हरियाणा राज्य के आर्थिक रूप से कमज़ोर और आवासहीन परिवारों को आवास प्रदान करने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा ”हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना” का आरंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के गरीब एवं बेसहारा लोगों को राज्य सरकार द्वारा आवास प्रदान किए जाएंगे। यदि आप भी हरियाणा के निवसी है। और ”हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना” का लाभ प्रदान करना चाहते है। तो हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से Haryana Mukhyamantri Awas Yojana 2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कराएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।
Haryana Mukhyamantri Awas Yojana 2023
हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना महाराजा शूर सैनी की जयंती के मौके पर राजस्थानी समारोह में उपस्थित जनसमूह को चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से हिसार में सैनिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री जी के द्वारा 2023 में इस योजना को आरंभ करने की घोषणा की गई है। इस योजना के माध्यम से राज्य के बेसहारा लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत निशुल्क घर मुहैया कराए जाएंगे।राज्य सरकार द्वारा गरीबी रेखा के नागरिकों को और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, बीपीएल कार्ड धारक आदि। हरियाणा सरकार द्वारा सभी पात्र नागरिकों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

Overview of Haryana Mukhyamantri Awas Yojana 2023
योजना का नाम | Haryana Mukhyamantri Awas Yojana 2023 |
घोषणा की गई | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जी के द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के बेसहारा व जरूरतमंद नागरिक |
उद्देश्य | बेसहारा लोगों को आवास प्रदान करना |
श्रेणी | राज्य सरकार योजनाएं |
राज्य | हरियाणा |
आवेदन प्रक्रिया | अभी उपलब्ध नहीं |
अधिकारिक वेबसाइट | जल्द ही लांच होगी |
Haryana Mukhyamantri Awas Yojana का उद्देश्य
मुख्यमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के निर्धन, बेसहारा नागरिकों को रहने के लिए आवास प्रदान करना है। जिससे की राज्य के सभी बेघर परिवार को सरकार एक पक्का आवास प्रदान कर सके। जिससे राज्य के गरीब नागरिको के पास भी स्वंय का घर हो सके तथा उन्हें अपने घर में रहने के लिए किसी पर निर्भर ना रहना पड़े। हरियाणा राज्य में इस योजना के संचालन से राज्य के सभी गरीब नागरिको के अपने घर का सपना पूर्ण होगा। जिसके साथ ही राज्य के गरीब परिवार आत्मनिर्भर और सशक्त भी बनेगे।
Haryana Mukhyamantri Awas Yojana के लिए पात्रता
- आवेदक को हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक गरीबी रेखा परिवार से सम्बंधित हो।
- यदि आवेदक आवासहीन हो तो वो परिवार इस योजना के लिए पात्र होगा।
हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी
- आय प्रमाण पत्र
- बीपीएल श्रेणी का प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
Haryana Mukhyamantri Awas Yojana के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया
- सर्वप्रथम आपको हाउसिंग फॉर ऑल विभाग हरियाणा सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट का होम पेज आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।

- अब इस होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- आपके द्वारा क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।

- इसके बाद इस पेज पर आपको अपने परिवार पहचान पत्र संख्या दर्ज करके क्लिक करना होगा।
- आपके द्वारा क्लिक करते ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपकी स्क्रीन पर खुलेगा।
- इस फॉर्म में आपको पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
- अब सभी दस्तावेज़ों को आपको अपलोड करना होगा।
- अंत में आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस तरह से आप मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पंजीकरण कर सकेंगे।