भारत के उपराष्ट्रपति की लिस्ट 2023: India Vice President List in Hindi

हमारे भारत देश को चलाने के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आदि विभिन्न ऐसे पद है, जिनके लिए भारत में प्रति 5 वर्ष में चुनाव का आयोजन किया जाता है| इसी तरह भारत में उपराष्ट्रपति का भी चुनाव कराया जाता है | इसके बाद उपराष्ट्रपति का पद प्राप्त वाले व्यक्ति को राज्यसभा का पदेन सभापति के रूप में स्थगित कर लिया जाता है |

वैसे तो, उपराष्ट्रपति के विषय में अधिकतर सभी लोगों को कई तरह की जानकारियाँ प्राप्त रहती है, लेकिन यदि आप भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और उनकी सूची के विषय में जानना चाहते है, तो इस लेख में आपको भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची | India Vice President List in Hindi | कार्य | भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति से सम्बन्धित पूरी जानकारी प्रदान की जा रही है |

भारत के उपराष्ट्रपति | Vice President of India

देश के उप राष्ट्रपति का पद भी बहुत ही महत्वपूर्ण पद होता है क्योंकि अगर किसी कारण से भारत के राष्ट्रपति की मृत्यु या फिर उनको उनके पद से हटा दिया जाता है तो देश के राष्ट्रपति का सभी कार्य देश के उपराष्ट्रपति को संभालना होता है। भारत देश के नए उपराष्ट्रपति को हाल ही में नियुक्त किया गया है उनका नाम है श्री जगदीप धनखड़। इनको 11 अगस्त 2022 को इस पद के लिए चुना गया है।

जो देश के उपराष्ट्रपति होते है वो ही देश में राज्यसभा के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य करते है। आपको यह भी बता दे की अगर किसी कारण देश के राष्ट्रपति की मृत्यु, महाभियोग, इस्तीफा दे देते है तो उपराष्ट्रपति ही देश के राष्ट्रपति का पद सँभालते है और उस समय उपराष्ट्रपति को सभी वह अधिकार व सुविधाएं, वेतन व भत्ते दिए जाते है जो की भारत के राष्ट्रपति को देते है।

देश के उप राष्ट्रपति का चयन कौन करता है

  • भारत के उप राष्ट्रपति का का चयन देश के निर्वाचन आयोग के द्वारा किया जाता है।
  • इस निर्वाचन मंडल में लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों के ही संसद शामिल होते है।
  • लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों के सांसद देश के उप राष्ट्रपति के चयन के लिए अपना अपना वोट डालते है।
  • देश के उप राष्ट्रपति की वोटिंग ट्रांसफरेबल वोटिंग सिस्टम के द्वारा की जाती है।
  • ट्रांसफरेबल वोटिंग सिस्टम के अनुसार हर व्यक्ति अपने अनुसार अपने पसंदीदा व्यक्ति को वोट करता है।
  • उसके बाद जब सभी सांसद अपनी पसंद व प्राथमिकता के मुताबिक वोट देते है।

भारत के राष्ट्रपति की सूची (हिंदी में)  

भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची (India Vice President List in Hindi)

भारत के उपराष्ट्रपति     कार्यालय की अवधि
सर्वपल्ली राधाकृष्णन (भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति)13 मई 1952 – 12 मई 1957 13 मई 1957 – 12 मई 1962
जाकिर हुसैन13 मई 1962 – 12 मई 1967
वीवी गिरि13 मई 1967 – 3 मई 1969
गोपाल स्वरूप पाठक31 अगस्त 1969 – 30 अगस्त 1974
बीडी जत्ती31 अगस्त 1974 – 30 अगस्त 1979
मोहम्मद हिदायतुल्लाह31 अगस्त 1979 – 30 अगस्त 1984
आर वेंकटरमन31 अगस्त 1984 – 24 जुलाई 1987
शंकर दयाल शर्मा3 सितंबर 1987 – 24 जुलाई 1992
केआर नारायणन21 अगस्त 1992 – 24 जुलाई 1997
कृष्णकांत21 अगस्त 1997 – 27 जुलाई 2002
भैरों सिंह शेखावत19 अगस्त 2002 – 21 जुलाई 2007
मोहम्मद हामिद अंसारी11 अगस्त 2007 – 11 अगस्त 2012 11 अगस्त 2012 – 11 अगस्त 2017
वेंकैया नायडू11 अगस्त 2017 – 11 अगस्त 2022
जगदीप धनखड़11 अगस्त 2022 – अवलंबी

