G-7 क्या है : G7 country name list, 

आपने G7 सम्मेलन के बारे में ज़रूर सुना होगा, जी-7 (G-7) जिसे हम ग्रुप ऑफ़ सेवन कहते हैं। दरअसल हम जब भी किसी विकासशील देश के बारे में बात करते है तो विकासशील देश कई महत्वपूर्ण बातों जैसे- उस देश की प्रति व्यक्ति आय, सकल घरेलु उत्पाद, तकनीकी विकास आदि पर निर्भर करता है। इसलिए आज हम आपको जी -7 के बारे में बताएंगे कि G-7 क्या है और इसकी स्थापना कब हुई, इसका मुख्यालय, सदस्य देश आदि सभी की जानकारी आपको इस आर्टिकल के माध्यम से प्रदान कराएंगे। इसलिए आप हमारे आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े।

एसबीआई पेंशन सेवा पोर्टल

G-7 Kya Hai ?

जी-7 (G-7) का शुभारम्भ साल 1975 में किया गया, ग्रुप ऑफ़ सेवन एक अंतर-सरकारी संगठन है। जो 7 दुनिया की सबसे बड़ी आधुनिक अर्थव्यवस्थाओं का समूह है।इन सभी 7 देशों के बीच वैश्विक आर्थिक शासन (global economic governance), अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और ऊर्जा नीति (International Security and Energy Policy) जैसे सामान्य हित के मुद्दों पर चर्चा हेतु साल में एक बार बैठक आयोजित की जाती है। वर्ष 1975 में शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं द्वारा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिये एक अनौपचारिक मंच के रूप में गठित किया गया था। G7 देशों के राष्ट्राध्यक्ष वार्षिक शिखर सम्मेलन में मिलते हैं जिसकी अध्यक्षता सदस्य देशों के नेताओं द्वारा एक घूर्णन आधार (Rotational Basis) पर की जाती है।

Key Highlights of Group of Seven (G7)

G7 का पूरा नामGroup of Seven
G7 के सदस्ययूनाइटेड किंगडम ,कनाडा ,जर्मनी ,इटली ,जापान ,अमेरिका ,फ़्रांस
G7 में रूस शामिल किया गया1997 (8 वें सदस्य के रूप में )
G8 अस्तित्व में आया1997 में रूस के शामिल होने पर
गठन25 मार्च 1973
पहला G6 शिखर सम्मेलन15 नवंबर 1975
कनाडा को G6 में शामिल किया गया1976 में

जी -7 देशों की सूची (G7 country name)

वर्ष 2022 तक G-7 देश विश्व की जनसँख्या का 10 प्रतिशत, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 31 प्रतिशत का योगदान देते हैं। आपको बता दे कि भारत और चीन इस समूह का हिस्सा नहीं है। जी-7 समूह में निम्नलिखित देश शामिल हैं जो इस प्रकार से है –

  • यूनाइटेड किंगडम
  • कनाडा
  • जर्मनी
  • इटली
  • जापान
  • अमेरिका
  • फ़्रांस

जी-7 का मुख्यालय (G7 Headquarters)

G7 या ग्रुप ऑफ़ सेवन का कोई एक निर्धारित मुख्यालय (Headquarters) नहीं होता है। हर साल जिस भी देश में जी-7 सम्मेलन का आयोजन जिस भी देश में किया जाता है, उसी देश को इसका मुख्य कार्यालय बना दिया जाता है।

G-7 का उद्देश्य

Group of Seven में दुनिया के 7 सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था वाले देश शामिल हैं जैसे- अमेरिका ,ब्रिटेन, फ्रांस, कनाडा, जापान,जर्मनी और इटली। G-7 का मुख्य उद्देश्य इन सभी देशों का लक्ष्य मानवाधिकारों की रक्षा करना ,कानून बनाए रखना और लगातार विकास और वैश्‍व‍ि‍क मुद्दों पर चर्चा कर उनका सभी समस्याओ का समाधान ढूँढना है।

सदस्यता

  • साल 1975 में पश्चिम जर्मनी, फ्रांँस, जापान, इटली, फ्रांँस, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका ने मिलकर Group of Six यानी G-6 का गठन किया था।
  • 1976 में कनाडा को G-6 के समूह में शामिल किया गया। जिसके बाद इन सभी देशों को G-7 Group of Seven कहा गया।
  • 1976 में G-7 देशों की प्रथम बैठक को संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) द्वारा प्यूर्टो रिको में आयोजित किया गया था।
  • साल 1981 से यूरोपियन यूनियन ने Non enumerated सदस्य के रूप में G-7 बैठकों में अपनी पूर्णकालिक साझेदारी प्रारम्भ की।
  • जी -7 देशों के समूह में साल 1997 में रूस को भी शामिल किया गया जिसके बाद G-7 को G-8 रूप में जाना जाने लगा किन्तु साल 2014 में क्रीमिया विवाद के कारण रूस को इस ग्रुप से बाहर कर दिया गया और यह समूह फिर से G-7 नाम से जाना जाने लगा।

G7 की शिखर सम्मेलन

  • G-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन हर वर्ष किया जाता है।
  • इस सम्मेलन की मेजबानी ( host ) G7 समूह के सदस्यों द्वारा रोटेशन के आधार पर किया जाता है।
  • शिखर सम्मेलन में अलग अलग वैश्‍व‍ि‍क मुद्दों पर चर्चा की जाती है और इनके समाधान के लिए अपने अपने विचार प्रस्तुत किये जाते हैं।
  • इस सम्मेलन में समूह के 7 देशों के अतिरिक्त अन्य देशों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्र‍ित किया जाता है।
  • इस G7 शिखर सम्मलेन में यूरोपीय संघ को भी आमंत्रित किया जाता है।