, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल्याणकारी योजनाओं को केंद्र में लाने के प्रयास में एक और योजना का संचालन किया है। जिसका नाम Jan Samman Video Contest Rajasthan 2023 है। जिसके माध्यम से से राज्य का कोई भी नागरिक प्रतियोगिता में शामिल होकर हर दिन लाखों रुपए के इनाम जीत सकते हैं। यदि आप राजस्थान के नागरिक है। और अगर आपका सोशल मीडिया पर अकाउंट भी है। तो आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से Jan Samman Video Contest Rajasthan 2023, योजनाओं का प्रचार करके प्रतिदिन 1 लाख रुपये और 1 हजार के 100 इनाम का पुरस्कार कैसे कमाए, आदि के विषय में बताएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को लास्ट तक ज़रूर पढ़े।
Mobile को TV Remote कैसे बनाये
Jan Samman Video Contest Rajasthan 2023
जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट को 7 जुलाई 2023 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा शुरू किया गया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी को राजस्थान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने वाला वीडियो बनाना होगा। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत राजस्थान का कोई भी 13 वर्ष से अधिक का नागरिक भाग ले सकता है, और प्रतिदिन पैसा कमा सकता है।

Jan Samman Video Contest 2023 Overview
आर्टिकल का नाम | Jan Samman Video Contest |
की गई | मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
उद्देश्य | लोगों को राजस्थान सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना |
पुरस्कार राशि | 1 लाख से 25 हजार रुपए |
राज्य | राजस्थान |
साल | 2023 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://jansamman.rajasthan.gov.in |
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की | 7 जुलाई 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 6 अगस्त 2023 |
Rajasthan Jan Samman Video Contest का उद्देश्य
राजस्थान सरकार द्वारा महंगाई राहत शिविर के माध्यम से वंचित रह गए 15 लाख ऐसे लोगों को जिन्हें सरकार की 10 प्रमुख योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। इसलिए सरकार द्वारा इन प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य के शेष 15 लाख परिवारों को योजनाओं से जोड़ना था। इस प्रतियोगिता की घोषणा करने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री ने इन शिविरों का दौरा करने के लिए 10,000 किमी की यात्रा की है और लाभार्थियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा है |
Jan Samman Video Contest Rajasthan Price
पुरस्कार | नगद राशि |
प्रथम पुरस्कार | 1 लाख रुपए प्रतिदिन |
द्वितीय पुरस्कार | 50 हजार रुपए प्रतिदिन |
तृतीय पुरस्कार | 25 हजार रुपए प्रतिदिन |
100 प्रेरणा पुरस्कार | 1000 रुपए के प्रतिदिन |
Jan Samman Video Contest Rajasthan पात्रता
- आवेदक को राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 13 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- राजस्थान के सभी वर्ग के नागरिक इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
- आपके द्वारा अपलोड किया गया वीडियो ओरिजिनल होना चाहिए।
जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज
- जन आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- सोशल मीडिया अकाउंट
Jan Samman Video Contest Registration Online
- Jan Samman Video Contest Rajasthan में आवेदन करने के लिए सबसे पहले जन सम्मान पोर्टल की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए यहां क्लिक करें कि ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने Jan Samman Video Contest Application Form खुल जाएगा।

- आपको फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी जैसे ( जन आधार नंबर,आपका नाम, आयु, लिंग, फोन नंबर, ई-मेल आईडी, जिला, निर्वाचन क्षेत्र)आदि को भरना है।
- इसके बाद आपको निचे दिए गए Submit के बटन पर Click करके जमा करा देना है।
- और इस प्रकार आप जन सम्मान वीडियो कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।