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (1888 – 1975)-भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति (First Vice President Of India)

डॉ॰ सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति के चुनाव में 1952  में जीत हासिल कर ली थी | इसके बाद इनका यह कार्यकाल 1962 तक जारी रहा | फिर उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में भी जीत प्राप्त कर ली और फिर वह द्वितीय राष्ट्रपति के रूप में स्थगित हो गये |  राधाकृष्णन का जन्म 5 सितम्बर 1888 में मद्रास प्रेसीडेन्सी के चित्तूर जिले के तिरूत्तनी ग्राम के एक तेलुगुभाषी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम श्री एस. वीरासमियाह था और पत्नी का नाम श्रीमती एस. शिवकामम्मा था | राधाकृष्णन  के जन्म वाले दिन को प्रतिवर्ष ‘शिक्षक दिवस'(5 सितम्बर) के रूप में मनाया जाता है। राधाकृष्णन की मृत्यु 17 अप्रैल, 1975 (उम्र 86) में हो गई थी | 

लेखक के रूप में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

  • फिलॉसफी ऑफ रवीन्द्रनाथ टैगोर |
  • रेन ऑफ रिलीजन इन कंटेम्परेरी फिलॉसफी |
  • इंडियन फिलॉसफी |
  • ईस्टर्न रिलिजन्स एंड वैर्स्टन थॉट |
  • एजूकेशन, पॉलिटिक्स एंड वार |
  • ईस्ट एंड वेस्ट इन रिलीजन |
  • कलकी ऑर दि फ्यूचर ऑफ सिविलाइजेशन |
  • दि रिलिजन वी नीड |
  • गौतम द बुद्ध |
  • भगवद्गीता |
  • धम्मपद |
  • द प्रिंसिपल उपनिषद्स |
  • ईस्ट एंड वैस्ट: सम रिफलेक्शन्स |
  • रिकवरी ऑफ फेथ |
  • इंडिया एंड चाइना |
  • रिलिजन एंड सोसाइटी |
  • ए सोर्स बुक ऑफ इंडियन फिलॉसफी, 1957
  • दि ब्रह्म सूत्र |
  • दि हिन्दू व्यू ऑफ लाइफ |
  • एन आइडियलिस्ट व्यू ऑफ लाइफ |
  • ऑकेज़नल स्पीचिज़ एंड राइटिंग्स |
  • आर्टिकल्स ऑन इंडियन फिलॉसफी इन एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका |

डॉ. जाकिर हुसैन (1897-1969) – भारत के दूसरे उपराष्ट्रपति (Second Vice President Of India) और तीसरे राष्ट्रपति

डॉ. जाकिर हुसैन सबसे पहले 1957 से 1962 तक बिहार के राज्यपाल के रूप में कार्य किया है और इसके बाद 1962 से 1967 तक भारत के उपराष्ट्रपति के पद पर स्थगित रहें है | फिर हुसैन जी राष्ट्रपति के पद पर 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक कार्य किये है | इससे पहले डॉ. जाकिर हुसैन जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सह-संस्थापक के रूप में भी कार्य किया था | जाकिर हुसैन को वर्ष 1954 में पद्म विभूषण  प्रदान किया गया था | इसके बाद उनके कार्यों से प्रेरित होकर  जाकिर जी को 1963 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था |  

वराहगिरि वेंकटगिरि (1884-1980) – भारत के तीसरे उपराष्ट्रपति ( Varahagiri Venkatagiri Third Vice President Of India ) 

वराहगिरी वेंकटगिरी भारत के चौथे राष्ट्रपति के रूप में चुने गये थे | इनका जन्म 10 अगस्त, 1894 को बेहरामपुर, ओड़िशा में एक तेलुगु भाषी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। यह भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में चुने गये थे और इसके साथ ही वह देश के तीसरे उपराष्ट्रपति भी थे। इसके बाद उन्हें 1975 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

वराहगिरी वेंकटगिरी के पिता का नाम वी. वी. जोगय्या पंतुलु था, जो प्रमुख रूप से एक सफल वकील और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिक कार्यकर्ता थे। 

