हाल ही में देश की सरकार द्वारा एक नए पोर्टल को जारी किया गया है। जिसका नाम My Scheme Portal है। जैसे कि आप सभी जानते हैं कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता रहता है। जिसका लक्ष्य नागरिकों को आर्थिक जीवन में सहायता पहुंचाना है। इस तरह ही अनेक प्रकार की योजना का लाभ उठाने के लिए नागरिक इस पोर्टल पर नागरिक लॉगिन हो सकते हैं। तो आज के इस लेख के तहत हम अपने पाठकों माई स्कीम पोर्टल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देने वाले हैं। हमारा अनुरोध है कि आप लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
My Scheme Portal 2023
जैसा कि आपको हमने बताया कि भारत सरकार द्वारा माय स्कीम पोर्टल को जारी किया गया है। जिसके तहत देश के नागरिक अनेक प्रकार की योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल पर नागरिक 13 कैटेगरी की 203 योजनाओं के तहत घर बैठे आवेदन को पूर्ण कर सकते हैं। जिसकी वजह से उन्हें किसी अन्य वेबसाइट या पोर्टल पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जब कभी केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा नागरिकों के हित में योजनाओं को शुरू किया जाता है। तो उसके लिए नागरिकों को विभिन्न वेबसाइट या पोर्टल पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करने का आदेश दिया जाता था ,परंतु अब My Scheme Portal 2023 तहत आसानी से सभी नागरिक एक मंच से अपनी पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
हाइलाइट्स ऑफ़ माय स्कीम पोर्टल
पोर्टल का नाम | My Scheme Portal |
वर्ष | 2023 |
किसने शुरू किया | भारत सरकार द्वारा |
उद्देश्य | विभिन्न प्रकार की योजनाओं के लिए एक मंच प्रदान करना |
लाभार्थी | देश के नागरिक |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://www.myscheme.gov.in/ |
My Scheme Portal पर योजनाओं की श्रेणी और उनसे आधारित योजनाओं की संख्या का विवरण
योजना की श्रेणी | योजनाओं की संख्या |
कृषि ,ग्रामीण और पर्यावरण | 6 |
बैंकिंग ,वित्तीय सेवाएँ और बिमा | 31 |
व्यापार और उद्यमिता | 15 |
शिक्षण और अधिगम | 21 |
स्वास्थ्य और कल्याण | 19 |
आवास और आश्रय | 8 |
सार्वजनिक सुरक्षा, कानून और न्याय | 2 |
विज्ञान ,आई.टी एवं संचार | 3 |
कौशल और रोजगार | 17 |
सामाजिक कल्याण और सशक्तिकरण | 64 |
खेल और संस्कृति | 3 |
आवागमन और बनावट | 1 |
उपयोगिता और स्वच्छता | 13 |
My Scheme Portal का उद्देश्य
देश की सरकार द्वारा शुरू किए गए इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक मात्र एक मंच से ही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करना है नागरिक विभिन्न प्रकार की देश के नागरिक सरकार द्वारा शुरू किए गए My Scheme Portal में कृषि, शिक्षा, व्यापार, कौशल एवं रोजगार, खेल एवं संस्कृति,स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी अनेक प्रकार की योजनाओं के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते है। इस पोर्टल से नागरिकों को अलग-अलग पोर्टल/वेबसाइट पर जाकर आवेदन नहीं करना पड़ेगा।
My Scheme Portal के लाभ
- भारत सरकार द्वारा हाल ही में माय स्कीम पोर्टल को जारी किया गया है।
- इस पोर्टल की मदद से देश के नागरिक विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ एक मंच से प्राप्त कर सकते हैं।
- इस समय देश के नागरिकों को My Scheme Portal पर 203 तरह की सरकारी योजनाओं योजनाएं देखने को मिलेगी। जो कि नागरिक अपनी पात्रता को पूरा करते हुए घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
- केंद सरकार द्वारा इस पोर्टल पर कृषि क्षेत्र, व्यापार क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र, सामाजिक क्षेत्र, बैंकिंग क्षेत्र, कृषि क्षेत्र एवं खेल क्षेत्र से जुड़ी योजनाए उपलब्ध है।
- इस पोर्टल के द्वारा नागरिक 13 श्रेणी की 203 प्रकार की सरकारी योजनाओं के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।
My Scheme Portal पात्रता
- इस योजना का लाभ लेने हेतु आवेदक भारत का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- माई स्कीम पोर्टल का लाभ देश के सभी वर्ग के नागरिक आवेदन करने के प्राप्त है।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- फोटोग्राफ बैंक खाता विवरण
My Scheme Portal पर आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको My Scheme Portal की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।

- वेबसाइट के होमपेज पर आपको 13 श्रेणियों से जुड़ी योजनाएं प्रदर्शित हो जाएगी।
- अब आपको अपनी आवश्यकता अनुसार श्रेणी पर क्लिक करना होगा।
- जिस श्रेणी के तहत आप आवेदन करना चाहते हैं।
- इसके बाद आपके सामने उस श्रेणी से जुड़ी सभी योजनाएं खुलकर आ जाएगी।
- अब आपको अपनी आवश्यकतानुसार योजना पर क्लिक कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इस पेज पर आपको योजना से संबंधित जानकारी प्रदर्शित होगी।
- उसके बाद आपको आवेदन प्रक्रिया का विकल्प दिखेगा। उस पर क्लिक कर देना है।
- अब आप योजना से जुड़ी दी गई आवेदन प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक पढ़ ले और उसी के अनुसार अपना आवेदन कर सकते है।
- अतः इस प्रकार से आप अपनी पात्रता एवं आवश्यकतानुसार योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं ।
अपने लिए स्कीम तलाश करें
- सर्वप्रथम आपको योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर होमपेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होमपेज पर आपको Find Scheme For You पर क्लिक करना होगा ।
- इसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज प्रकाशित हो जाएगा। जिसमें आपको अपना लिंग एवं अपनी उम्र को बताना होगा।
- उसके पश्चात आपको अपने राज्य का चयन कर अपने रहने के क्षेत्र का चयन करना होगा और अंत में आपको अपनी जाति का चयन करना होगा।
- इसी तरह से आपको पूछे जाने वाले सभी जानकारियों का चयन कर क्लिक कर जवाब देना होगा।
- अंत में आपके द्वारा चुने गए विकल्पों के आधार पर आपके लिए जारी की गई योजना की जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।