eMandi UP: उत्तर प्रदेश ई मंडी पोर्टल लाइसेंस अप्लाई |eMandi UP Login|

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा हाल ही में एक नए पोर्टल को जारी किया गया है। जिसका नाम eMandi UP पोर्टल है। इस पोर्टल के तहत राज्य सरकार एक प्लेटफार्म के तहत किसानो एवं व्यापारियों को मंडी से सम्बंधित विभिन्न जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। जिसके माध्यम से किसान एवं व्यापारी मंडी के रेट की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकते है। तो आज के लेख के तहत हम आपको ई मंडी UP पोर्टल क्या है, इसका उदेश्य, लाभ एवं विशेषताएं, emandi पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया,लाइसेंस हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया  आदि की जानकारी देंगे। हमारा आपसे निवेदन है की वह लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

emandi

मंडी UP पोर्टल क्या है ?

यूपी सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों एवं व्यापारियों की सुविधा हेतु इस ई-मंडी पोर्टल की शुरुआत की गई है। जिसके माध्यम से राज्य के किसानों एवं मंडी व्यापारी के बीच तालमेल बनाया जाएगा। जिससे अनाज एवं अन्य कृषि उत्पादकों के खरीदने बिक्री करने में दोनों पक्षों को लाभ प्राप्त हो सकेगा। उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा eMandi UP के अंतर्गत किसान एवं व्यापारी मंडी से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी घर बैठे प्रदान की जाएगी। राज्य के पात्र नागरिक पोर्टल का लाभ प्राप्त करने हेतु अपना लाइसेंस भी बनवा सकते हैं। इसके साथ ही वह अपने पुराने लाइसेंस का नवीकरण भी करा सकते हैं। कृषि ई-मंडी पोर्टल का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र नागरिकों को पोर्टल पर पंजीकरण भी करना होगा।

emandi.up.gov.in Portal के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नामeMandi UP Portal
आरंभ किया गयामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य के किसान एवं व्यापारी
उद्देश्यमंडी से संबंधित सभी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना
श्रेणीउत्तर प्रदेश सरकारी योजनाएं
वर्ष2023
राज्यउत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
अधिकारिक वेबसाइटhttps://emandi.up.gov.in/

eMandi UP के उद्देश्य

राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए emandi.upsdc.gov.in  का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों एवं व्यापारी को एक मंच पर लाना है। जिससे उनके बीच सीधे तौर पर तालमेल बनाया जा सके। इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपने अनाज अन्य कृषि उत्पादन ओं के उचित दर मंडी के अनुसार प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही वह आसानी से मंडी पर बेच भी सकते है। इस पोर्टल के तहत किसान के उत्पादन से संबंधित जानकारी के बारे में जान सकते है। इसे उचित दर पर खरीद सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पोर्टल एक सिंगल विंडो पोर्टल है। जिसके माध्यम से लाभार्थी मंडी से संबंधित सभी जानकारी एवं सुविधाएं एक ही स्थान पर प्राप्त कर सकते हैं। अपने व्यापार से संबंधित जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर आसानी से उपलब्ध होने से पात्र नागरिकों के समय की भी अधिक बचत होगी।

eMandi UP Portal पर किए गए तकनीकी अग्रेशन

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा ई मंडी पोर्टल की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए तकनीकी अग्रेशन ई मंडी पोर्टल पर किए गए हैं। जिसके लिए आवश्यक है कि ई मंडी के सभी प्रकार के उपयोग कर्ताओं को OTP के माध्यम से दोबारा सत्यापित एवं पासवर्ड बदलने की आवश्यकता है। सत्यापन की प्रक्रिया उपयोगकर्ता द्वारा ई मंडी उत्तर प्रदेश पोर्टल पर लॉगइन करने पर की जाएगी। लाभार्थी किसी भी तकनीकी सहायता के लिए संबंधित मंडी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

मंडी पोर्टल के लाभ एवं विशेषताएं

  • यूपी सरकार द्वारा ईमंडी पोर्टल की शुरुआत की गई है। इसका संचालन राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के माध्यम से भी किया गया है।
  • ईमंडी पोर्टल पर किसानों की समस्याओं को कम करने हेतु कंप्यूटराइज एंट्री स्लिप की सुविधा उपलब्ध की गई है।
  • ऑनलाइन पोर्टल के अंतर्गत खरीद-फरोख्त के लिए विभिन्न प्रपत्रों को भरने की आवश्यकता नहीं होती है।
  • इसमें केवल ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र 69 के द्वारा खरीद बिक्री की प्रक्रिया को आसानी से पूरा किया जा सकता है।
  •  ई- मंडी सुविधा केंद्र के तहत राज्य के व्यापारी बिना पैसे खर्च किए हैं। राज्य उत्पादन के लिए प्रदान की जाती है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गयी eMandi UP पोर्टल एक सिंगल विंडो पोर्टल है, जँहा मंडी से जानकारी एवं सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएगी।

emandi.upsdc.gov.in पोर्टल पर पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको ईमंडी पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके पश्चात आपके स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
emandi
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको व्यापारी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  •  इसके बाद आपको साईं उप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसमें पेज पर आपको मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज करने के पश्चात आपको साइन अप के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपका  पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