गोपाल स्वरूप पाठक (1896 – 1982) – भारत के 4वे उपराष्ट्रपति ( Gopal svaroop pathak Fourth Vice President Of India ) 

गोपाल स्वरूप पाठक भारत के चौथे उपराष्ट्रपति के पद के लिए चुने गये थे | इनका जन्म 26 फ़रवरी, 1896 को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हुआ था। गोपाल स्वरूप पाठक ने 1969-1974 तक उपराष्ट्रपति के पद पर कार्य किया था | इनके पिता का नाम पंडित कृष्ण स्वरूप पाठक और पत्नी का नाम प्रकाशवती था। उनकी मृत्यु 31अगस्त, 1982 में हो गई थी |

बी.डी. जत्ती (1913 – 2002) – भारत के 5वे उपराष्ट्रपति ( B.D.Jattee five Vice President Of India ) 

बासप्पा दानप्पा जत्ती का जन्म 10 सितंबर 1913 को कर्नाटक के बागलकोट जिले में बलिजा जाति के लिंगायत धर्म में हुआ था। बासप्पा दानप्पा जत्ती भारत के 5वे उपराष्ट्रपति के रूप में चुने गये थे। इसके बाद वह अपने इस पद पर  31 अगस्त 1974 से 30 अगस्त 1979 तक बखूबी कार्यों को पूरा किया | बासप्पा दानप्पा जत्ती की मृत्यु 7 जून 2002 को बंगलोर में हो गई थी |

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची

न्यायमूर्ति मोहम्मद हिदायतुल्लाह (1905 – 1992) – भारत के छठे उपराष्ट्रपति ( Nyaymurti Mohammad Hidayatullah Six Vice President Of India ) 

न्यायमूर्ति मोहम्मद हिदायतुल्लाह भारत के छठे उपराष्ट्रपति के पद के लिए चुने गये थे | यह भारत के एकमात्र पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश बने थे। उन्होंने जुलाई 20, 1969 से अगस्त 24, 1969 तक भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में देश के प्रति सभी कार्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी |   

आर. वेंकटरमण – भारत के आठवें राष्ट्रपति और सातवें उपराष्ट्रपति ( R. Venkataraman Seven Vice President Of India ) 

रामास्वामी वेंकटरमण भारत के सातवें उपराष्ट्रपति पद के लिए चुने गये थे | इनका  जन्म 1910 में मद्रास प्रेसीडेंसी के तंजौर जिले के राजामदम गांव में हुआ था और इनके पिता का नाम  रामास्वामी अय्यर और पत्नी का नाम जानकी वेंकटरमण  था | आर. वेंकटरमण उपराष्ट्रपति का पद प्राप्त करने से पहले भारत के आठवें राष्ट्रपति के रूप में भी चुने गये थे |  वह पहले अगस्त 24, 1969 – अगस्त 24, 1974 तक राष्ट्रपति बनकर कार्यों को पूरा किया और इसके बाद भारत के सातवें उपराष्ट्रपति (1984-1987) के लिए कार्यभार संभालने लगे थे | 

डॉ. शंकर दयाल शर्मा (1918 – 1999) – भारत के नौवें राष्ट्रपति और आठवें उपराष्ट्रपति ( Doctor Shankar Dayal Sharma Eight Vice President Of India )

शंकर दयाल शर्मा 1940 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आन्दोलन में पहला कदम बढ़ाया था |इनका जन्म 19 अगस्त 1918 को आमोन नामक गाँव में हुआ था | यह गाँव प्रमुख रूप से भोपाल रियासत की राजधानी भोपाल के पास स्थित था। डॉ शंकर दयाल शर्मा के पिता का नाम खुशीलाल शर्मा और माता का नाम सुभद्रा शर्मा  और पत्नी का नाम विमला शर्मा था |  डॉ. शंकर दयाल शर्मा भारत के नौवें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था | उन्होंने जुलाई 25, 1992 – जुलाई 25, 1997 तक एक राष्ट्रपति बनकर कार्यों को संपन्न कराया है और 1987-1992 तक उन्होंने आठवें उपराष्ट्रपति  के रूप में कार्यभार सम्भाला था |  इसके बाद उनकी मृत्यु 26 दिसंबर 1999 को नई दिल्ली में  हो गई थी |

