Bihar Mukhyamantri Awas Yojana List 2023: आवास लिस्ट में अपना नाम देखे

Bihar Mukhyamantri Awas Yojana 2023 :- आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बिहार राज्य से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे है। दोस्तों यह तो हम सभी जानते है कि हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा भारत के ऐसी सभी कमज़ोर वर्ग के परिवारों को आवास की सुविधा प्रदान की जा रही है जिनके पास अपना खुद का मकान नहीं होता है। उसी के आधार पर बिहार सरकार के एक नई योजना को जारी किया गया है जिसका नाम बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना है इस योजना के अंतर्गत राज्य के आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को उनके घर की मरम्मत कराने हेतु 1,20,000 रुपए की राशि मदद के रूप में मुहैया कराई जाएगी। यदि आप भी बिहार राज्य के निवासी है और इस योजना से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक ज़रूर पढ़ना होगा।

Bihar Mukhyamantri Awas Yojana 2023

बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना 2023 की शुरुआत की गई है इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के गरीब तक्बे के लोगों को उनके मकानों में मरम्मत कराने के लिए उनको सहायता राशि प्रदान की जाएगी। राज्य के ऐसे सभी परिवार जिनके पास निवास करने के लिए कच्चे मकान होते है जिसमें उनको अधिक कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है लोगों की इसी परेशानी को नज़र में रखते हुए सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ किया गया है। ऐसे सभी नागरिकों को उनके कच्चे मकानों की टूट – फुट सुधारने के लिए राज्य सरकार द्वारा 1,20,000 की राशि मदद के तौर पर उपलब्ध कराई जाएगी Bihar Mukhyamantri Awas Yojana के तहत आवेदन करने पर लाभ की राशि तीन किस्तों में मुहैया कराई जाएगी जिसका उपयोग करके पात्र परिवार अपने आवास में सुधार का कार्य कर सकेंगे।

Bihar SSC Inter (10+2) Level Online Form 

बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना 2023 के बारे में जानकारी

योजना का नामBihar Mukhyamantri Awas Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा  
लाभार्थी  राज्य के नागरिक
उद्देश्यआवास निर्माण हेतु सहायता प्रदान करना  
राज्यबिहार  
साल  2023
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन/ऑनलाइन  

Bihar Mukhyamantri Awas Yojana का उद्देश्य

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना को प्रारंभ करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के परिवारों को आवास निर्माण एवं मरम्मत कराने के लिए सहायता राशि प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि डायरेक्ट डीबीटी की मदद से आवेदक के बैंक खाते में उपलब्ध कराई जाएगी इसके साथ ही खास तौर से राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े समुदाय के परिवारों को लाभ की सुविधा दी जाएगी। Bihar Mukhyamantri Awas Yojana का लाभ उन परिवारों को प्रदान किया जाएगा जिनको साल 1996 में इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत घर प्राप्त हुए थे।

बिहार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2023 के लाभ एवं विशेषताएं

  • बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना को आरंभ किया गया है।
  • इस योजना के अंतर्गत राज्य के आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों को उनके घर की मरम्मत कराने हेतु 1,20,000 रुपए की राशि मदद के रूप में मुहैया कराई जाएगी।
  • सरकार द्वारा यह सहायता राशि लाभार्थी को तीन किस्तों में उपलब्ध कराई जाएगी।
  • ऐसे सभी नागरिकों को उनके कच्चे मकानों की टूट – फुट सुधारने के लिए राज्य सरकार द्वारा 1,20,000 की राशि मदद के तौर पर उपलब्ध कराई जाएगी।
  • बिहार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि डायरेक्ट डीबीटी की मदद से आवेदक के बैंक खाते में उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इसके साथ ही खास तौर से राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े समुदाय के परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • Bihar Mukhyamantri Awas Yojana 2023 के संचालन से राज्य के नागरिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सकेंगे।

Bihar Mukhyamantri Awas Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक को बिहार राज्य का मूल नागरिक होना आवश्यक है।
  • राज्य के आर्थिक रूप से कमज़ोर नागरिकों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत केवल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी समुदाय के नागरिक ही आवेदन कर सकते है।
  • बिहार राज्य के ऐसे परिवार जो सरकारी नौकरी करते हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • शपथ पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

बिहार शौचालय आनलाइन रजिस्ट्रेशन

बिहार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • सर्वप्रथम आपको बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अब आपको वेबसाइट के इस होम पेज पर आपको आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके द्वारा क्लिक करते ही आवेदन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • इस फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी जैसे – आवेदक का नाम, पता, व्यवसाय, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण आदि आपको ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी।
  • अब आपको मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करके सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस तरह से आप आसानी से मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

Bihar Mukhyamantri Awas Yojana List 2023 कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Beneficiary के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आपके द्वारा क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।
  • इस पेज पर आपको Advanced Search के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब दोबारा से एक पेज ओपन होगा जिसमे आपको अपने राज्य बिहार का चुनाव करना होगा।
  • इसके साथ ही आपको अपने जिले, ब्लॉक और पंचायत का चयन करके Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही बिहार आवास योजना की लिस्ट आपके सामने आ जाएगी इस लिस्ट में आप अपना नाम और अपनी किस्तों से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
  • इस प्रक्रियानुसार आप सरलता से Bihar Mukhymantri Awas Yojana List में अपना नाम चेक कर सकते है।