मंडी पोर्टल पर व्यापारी द्वारा नए लाइसेंस हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया

यूपी राज्य के इच्छुक व्यापारी जो इस पोर्टल के माध्यम से नए लाइसेंस के लिए आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें नियम चरणों का पालन करना होगा:-

  • सर्वप्रथम आपको आवेदन पत्र में अपने व्यक्तिगत विवरण को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके पश्चात आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों को उनके साथ अटैच करना होगा।
  • उसके बाद आवेदक को निर्धारित शुल्क का भुगतान एसबीआई कलेक्शन के माध्यम से करना होगा।
  • इसके साथ ही आवेदक उपरोक्त इन चरणों के अंतर्गत निम्न दिशा-निर्देशों का पालन कर आवेदन कर सकते है:-
  • सर्वप्रथम आपको ईमंडी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको व्यापारी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको नवीन लाइसेंस हेतु आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया प्रदर्शित हो जाएगा।
emandi
  • इस नए पेज पर आपको सभी शर्ते एवं नियमों की सूची प्रदर्शित होगी।
  • जिससे आप को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा।
  • उसके बाद आपको नीचे की और चेक बॉक्स के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आप को सुरक्षित करें  के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
emandi
  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर नवीन लाइसेंस हेतु आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा।
  • अब आपको इस आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करने के पश्चात आपको नीचे की तरफ दिए गए संरक्षित करें पर क्लिक करना होगा।

emandi.upsdc.gov.in पोर्टल व्यापारी द्वारा लाइसेंस का नवीनीकरण करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको ई मंडी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके पश्चात आपके स्क्रीन पर होम पेज पर जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको व्यापारी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।इसके बाद आपको नवीनीकरण के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा। आपको इस नए पेज पर अपने लाइसेंस नंबर एवं कैप्चा कोड के विवरण दर्ज कर देने होंगे।
  • इसके बाद आपको देखें के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। अब आपके स्क्रीन पर आपके पुराने लाइसेंस से सम्बंधित सभी जानकारी प्रदर्शित  जाएगी।
  • अब आपको लाइसेंस नवीनकरण सम्बंधित पूछी गयी सभी आवश्यक जानकारियों के विवरण दर्ज कर देने होंगे। इसके बाद आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।

ई-मंडी पर व्यापारी किस तरह करे रजिस्ट्रेशन

  • सर्वप्रथम आपको पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको व्यापारी के सेक्शन में न्यू लाइसेंस हेतु आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा। इस नए पेज पर आपको दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
  • जिसे आप को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए चेकबॉक्स पर टिक करके संरक्षित करें  पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा। यहां पर आपको मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करके संरक्षित करें पर क्लिक करना होगा।  जब आप क्लिक करेंगे तो इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा। 

Mandi UP ऑफिसर लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको  e-Mandi Officer Login के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित हो जाएगा। इस नए पेज पर आपको मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान पूर्वक दर्ज करके  लॉगिन पर क्लिक करना होगा। 
Contact Information
  • व्यापारी हेतु:- 18001804555, 155241
  • मंडी समिति हेतु
  • मोबाइल/व्हाटसप नंबर:- 8765958629
  • पता:- किसान मंडी भवन, विभूति खंड गोमतीनगर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश

UP eMandi पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

01.नवीन लाइसेंस हेतु आवेदन
02.कंप्यूटरीकृत लाइसेंस नंबर प्राप्त करने के लिए आवेदन
03.नवीनीकरण
04.आवेदन की स्थिति चेक से संबंधित जानकारी
05.फीडबैक व शिकायत दर्ज
06.ई मंडी की कार्यविधि
07.नए लाइसेंस भरने की विधि
08.आवेदन फॉर्म के लिए जरूरी दस्तावेज
09.नए लाइसेंस हेतु आवेदन फॉर्म
10.लाइसेंस वेरिफिकेशन
11.लाइसेंस विवरण
12.वीडियो ट्यूटोरियल्स
13.DSC हेल्प फाइल
14.अधिसूचित कृषि उत्पादों के व्यापार हेतु पंजीकरण
15.लाइसेंस वेरिफिकेशन
16.फीडबैक शिकायत की स्थिति
17.फीडबैक व शिकायत दर्ज