के. आर. नारायणन (1920 – 1925) – भारत के दसवें राष्ट्रपति और नौवें उपराष्ट्रपति ( K.R.Narayanan Nine Vice President Of India ) 

के. आर. नारायणन भारत के दसवें राष्ट्रपति  और नौवें उपराष्ट्रपति  के पद के लिए कार्य किया था | वह जुलाई 25, 1997 – जुलाई 25, 2002 तक राष्ट्रपति के पद पर कार्यत रहें और 1992-1997 तक उपराष्ट्रपति पर कार्यरत रहे है | इनका जन्म 26 अक्टूबर 1920 त्रावणकोर, भारत में हुआ था। इनकी पत्नी का नाम उषा नारायण था। इसके बाद इनकी मृत्यु 9 नवम्बर, 2005 को  नई दिल्ली में हुई थी |

कृष्णकांत (1927 – 2002) – भारत के दसवें उपराष्ट्रपति ( Krishnakant ten Vice President Of India ) 

कृष्ण कांत भारत के दसवें उपराष्ट्रपति के रूप में चुने गये थे | इनका जन्म 28 फरवरी, 1927 को लाहौर में हुआ था। कृष्णकांत के पिता का नाम के लाला अचिन्त राम और पत्नी का नाम सुमन कृष्णकांत था। कृष्णकांत 1997 से 2002 तक उपराष्ट्रपति के पद पर कार्यरत रहें | इसके बाद 27 जुलाई 2002 को नई दिल्ली में कृष्णकांत की मृत्यु  हो गई थी |   

भैरों सिंह शेखावत (1923-2010) – भारत के 11वें उपराष्ट्रपति ( Bhairon Singh Shekhavat Eleven Vice President Of India )

भैरों सिंह शेखावत भारत के 11वें  उपराष्ट्रपति के रूप में  कार्यों को पूरा किया है | उनका कार्यकाल  2002 से 2007 तक था। भैरों सिंह शेखावत का जन्म 1925 में ब्रिटिश भारत के राजपुताना एजेंसी के सीकर जिले के खाचरियावास गांव में एक राजपूत परिवार में हुआ था।   उनके पिता का नाम देवी सिंह था, जो पेशे से एक गांव के किसान थे | उन्होंने 1977 में राष्ट्रपति के पद को प्राप्त किया था, जो 1980 तक प्राप्त रहा | इसके बाद उनकी मृत्यु 15 मई 2010 को जयपुर में हो गई थी |

मोहम्मद हामिद अंसारी (जन्म – 1937) – भारत के 12वें उपराष्ट्रपति ( Mohammad Hamid Ansaree Twelve Vice President Of India )

हामिद अंसारी को भारत का 12वां उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया था | इनका जन्म पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 1 अप्रैल 1937 को हुआ था। इनकी पत्नी का नाम सलमा अंसारी था | इससे पहले उन्होंने अपने कार्यकाल 1961 में IFS (Indian Foreign Service) में शामिल होकर 38 साल के राजनयिक करियर में, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, ईरान और सऊदी अरब में भारतीय राजदूत बनाकर कार्यों को पूरा करने की बखूबी जिम्मेदारी निभाई थी |  

मुप्पवरपु वेंकैया नायडू (जन्म – 1949) – भारत के 13वें/उपराष्ट्रपति (Muppavarapu Venkaiya Nayadoo Thirteen Vice President Of India )

वेंकैया नायडू को  भारत के 13वें उपराष्ट्रपति है| इनका जन्म 1 जुलाई 1949 को आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के चावटपलेम में एक कम्मू (कायस्थ परिवार) में हुआ था। इनकी पत्नी का नाम एम॰ उषा है |

श्री जगदीप धनखड़ (जन्म – 1951) – भारत के 14वें/ वर्तमान उपराष्ट्रपति

जगदीप धनखड़ एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। यह भारत के निर्वाचित 14वें उपराष्ट्रपति हैं। इन्होंने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। यह भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। इन्होंने चंद्रशेखर मंत्रालय में संसदीय मामलों के राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया है। उन्होंने 2022 का चुनाव 74.37% वोटों के साथ जीता है।

भारत के सभी राज्यों की राजधानी के नाम