकलने के लिए ही जन सूचना पोर्टल को शुरू किया गया है। जिससे राजस्थानवासी सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली सभी सरकारी सूचनाओं की जानकारी घर बैठे ही प्रपाप्त कर सके।

Jan Soochna Portal Rajasthan 2023 Keyhighlights

पोर्टल का नामराजस्थान जन सूचना पोर्टल
राज्यराजस्थान
किसके द्वारा घोषणा की गयीमुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा
पोर्टल लांच की तारीख13 सितम्बर 2019
श्रेणीराजस्थान सरकार
विभागप्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jansoochna.rajasthan.gov.in/

जन सूचना पोर्टल 2023 के लाभ

  • जन सूचना पोर्टल का लाभ राजस्थान के समस्त नागरिक उठा सकते हैं।
  • जन सूचना पोर्टल के माध्यम से अब उम्मीदवारों को किसी भी सरकारी सूचना की जानकारी के लिए किसी भी अधिकारी के पास या किसी भी दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • जन सूचना पोर्टल का लाभ राजस्थान के सभी लोग घर बैठे  उठा सकते है।
  • Jan Soochna Portal Rajasthan के द्वारा सरकार और आम जनता के बीच पारदर्शिता आएगी।
  • इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य राज्य के लोगो को आसानी से सुविधा प्राप्त करना और भरष्टाचार को कम करना है।

Rajasthan Jan Soochna Portal से जुड़े 13 विभागों के नाम

राजस्थान जन सूचना पोर्टल से जुड़े 13 विभागों के नाम निम्नलिखित है।

  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
  • ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग
  • जन जाति क्षेत्रीय विकास विभाग
  • प्राथमिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग
  • चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
  • श्रम एवं रोजगार विभाग
  • खान एवं भूविज्ञान विभाग
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
  • ऊर्जा विभाग
  • आयोजना व सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
  • सहकारिता विभाग
  • प्रशासनिक सूचना विभाग
  • राजस्व विभाग जुड़े है।

जन सूचना पोर्टल पर योजनाओं की सूची

जन सूचना  पोर्टल राजस्थान पर उपलब्ध योजनाओं की सूची निम्नलिखित है, आइये जानते है उन योजनाओ के नाम जो जन सूचना पोर्टल राजस्थान पर उपलब्ध हैं –

  1. रोजगार
  2. जन आधार
  3. संपर्क
  4. ई-मित्र
  5. ई-मित्र प्लस
  6. ई- वे बिल
  7. जीएसटी
  8. जयपुर मेट्रो
  9. पशुपालन
  10. गौशाला पंजीकरण
  11. विभागीय योजनाएं
  12. कृषि विपणन
  13. उद्यान विभाग
  14. आबकारी विभाग
  15. राजस्व मंडल
  16. सिटीजन चार्टर
  17. गिरदावरी की नकल
  18. फारेस्ट राइट ACT
  19. बिजली के उपभोक्ता
  20. विद्युत निरिक्षक
  21. पीएम सम्मान किसान सम्मान निधि योजना
  22. जमाबंदी की नकल
  23. राजस्व भू नक्शा
  24. सूचना का अधिकार
  25. सार्वजनिक वितरण प्रणाली
  26. राजस्थान किसान कर्ज माफ़ी
  27. अल्पकालीन फसली ऋण
  28. स्कूल शिक्षा विभाग
  29. राजस्थान पुलिस
  30. भाषा और पुस्तकालय
  31. संसदीय कार्य
  32. न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानो को किसानो से खरीद एवं भुगतान
  33. सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी (Social Security Pension Beneficiary)
  34. महात्मा गाँधी नरेगा श्रमिक ( MGNREGA Worker )
  35. एस.बी.एम (शौचालय लाभार्थी) SBM (Sanitation Beneficiaries)
  36. ई-पंचायत मुख्यमंत्री निशुल्क दवा एवं जांच योजना (MNDY/MNJY)
  37. आयुष्मान भारत महात्मा गाँधी राजस्थान स्वास्थ्य बिमा
  38. पीएम किसान सम्मान निधि योजना
  39. विशेष योग्यजनों की जानकारी
  40. सामाजिक न्याय छात्रवृत्ति
  41. जल संसाधन विभाग की संसाधन योजना
  42. पालनहार योजना एवं लाभार्थी
  43. सामाजिक सुरक्षा छात्रवृति
  44. श्रमिक कार्ड धारक
  45. खनन और डीएम एफटी
  46. राजस्व न्यायालय प्रबंधन प्रणाली
  47. नगरीय विकास एवं आवासन विभाग
  48. प्रशाशनिक सुधार एवं समन्वय विभाग
  49. सोसायटी रजिस्ट्रेशन एप्लिकेशन
  50. कारीगर पंजीकरण आवेदन की सुचना

Jan Soochna Portal योजनाओं की सूची देखने की प्रक्रिया

  • जन सूचना पोर्टल योजना का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले राजस्थान जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करते ही आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको स्कीम्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
  • इस पेज पर आप सभी योजनाओं की सूची देख सकते हैं।

Rajasthan Jan Soochna Portal पर आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको राजस्थान जन सूचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाते ही आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
  • होम पेज पर आपको स्कीम्स/सर्विसेस के सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको उस सर्विस का चयन करना होगा, अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  •  अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी होगी।
  • इसके पश्चात आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच कर आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप राजस्थान जन सूचना पोर्टल पर आवेदन कर पाएंगे।

जन सूचना राजस्थान ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया

यदि आप अपने फ़ोन में जन सूचना राजस्थान ऐप डाउनलोड करना चाहते है तो इसके स्टेप्स निम्नलिखित है।

  • सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा।
  • अब आपको सर्च बार  में जाकर  जन सूचना राजस्थान दर्ज कर सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक सूची खुलेगी जिसमे आपको सबसे ऊपर वाला ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
  •  और अब जन सूचना राजस्थान ऐप आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।

Rajasthan Jan Soochna Portal से जुड़े 13 विभागों के नाम

  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग
  • ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग
  • जन जाति क्षेत्रीय विकास विभाग
  • प्राथमिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग
  • चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
  • श्रम एवं रोजगार विभाग
  • खान एवं भूविज्ञान विभाग
  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग
  • ऊर्जा विभाग
  • आयोजना व सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग
  • सहकारिता विभाग
  • प्रशासनिक सूचना विभाग
  • राजस्व विभाग जुड़े है |